Top 5 This Week

Related Posts

पश्चिम सिंहभूम ने 24वीं झारखंड राज्य ताइक्वांडो प्रतियोगिता में पुमसे ओवरऑल चैंपियन बनकर अपनी धाक जमाई, 26 पदक जीतकर जिले ने किया गर्वित

चाईबासा/चक्रधरपुर: जमशेदपुर के राजस्थान भवन में 18 और 19 जनवरी 2025 को आयोजित 24वीं झारखंड राज्य सीनियर एवं 9वीं राज्य कैडेट ताइक्वांडो प्रतियोगिता 2024-25 में पश्चिमी सिंहभूम के कुल 43 खिलाड़ियों ने भाग लिया और शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 26 पदक जीते। इनमें 15 स्वर्ण, 7 रजत और 4 कांस्य पदक शामिल हैं।

यह प्रतियोगिता झारखंड ताइक्वांडो एसोसिएशन और पूर्वी सिंहभूम ताइक्वांडो एसोसिएशन द्वारा आयोजित की गई थी, जिसमें खिलाड़ियों ने दोनों प्रमुख श्रेणियों क्योरोगी और पुमसे में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। पुमसे श्रेणी में पश्चिम सिंहभूम ने ओवरऑल चैंपियनशिप जीतकर अपनी श्रेष्ठता का प्रमाण दिया।

स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ियों में याना सोय, पूनम सोय, सुनिता बोबोंगा, नूतन गागराई, प्रिती लोहार, अनुप्रिया बोदरा, अकृति पूरती, नुपूर सवैया, सक्षम कुमार, यशनील सुंडी, शिखा मुंडा, संजना कुरली, ओम कुमार, अंशुमन बानरा और ग्रेसी जामुदा शामिल हैं। वहीं रजत पदक विजेता खिलाड़ी अनुष्का मुंडरी, चंचल सोय, वैष्णवी कुमारी, सुनहली कुमारी, ब्रतिन दत्ता, अर्जुन गागराई और अंकिता कुमारी रहे। कांस्य पदक विजेता खिलाड़ी सुनीता बोबोंगा, सुशील सुंडी, यथार्थ कच्छप और आलोक महतो रहे।

स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ी 28 से 31 जनवरी तक हैदराबाद में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में झारखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे।

पश्चिम सिंहभूम जिला ताइक्वांडो संघ के महासचिव अनुराग शर्मा ने कहा, “खिलाड़ियों का प्रदर्शन बहुत ही सराहनीय रहा। पुमसे में ओवरऑल चैंपियनशिप जीतना हमारे जिले के लिए गर्व का क्षण है। यह उपलब्धि खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत, कोचों के समर्पण और टीम वर्क का परिणाम है।”

इस मौके पर जिला ताइक्वांडो संघ के अध्यक्ष प्रमोद भगेरिया और उपाध्यक्ष विजय दत्ता ने भी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वहीं जाने-माने टीवी कलाकार दिनकर शर्मा ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी और उनके हौसले को सराहा। टीम के मुख्य कोच अनुराग शर्मा और कोच शांतनु महतो की अगुवाई में पश्चिम सिंहभूम की टीम जमशेदपुर में प्रतियोगिता में भाग लेने गई थी।

newsmedia kiran.com
Author: newsmedia kiran.com

Welcome to News Media Kiran, your premier source for global news. Stay updated daily with the latest in sports, politics, entertainment, and more. Experience comprehensive coverage of diverse categories, keeping you informed and engaged.

newsmedia kiran.com
newsmedia kiran.comhttps://newsmediakiran.com/
Welcome to News Media Kiran, your premier source for global news. Stay updated daily with the latest in sports, politics, entertainment, and more. Experience comprehensive coverage of diverse categories, keeping you informed and engaged.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles