रविवार, 1 नवंबर 2026
लाइव देखें
हॉट टॉपिक्स
ब्रेकिंग

बरेली में उपद्रव के बाद सख्त कार्रवाई: मौलाना तौकीर रजा समेत सैकड़ों के खिलाफ मुकदमे दर्ज

27 सितंबर 2025
बरेली में उपद्रव के बाद सख्त कार्रवाई: मौलाना तौकीर रजा समेत सैकड़ों के खिलाफ मुकदमे दर्ज

बरेली में उपद्रव की घटनाओं के बाद पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। शहर के **चार थानों—कोतवाली, बारादरी, प्रेमनगर और किला में अलग-अलग मुकदमे दर्ज किए गए हैं। इनमें मौलाना तौकीर रजा समेत दर्जनों नामजद और सैकड़ों अज्ञात लोगों को आरोपी बनाया गया है।

बारादरी थाने में दो मुकदमे

  • पहले मुकदमे में 28 नामजद और करीब 250 अज्ञात लोगों को शामिल किया गया है।

  • दूसरे मुकदमे में 18 नामजद और लगभग 150 अज्ञात लोग आरोपी बनाए गए हैं।

  • जिनके खिलाफ कार्रवाई की गई है, उनमें नदीम, अनीस सकलैनी, साजिद सकलैनी, तहमीन, वसीम तहसीनी, अजीम, अदनान, मोईन सिद्दीकी, फैजुल्ला नबी, कलीम खान, मोबीन, नायाब उर्फ निम्मा, बबलू खां, दाउद खा, अमन, अजमल रफी, फैजान, सामनान, सम्मू खान, अरशद अली, मुस्तफा नूरी, नौशाद खान, मुनीमिया मोहम्मद आकिब, मुन्ना, सलाउद्दीन, यूनुस और आशु आदि शामिल हैं।

मौलाना तौकीर रजा भी नामजद

कोतवाली और अन्य थानों में दर्ज मामलों में मौलाना तौकीर रजा का नाम भी शामिल है। पुलिस के अनुसार, अभी और लोगों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी।

Also Read: बरेली में जुमे की नमाज के बाद बवाल: ‘आई लव मोहम्मद’ पोस्टर विवाद पर प्रदर्शन, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

श्यामगंज में लाठीचार्ज

  • शुक्रवार को श्यामगंज इलाके में बड़ी संख्या में लोग जमा होकर उपद्रव की कोशिश कर रहे थे।

  • पुलिस और अधिकारियों ने उन्हें समझाने का प्रयास किया, लेकिन भीड़ नहीं मानी।

  • इस बीच जब एसएसपी अनुराग आर्य मौके पर पहुंचे और हाथ में लाठी दिखाई, तो भीड़ से किसी ने फायर कर दिया।

  • इसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज किया और कुछ ही मिनटों में पूरा क्षेत्र खाली हो गया।

  • गनीमत रही कि गोली किसी को लगी नहीं।

डीआईजी अजय कुमार साहनी और अन्य अधिकारियों ने मोर्चा संभाला। पुलिस ने उपद्रवियों को खदेड़कर इलाके को शांत कराया। एहतियातन अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है।

वोटिंग जानकारी लोड हो रही है...

कवरेज: Vaibhav tiwari, News Media Kiran

Vaibhav tiwari

News Media Kiran के लिए लिखते हैं।

अपनी राय दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *