Top 5 This Week

Related Posts

Viplav Majumdar, who was preparing for JEE Advanced, died under suspicious circumstances: खड़गपुर लॉज में मिला शव

आदित्यपुर।आदित्यपुर दो स्थित रोड नंबर 11 निवासी विप्लव मजूमदार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, हो गई है। रविवार को सुबह 8:00 बजे वह जमशेदपुर के टिनप्लेट स्थित एलेन कोचिंग सेंटर में परीक्षा देने के लिए घर से निकला था। दोपहर करीब 1:30 बजे उसकी अपने परिवार वालों से आखिरी बार बातचीत हुई थी। इसके बाद से उसका मोबाइल बंद आने लगा।
सोमवार को दोपहर करीब 12:30 बजे पश्चिम बंगाल के खड़गपुर टाउन थाना क्षेत्र स्थित सिद्धार्थ लॉज के कमरे में विप्लव का शव पाया गया। वह वहां कोचिंग से संबंधित किसी कार्य के लिए रुका हुआ था। लॉज के कर्मचारियों को शक होने पर दरवाजा तोड़ा गया, जिसके बाद उसका शव कमरे में पड़ा मिला।
विप्लव ने जेईई मेन्स की परीक्षा पहले ही पास कर ली थी और जेईई एडवांस्ड की तैयारी कर रहा था। उसकी मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया है। परिजन तत्काल खड़गपुर के लिए रवाना हो गए हैं।
स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। प्रारंभिक जांच में किसी भी प्रकार के संघर्ष या चोट के निशान की पुष्टि नहीं हुई है, हालांकि पुलिस आत्महत्या और अन्य सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।
विप्लव की असमय मौत से न केवल उसके परिवार में बल्कि इलाके में भी शोक की लहर है। वह मेधावी छात्र था और इंजीनियर बनने का सपना संजोए हुए था।
newsmedia kiran.com
Author: newsmedia kiran.com

Welcome to News Media Kiran, your premier source for global news. Stay updated daily with the latest in sports, politics, entertainment, and more. Experience comprehensive coverage of diverse categories, keeping you informed and engaged.

newsmedia kiran.com
newsmedia kiran.comhttps://newsmediakiran.com/
Welcome to News Media Kiran, your premier source for global news. Stay updated daily with the latest in sports, politics, entertainment, and more. Experience comprehensive coverage of diverse categories, keeping you informed and engaged.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles