Top 5 This Week

Related Posts

Supporters stopped him and abused him: विधायक ने विधायक के खिलाफ दर्ज कराई एफआइआर

रांची : डुमरी विधायक जयराम महतो ने बोकारो विधायक श्वेता सिंह के खिलाफ बोकारो थाना में एफआइआर दर्ज करायी है। जयराम महतो का आरोप है कि श्वेता सिंह के समर्थकों ने उन्हें रोका, उनके साथ दुर्व्यवहार किया और उनकी गाड़ी तोड़ दी।
क्या है पूरा मामला
जयराम महतो ने अपनी शिकायत में बताया है कि 3 अप्रैल को बोकारो में प्रदर्शन कर रहे विस्थापित युवाओं पर लाठीचार्ज में प्रेम महतो की मौत हो गयह थी। इसके बाद वह बोकारो जनरल हॉस्पिटल में मृतक के परिजनों से मिलने गये थे। जब वह प्रदर्शनकारी युवाओं के पास पहुंचे, तो श्वेता सिंह अपने समर्थकों के साथ वहां मौजूद थीं।
एफआइआर की धाराएं
जयराम महतो की शिकायत पर श्वेता सिंह के खिलाफ धारा 131, 191, 190, 126(2), 115(2) और 324(2) के तहत मामला दर्ज किया गया है। जयराम महतो ने कहा कि वह विधायक से पहले पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष हैं। उन्होंने दावा किया कि झारखंड में किसी की ताकत नहीं है कि उन्हें कहीं आने-जाने से रोक सके।
newsmedia kiran.com
Author: newsmedia kiran.com

Welcome to News Media Kiran, your premier source for global news. Stay updated daily with the latest in sports, politics, entertainment, and more. Experience comprehensive coverage of diverse categories, keeping you informed and engaged.

newsmedia kiran.com
newsmedia kiran.comhttps://newsmediakiran.com/
Welcome to News Media Kiran, your premier source for global news. Stay updated daily with the latest in sports, politics, entertainment, and more. Experience comprehensive coverage of diverse categories, keeping you informed and engaged.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles