शुक्रवार, 13 नवंबर 2026
लाइव देखें
हॉट टॉपिक्स
ब्रेकिंग

बांकुड़ा जंगल में पकड़ी गई भटकती बाघिन जिन्नत, वन विभाग ने ली राहत की सांस

29 दिसंबर 2024

जमशेदपुर। महाराष्ट्र से भटककर ओडिशा और झारखंड होते हुए पश्चिम बंगाल पहुंची मराठी बाघिन जिन्नत को आखिरकार रविवार को वन विभाग की टीम ने पकड़ लिया। बाघिन के पकड़ में आने से ग्रामीणों और वन विभाग ने राहत की सांस ली। वन विभाग के अनुसार, जिन्नत लगभग 15 दिन पहले ओडिशा के सिमलीपाल फॉरेस्ट रिजर्व से अपने मूल निवास महाराष्ट्र के जंगल की तलाश में निकल पड़ी थी। रास्ते में वह झारखंड के गुड़ाबांदा और चाकुलिया क्षेत्रों से गुजरते हुए बंगाल के पुरुलिया के रास्ते बांकुड़ा जिले के रानीबांध जंगल में पहुंच गई।

ओडिशा वन विभाग की टीम लगातार पश्चिम बंगाल के वन विभाग के साथ मिलकर बाघिन को पकड़ने की कोशिश कर रही थी। कई दिनों की मशक्कत के बाद रविवार को बांकुड़ा जंगल में उसे ट्रैंक्विलाइजर गन से बेहोश कर पिंजरे में बंद कर लिया गया।

वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि बाघिन जिन्नत स्वस्थ है और उसकी निगरानी वन विभाग के वेटनरी डॉक्टर कर रहे हैं। इस अभियान के सफल समापन के बाद ग्रामीणों ने भी राहत महसूस की, क्योंकि बाघिन के चलते इलाके में डर का माहौल बना हुआ था। अब वन विभाग यह सुनिश्चित करेगा कि बाघिन को सुरक्षित उसके मूल निवास महाराष्ट्र के जंगलों में वापस भेजा जाए।

newsmedia kiran.com
Author: newsmedia kiran.com

Welcome to News Media Kiran, your premier source for global news. Stay updated daily with the latest in sports, politics, entertainment, and more. Experience comprehensive coverage of diverse categories, keeping you informed and engaged.

वोटिंग जानकारी लोड हो रही है...

कवरेज: newsmedia kiran.com, News Media Kiran

newsmedia kiran.com

Welcome to News Media Kiran, your premier source for global news. Stay updated daily with the latest in sports, politics, entertainment, and more. Experience comprehensive coverage of diverse categories, keeping you informed and engaged.

अपनी राय दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *