छत्तीसगढ़ : सुरक्षाबलों ने नक्सलियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। सुकमा और दंतेवाड़ा बॉर्डर क्षेत्र में हुई मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने 16 नक्सलियों को मार गिराया है। इस अभियान में दो जवानों को मामूली चोटें आई हैं। सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच अब भी मुठभेड़ जारी है और दोनों ओर से लगातार फायरिंग हो रही है। इलाके में सुरक्षाबलों ने व्यापक सर्च अभियान शुरू कर दिया है।
पिछले अभियानों में बड़ी सफलता
इससे पहले, सुरक्षाबलों ने बीजापुर और कांकेर में दो अलग-अलग मुठभेड़ों में 30 नक्सलियों को मार गिराया था। खबरों के अनुसार, बीजापुर में 26 और कांकेर-दंतेवाड़ा क्षेत्र में 4 नक्सली ढेर किए गए थे। इस मुठभेड़ में बीजापुर डीआरजी (डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड) के एक जवान ने भी वीरगति प्राप्त की थी।
2024 में अब तक 105 नक्सली मारे गए
इस साल अब तक छत्तीसगढ़ में अलग-अलग अभियानों में कुल 105 नक्सली मारे गए हैं। इनमें से 89 नक्सली बस्तर संभाग के सात जिलों, जिनमें बीजापुर और कांकेर शामिल हैं, में मारे गए। सुरक्षाबलों द्वारा नक्सल प्रभावित इलाकों में लगातार अभियान चलाया जा रहा है, जिससे नक्सली संगठनों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है।
सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार, यह कार्रवाई नक्सल उन्मूलन की दिशा में एक बड़ी सफलता मानी जा रही है। सरकार और सुरक्षा बल नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में शांति बहाल करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं।

Welcome to News Media Kiran, your premier source for global news. Stay updated daily with the latest in sports, politics, entertainment, and more. Experience comprehensive coverage of diverse categories, keeping you informed and engaged.



