चंडीगढ़: पंजाब की राजनीति में शनिवार को उस वक्त बड़ा हड़कंप मच गया जब प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा के आधिकारिक आवास समेत कई ठिकानों पर छापेमारी शुरू कर दी. सेक्टर-2 स्थित सरकारी आवास पर सुबह भारी संख्या में ED अधिकारियों की टीम पहुंची और तलाशी अभियान शुरू किया.
जानकारी के मुताबिक, PMLA 2002 के तहत यह कार्रवाई की जा रही है. ED चंडीगढ़ और दिल्ली-NCR क्षेत्र में संजीव अरोड़ा और उनके सहयोगियों से जुड़े कुल चार परिसरों पर सर्च ऑपरेशन चला रही है. सूत्रों के अनुसार, जांच एजेंसी वित्तीय लेनदेन और कथित मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े दस्तावेजों की जांच कर रही है.
फिलहाल ED की ओर से आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है, लेकिन इस कार्रवाई ने पंजाब सरकार और राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज कर दी है.

Welcome to News Media Kiran, your premier source for global news. Stay updated daily with the latest in sports, politics, entertainment, and more. Experience comprehensive coverage of diverse categories, keeping you informed and engaged.



