West Bengal tourism booking portal: पश्चिम बंगाल पर्यटन विभाग ने मंगलवार को कोलकाता के साल्ट लेक स्थित उदयाचल टूरिज्म प्रॉपर्टी में वेस्ट बंगाल टूरिज्म डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड (WBTDCL) का नया आधिकारिक बुकिंग पोर्टल लॉन्च किया। टूरिज्म मंत्री शंकर घोष ने इसे उद्घाटन किया। इस पोर्टल (wbtdcl.wb.gov.in) से राज्य भर की 40 सरकारी टूरिज्म प्रॉपर्टीज में कुल 814 कमरों की ऑनलाइन बुकिंग अब ज्यादा आसान और यूजर-फ्रेंडली हो जाएगी।
पुराने पोर्टल पर लंबे समय से शिकायतें आ रही थीं कि वह काम नहीं करता और जरूरी जानकारी भी नहीं मिलती। मंत्री ने लॉन्च के दौरान कहा कि जब उन्होंने विभाग का चार्ज संभाला, तब यही सबसे आम शिकायत थी। उन्होंने बताया कि नया पोर्टल इन समस्याओं को दूर करने और प्रॉपर्टीज में पर्यटकों की संख्या बढ़ाने के लिए बनाया गया है।

