डेस्क: बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर एनडीए ने अपने सहयोगी दलों के बीच सीटों का बंटवारा तय कर दिया है। इसके अनुसार, भाजपा और जदयू 101-101 सीटों पर चुनाव लड़ेंगी, जबकि चिराग पासवान की लोजपा (रामविलास) को 29 सीटें, राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) को 6 और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (HAM) को 6 सीटों पर...
Tag: #बिहार विधानसभा चुनाव 2025
इंडिया गठबंधन में सीट बंटवारे पर हुआ बड़ा फैसला, राबड़ी आवास पर लालू-तेजस्वी की अहम बैठक
पटना: बिहार विधानसभा चुनाव नजदीक हैं, लेकिन इंडिया गठबंधन में सीट शेयरिंग का फार्मूला अब तक पूरी तरह तय नहीं हो सका है। कांग्रेस, वाम दल और वीआईपी की सीटों की मांग ने राजद नेता तेजस्वी यादव की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।पहले चरण की सीटों के उम्मीदवारों को लेकर भी असमंजस की स्थिति बनी हुई...
बिहार चुनाव: कांग्रेस ने उम्मीदवारों की स्क्रीनिंग तेज की, 36 नामों पर बनी सहमति
दिल्ली: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले महागठबंधन में सीट बंटवारे की प्रक्रिया आगे बढ़ रही है और इसी बीच कांग्रेस ने अपने भावी उम्मीदवारों की सूची को अंतिम रूप देने की कवायद तेज कर दी है। पार्टी का फोकस उन विधानसभा क्षेत्रों पर है जहां पहले दो से तीन दावेदारों के नाम पर विचार किया...
बिहार चुनाव 2025: प्रशांत किशोर की पार्टी जनसुराज ने जारी की पहली उम्मीदवार लिस्ट, 51 नामों का ऐलान
पटना: बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारी के बीच गुरुवार को प्रशांत किशोर की नई पार्टी जनसुराज ने अपनी पहली उम्मीदवार सूची जारी की। पटना के शेखपुरा हाउस में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय सिंह ने 51 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया। इस अवसर पर प्रशांत किशोर उपस्थित नहीं थे, लेकिन उन्होंने...
बिहार के पूर्व मंत्री लक्ष्मेश्वर राय ने थामा RJD का दामन, तेजस्वी यादव के नेतृत्व में चुनाव लड़ने को भी तैयार
पटना: बिहार में विधानसभा चुनाव के ऐलान के बाद दल-बदल का सिलसिला तेज हो गया है। इसी कड़ी में पूर्व मंत्री और जेडीयू के वरिष्ठ नेता लक्ष्मेश्वर राय ने राष्ट्रीय जनता दल (RJD) का दामन थाम लिया। गुरुवार को उन्होंने राजद प्रमुख तेजस्वी यादव के सामने सदस्यता ली और कहा कि पार्टी उन्हें चुनाव लड़ने के...
बिहार विधानसभा चुनाव और 8 राज्यों के उपचुनाव के लिए 8.5 लाख चुनाव कर्मी तैनात
डेस्क: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के साथ ही झारखंड की अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित घाटशिला विधानसभा सीट और देश के अन्य 7 राज्यों में होने वाले उपचुनावों के लिए भारत निर्वाचन आयोग (ECI) ने व्यापक तैयारियों की घोषणा की है। चुनाव आयोग ने बताया कि इस बार लगभग 8.5 लाख मतदान पदाधिकारी और अन्य...
बिहार विधानसभा चुनाव में सुरक्षा के लिए तैनात होंगे CAPF के एक लाख जवान!
पटना: बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और सुरक्षित बनाने के लिए केंद्र सरकार और चुनाव आयोग ने कड़े इंतजाम किए हैं। सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF) के करीब एक लाख जवान राज्य में तैनात किए जा सकते हैं। ये जवान बिहार पुलिस के साथ...
बिहार चुनाव 2025: सीट बंटवारे के बाद अब सीएम फेस पर पेच, उदित राज के बयान से गरमाई सियासत
पटना: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे-जैसे नजदीक आ रहे हैं, राजनीतिक हलचलें तेज हो गई हैं। जहां इंडिया गठबंधन (महागठबंधन) अब तक सीट बंटवारे को लेकर सहमति नहीं बना पाया है, वहीं अब मुख्यमंत्री पद के चेहरे पर भी असमंजस गहराने लगा है। कांग्रेस नेता उदित राज ने मंगलवार को एक बयान देकर सियासी माहौल...
ओवैसी का दरभंगा मंच से तेजस्वी-राजद पर हमला: कहा “बीजेपी को रोकना है तो हमारा साथ चाहिए”
दरभंगा: एआईएमआईएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने सोमवार को दरभंगा में आयोजित रैली में राजद और तेजस्वी यादव पर तीखा हमला बोला और खुलकर महागठबंधन में अपनी पार्टी की सीट मांग का हवाला दिया। ओवैसी ने आरोप लगाया कि आरजेडी नेतृत्व उनकी सीटों की माँग पर गंभीर नहीं है और बिहार में बीजेपी और...
बिहार विधानसभा चुनाव 2025: दो चरणों में मतदान, 14 नवंबर को मतगणना; जानें आयोग की खास घोषणाएं
पटना: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तारीखों का ऐलान हो गया है। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि इस बार चुनाव दो चरणों में होंगे। पहले चरण का मतदान 6 नवंबर और दूसरे चरण का मतदान 11 नवंबर को होगा, जबकि मतगणना 14 नवंबर को होगी। इस घोषणा के साथ ही...









