Jharkhand Police Alert: झारखंड के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) अनुराग गुप्ता ने आगामी त्योहारों ईद, सरहुल और रामनवमी के दौरान कानून-व्यवस्था और सुरक्षा को लेकर बुधवार, 26 मार्च 2025 को रांची स्थित पुलिस मुख्यालय में एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। बैठक में पुलिस मुख्यालय के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे, जबकि सभी प्रक्षेत्रीय आईजी, क्षेत्रीय डीआईजी और जिलों के पुलिस अधीक्षक (एसपी) वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जुड़े। डीजीपी ने त्योहारों के दौरान सांप्रदायिक तनाव रोकने के लिए विशेष सतर्कता बरतने और योजना बनाकर काम करने का निर्देश दिया।



