Top 5 This Week

Related Posts

सोनिया गांधी ने नये कांग्रेस भवन इंदिरा भवन का किया उद्घाटन, अब कांग्रेस का नया पता: 9ए कोटला रोड,

नई दिल्ली:कांग्रेस पार्टी ने 47 साल बाद अपने मुख्यालय को 24 अकबर रोड से बदलकर 9ए कोटला रोड पर स्थित नए भवन ‘इंदिरा भवन’ में स्थानांतरित कर लिया है। बुधवार को पार्टी की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी ने नए मुख्यालय का उद्घाटन किया। इस मौके पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पार्टी के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

भव्य उद्घाटन और ध्वजारोहण समारोह

कार्यक्रम की शुरुआत मुख्यालय प्रांगण में ध्वजारोहण से हुई। राष्ट्रीय गीत और राष्ट्रगान के साथ ‘विजयी विश्व तिरंगा प्यारा’ गाया गया। उद्घाटन समारोह में राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, केसी वेणुगोपाल, कांग्रेस कार्य समिति के सदस्य, विभिन्न राज्यों के पूर्व मुख्यमंत्री और अन्य वरिष्ठ नेता शामिल हुए।

नए मुख्यालय की आधुनिक सुविधाएं

कांग्रेस के इस 6 मंजिला मुख्यालय को ‘इंदिरा भवन’ नाम दिया गया है। इसे पार्टी की बढ़ती प्रशासनिक और संगठनात्मक जरूरतों को ध्यान में रखते हुए कॉर्पोरेट स्टाइल में डिजाइन किया गया है। इसमें आधुनिक सुविधाओं के साथ महिला कांग्रेस, यूथ कांग्रेस और एनएसयूआई के दफ्तर भी शामिल किए गए हैं, जो अब तक अलग-अलग जगहों से संचालित हो रहे थे।

47 वर्षों का सफर: 24 अकबर रोड से 9ए कोटला रोड तक

1978 में इंदिरा गांधी ने कांग्रेस मुख्यालय को 24 अकबर रोड पर स्थानांतरित किया था। तब से यह पार्टी का प्रमुख केंद्र था। अब इसे 9ए कोटला रोड स्थित नए मुख्यालय में शिफ्ट कर दिया गया है।

निर्माण में देरी: 2009 में हुआ था शिलान्यास

नए मुख्यालय का शिलान्यास 2009 में सोनिया गांधी ने किया था। हालांकि, संसाधनों की कमी के कारण इसके निर्माण में 15 साल का समय लगा। इस भवन का प्रवेश द्वार कोटला मार्ग पर बनाया गया है, जबकि जमीन का आवंटन दीनदयाल मार्ग पर हुआ है।

सुविधाओं से लैस है इंदिरा भवन

नया मुख्यालय पार्टी और उसके नेताओं की प्रशासनिक और रणनीतिक कार्यों को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए तैयार किया गया है। इसमें सभी आवश्यक संसाधनों के साथ एक ही परिसर में पार्टी के सभी विभागों को समायोजित किया गया है।

अब कांग्रेस का नया पता है:
9ए कोटला रोड, इंदिरा भवन, नई दिल्ली।

newsmedia kiran.com
Author: newsmedia kiran.com

Welcome to News Media Kiran, your premier source for global news. Stay updated daily with the latest in sports, politics, entertainment, and more. Experience comprehensive coverage of diverse categories, keeping you informed and engaged.

newsmedia kiran.com
newsmedia kiran.comhttps://newsmediakiran.com/
Welcome to News Media Kiran, your premier source for global news. Stay updated daily with the latest in sports, politics, entertainment, and more. Experience comprehensive coverage of diverse categories, keeping you informed and engaged.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles