गुरुवार, 5 नवंबर 2026
लाइव देखें
हॉट टॉपिक्स
ब्रेकिंग

लखनऊ में पवन सिंह के घर पहुंची पत्नी ज्योति, भोजपुरी स्टार ने बुलाई पुलिस,पत्नी का रो-रोकर वीडियो वायरल

5 अक्टूबर 2025
पवन सिंह

लखनऊ: भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह और उनकी पत्नी ज्योति सिंह के बीच चले आ रहे विवाद में रविवार को नया मोड़ आया जब ज्योति लखनऊ स्थित पवन के आवास पर पहुंचीं और वहां पुलिस उन्हें थाने ले जाने आई। इस घटनाक्रम का एक भावुक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसमें ज्योति फूट-फूटकर रोती नजर आईं और सार्वजनिक रूप से न्याय की अपील करती दिखीं।

सूत्रों के अनुसार, रविवार दोपहर ज्योति सिंह पवन के घर मिलने के उद्देश्य से लखनऊ आई थीं। कुछ समय बाद वहां पुलिस बल पहुंचा और ज्योति को साथ ले जाने की तैयारी होने लगी। घटनास्थल पर मौजूद ज्योति ने मोबाइल पर लाइव वीडियो बनाते हुए कहा कि पवन सिंह ने उनके खिलाफ एफआईआर करवा दी है और पुलिस उन्हें घर से निकालने आई है। वीडियो में वे बार-बार यह भी कहती नजर आईं कि वे जनता से न्याय की गुहार लगा रही हैं।

वीडियो में ज्योति कहती हैं कि वे पवन से मिलकर कई अहम फैसले लेना चाहती थीं और फैंस के कहने पर आई थीं। वह लोगों से पूछती हैं, “अब आप ही बताइए कि मुझे न्याय कैसे मिलेगा?” वीडियो में वे काफी टूट चुकीं दिखीं और फोन पर अपने वकील से भी बात करती नजर आईं।

घटना के संबंध में स्थानीय पुलिस ने बताया कि ज्योति के खिलाफ पहले ही दर्ज शिकायतों के सिलसिले में कार्रवाई की जा रही है, इसलिए उन्हें थाने लेकर मांगा जा रहा था। पुलिस ने कहा कि संबंधित मामलों में आवश्यक कानूनी औपचारिकताएँ पूरी की जा रही हैं। दूसरी ओर ज्योति के वकील का कहना है कि उनके मुवक्किल को कानूनन अधिकारों और सुरक्षा की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए।

पवन और ज्योति के बीच तलाक का मामला पहले से ही कोर्ट में चल रहा है। कई महीनों से दोनों पक्ष सोशल मीडिया पर भी आरोप-प्रत्यारोप करते रहे हैं। ज्योति ने कुछ दिन पहले सार्वजनिक पोस्ट में लिखा था कि वे पवन और परिवार से मिलने लखनऊ आ रही हैं और दो-दिन तक इंतजार करेंगी — लेकिन लखनऊ पहुंचने पर मामला और गंभीर हो गया।

इसे भी पढ़ें: Jharkhand News: झारखंड में अब 30 दिनों में पास होगा घर का नक्शा, हेमंत सोरेन सरकार का बड़ा ऐलान

पवन की पहली शादी 2014 में नीलम सिंह से हुई थी; एक साल बाद नीलम ने आत्महत्या कर ली थी। 2018 में पवन ने दूसरी शादी की थी, जो कुछ ही समय बाद तनाव और विवादों में बदल गई।

यह घटना फिल्म-उद्योग और प्रशंसकों के बीच भी चर्चा का विषय बनी हुई है। कानूनी दृष्टि से मामला तलाक व संबंधित शऱीके घटनाओं से जुड़ा हुआ है और आगे की सुनवाई तथा पुलिस जांच से ही स्थिति स्पष्ट होगी।

वोटिंग जानकारी लोड हो रही है...

कवरेज: Vaibhav tiwari, News Media Kiran

Vaibhav tiwari

News Media Kiran के लिए लिखते हैं।

अपनी राय दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *