https://whatsapp.com/channel/0029VajZKpiKWEKiaaMk4U3l
Health
Trending

उल्टे पांव चलने से शरीर से चुपके से निकल जाएंगी ये गंभीर बीमारियां, दिल से लेकर दिमाग होगा दुरुस्त, जानें Reverse walking के फायदे

हम सब जानते हैं कि वॉक करना सेहत के लिए अच्छा है, लेकिन क्या उल्टा चलने से भी शरीर को फायदा होता है? चलिए जानें

डेस्क: स्वास्थ्य लाने के लिए लोग सुबह या शाम वॉक करना पसंद करते हैं। यह एक तरह का व्यायाम है जो आपके शरीर को सिर्फ अच्छा करता है। लेकिन क्या हो अगर आप उल्टा चलते हैं? अब तुम क्या सोच रहे हो? हम आपको बता दें कि आजकल लोगों में रिवर्स वाकिंग का क्रेज है। रिवर्स वाकिंग वास्तव में सेहत के लिए अच्छा है, तो चलिए जानते हैं वह क्या है?

रिवर्स वॉकिंग के फायदे

रिवर्स वॉकिंग या पीछे की ओर चलने से सेहत को कई फायदे होते हैं। यह ट्रेंड इन दिनों लोगों में यूं ही नहीं बढ़ रहा है बल्कि इसके कई स्वस्थ्य लाभ हैं। एक्सपर्ट भी यह मानते हैं कि यह अनकन्वेंशनल एक्सरसाइज़ आपके शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य दोनों पर सकारात्मक प्रभाव डालता है।

  • रिवर्स वॉकिंग से मांसपेशियां बनती हैं मजबूत: रिवर्स वॉकिंग में आगे की ओर चलने की तुलना में अलग-अलग मसल्स ग्रुप एक्टिव होते हैं। यह काफ़्, क्वाड्स और हैमस्ट्रिंग पर प्रेशर डालता है, जिससे वर्कआउट बैलेंस होता है और उस कारण बॉडी की मांसपेशियां टोन और मजबूत होती है। यह एक्सरसाइज़ एथलीटों और फिटनेस फ्रीक लोगों के लिए बेहद फायदेमंद है।
  • रिवर्स वॉक से बढ़ती है एकाग्रता: इसके अलावा, रिवर्स वॉकिंग संतुलन और कोर्डिनेशन को बेहतर करता है। पीछे की ओर चलते समय व्यक्ति को एकाग्र और जागरूक होना पड़ता है।यह चीज़ें प्रोप्रियोसेप्शन को बेहतर बनाने में मदद कर सकता है। यही एकाग्रता गिरने के डर को कम करती है जिससे लोग मानसिक तौर पर बेहद मजबूत बनते हैं।
  • दिल की सेहत होती है दुरुस्त: अध्ययनों के अनुसार पीछे की ओर चलने से दिल की गति आगे की ओर चलने की तुलना में अधिक बढ़ती है। यह एक्सरसाइज़ हृदय स्वास्थ्य में सुधार करता है और कैलोरी को भी तेजी से बर्न कर वजन को कंट्रोल करता है।

निष्कर्ष:इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। news media kiran किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

PRAGATI DIXIT
Author: PRAGATI DIXIT

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!