Top 5 This Week

Related Posts

टाटा सिएरा की कीमतों का ऐलान: 11.49 लाख से शुरू, टॉप मॉडल सिर्फ 18.49 लाख रुपये

डेस्क: टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स ने शनिवार को अपनी नई SUV टाटा सिएरा के सभी वैरिएंट्स की कीमतों की घोषणा कर दी। टाटा सिएरा की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 11.49 लाख रुपये होगी, जिसकी घोषणा पहले ही कर दी गई थी, जबकि इसके टॉप वैरिएंट की कीमत 18.49 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) होगी। बताते चलें कि ये कीमतें जानकारों के अनुमान से काफी कम है। जानकारों का मानना था कि सिएरा के टॉप मॉडल का एक्स-शोरूम प्राइस 22 लाख रुपये हो सकता है। टाटा सिएरा 3 अलग इंजन ऑप्शन्स के साथ 5 अलग-अलग वैरिएंट्स में उपलब्ध होगी।

1.5 लीटर पेट्रोल इंजन (मैन्यूअल ट्रांसमिशन)

इस इंजन और ट्रांसमिशन के साथ सिएरा 5 अलग-अलग वैरिएंट में आएगी। इसके Smart+ वैरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 11.49 लाख रुपये, Pure वैरिएंट की कीमत 12.99 लाख रुपये, Pure+ वैरिएंट की कीमत 14.99 लाख रुपये, Adventure वैरिएंट की कीमत 15.29 लाख रुपये और Adventure+ वैरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 15.99 लाख रुपये होगी।

टाटा सिएरा के सभी...- India TV Paisa

1.5 लीटर पेट्रोल इंजन (DCT ट्रांसमिशन)

इस इंजन और ट्रांसमिशन के साथ सिएरा 3 अलग-अलग वैरिएंट में आएगी। इसके Pure वैरिएंट की कीमत 14.49 लाख रुपये, Pure+ वैरिएंट की कीमत 15.99 लाख रुपये और Adventure वैरिएंट की कीमत 16.79 लाख रुपये होगी।

1.5 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन (ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन)

1.5 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन में सिर्फ एक Adventure+ वैरिएंट होगा। ये ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ होगा, जिसका एक्स-शोरूम प्राइस 17.99 लाख रुपये तय किया गया है।

1.5 लीटर डीजल इंजन (मैन्यूअल ट्रांसमिशन)

इस इंजन और ट्रांसमिशन के साथ सिएरा 5 अलग-अलग वैरिएंट में आएगी। इसके Smart+ वैरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 12.99 लाख रुपये, Pure वैरिएंट की कीमत 14.99 लाख रुपये, Pure+ वैरिएंट की कीमत 15.99 लाख रुपये, Adventure वैरिएंट की कीमत 16.49 लाख रुपये और Adventure+ वैरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 17.19 लाख रुपये होगी।

1.5 लीटर डीजल इंजन (ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन)

इस इंजन और ट्रांसमिशन के साथ सिएरा 3 अलग-अलग वैरिएंट में आएगी। इसके Pure वैरिएंट की कीमत 15.99 लाख रुपये, Pure+ वैरिएंट की कीमत 17.49 लाख रुपये और Adventure+ वैरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 18.49 लाख रुपये होगी।

निष्कर्ष: टाटा सिएरा की कीमतें बाजार की उम्मीदों से कम रखी गई हैं, जिससे यह SUV अपने सेगमेंट में एक मजबूत विकल्प बनकर उभरी है। 3 इंजन ऑप्शन, कई वैरिएंट्स और आकर्षक शुरुआती कीमत के साथ यह SUV बड़ी संख्या में ग्राहकों को आकर्षित कर सकती है। टाटा मोटर्स की यह प्राइसिंग स्ट्रेटेजी आने वाले दिनों में मार्केट में बड़ी हलचल मचा सकती है।

PRAGATI DIXIT
Author: PRAGATI DIXIT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles