रांची: झारखंड में 23 दिसंबर तक सुबह में कोहरा या धुंध और उसके बाद आसमान साफ रहेगा. 20 दिसंबर को पूर्वी सिंहभूम समेत चार जिलों में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है. झारखंड में हाड़ कंपानेवाली ठंड कहर बरपा रही है. गर्म कपड़े और अलाव तापने के बाद भी लोगों को राहत नहीं मिल पा रही है. अगले तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे 2-4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है. इसके बाद अगले दो दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है.
18 दिसंबर की सुबह में हल्के से मध्यम दर्जे का कोहरा या धुंध और उसके बाद आसमान मुख्यत: साफ रह सकता है. 19 दिसंबर की सुबह में हल्के से मध्यम दर्जे का कोहरा या धुंध और बाद में आसमान साफ रहेगा. रांची और नजदीके के इलाकों में सुबह में कोहरा या धुंध और बाद में आसमान साफ रहने का अनुमान है. 20 और 21 दिसंबर की सुबह में कोहरा छाया रह सकता है. उसके बाद आसमान में आंशिक बादल छाए रह सकते हैं.

Welcome to News Media Kiran, your premier source for global news. Stay updated daily with the latest in sports, politics, entertainment, and more. Experience comprehensive coverage of diverse categories, keeping you informed and engaged.



