मंगलवार, 10 नवंबर 2026
लाइव देखें
हॉट टॉपिक्स
ब्रेकिंग

Sambhavi Jaiswal from Jamshedpur became the national topper: ICSE 10वीं में हासिल किए 100% अंक

30 अप्रैल 2025
जमशेदपुर।शहर ने बुधवार को गर्व का एक नया क्षण देखा जब लोयोला स्कूल की छात्रा सांभवी जायसवाल ने ICSE की 10वीं बोर्ड परीक्षा में शत-प्रतिशत अंक प्राप्त कर पूरे देश में पहला स्थान हासिल किया। उनकी यह उपलब्धि न केवल शहर, बल्कि पूरे राज्य और देश के लिए प्रेरणा बनी है।
काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशंस (CISCE) द्वारा बुधवार को घोषित 10वीं (ICSE) और 12वीं (ISC) परीक्षाओं के नतीजों में जमशेदपुर के लोयोला स्कूल की छात्रा सांभवी जायसवाल ने इतिहास रच दिया। उन्होंने 10वीं की परीक्षा में 100% अंक प्राप्त कर देशभर में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
सांभवी के पिता, डॉ. अभिषेक जायसवाल, मेहरबाई टाटा मेमोरियल हॉस्पिटल में रेडियोलॉजिस्ट हैं, जबकि उनकी मां, डॉ. ओजस्वी शंकर, टाटा मणिपाल हॉस्पिटल में स्त्री रोग विशेषज्ञ हैं। सांभवी ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, स्कूल के प्राचार्य, उप-प्राचार्य और शिक्षकों को दिया है।
भविष्य की योजनाओं के बारे में बात करते हुए सांभवी ने बताया कि वह 12वीं की पढ़ाई विज्ञान संकाय से पूरी कर आईआईटी से इंजीनियरिंग की शिक्षा प्राप्त करना चाहती हैं।
इस वर्ष ICSE (10वीं) का कुल पास प्रतिशत 99.09 और ISC (12वीं) का 99.02 प्रतिशत रहा। लड़कियों ने एक बार फिर बाजी मारी, जहां छात्राओं का सफलता प्रतिशत 99.37 और छात्रों का 98.84 रहा।
सूचना के साथ अपडेट रहें न्यूजमीडिया किरण के साथ। सभी ट्रेंडिंग सिटी न्यूज, इंडिया न्यूज, बिज़नेस न्यूज, और स्पोर्ट्स न्यूज प्राप्त करें। एंटरटेनमेंट न्यूज, टीवी न्यूज, और लाइफस्टाइल टिप्स के लिए हमें फॉलो करें।
newsmedia kiran.com
Author: newsmedia kiran.com

Welcome to News Media Kiran, your premier source for global news. Stay updated daily with the latest in sports, politics, entertainment, and more. Experience comprehensive coverage of diverse categories, keeping you informed and engaged.

वोटिंग जानकारी लोड हो रही है...

कवरेज: newsmedia kiran.com, News Media Kiran

newsmedia kiran.com

Welcome to News Media Kiran, your premier source for global news. Stay updated daily with the latest in sports, politics, entertainment, and more. Experience comprehensive coverage of diverse categories, keeping you informed and engaged.

1 टिप्पणियाँ

अपनी राय दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *