Top 5 This Week

Related Posts

सौरव गांगुली ने मेसी इवेंट विवाद में दर्ज कराया 50 करोड़ रुपये का मानहानि मुकदमा

डेस्क :भारत के दौरे पर आए मशहूर फुटबॉल खिलाड़ी लियोनल मेसी के कोलकाता में हुए इवेंट के दौरान सॉल्ट लेक स्टेडियम में काफी अफरातफरी भरा माहौल देखने को मिला था। वहीं इस इवेंट में भारतीय टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली और  क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बंगाल के मौजूदा अध्यक्ष सौरव गांगुली भी पहुंचे हुए थे। अब उन्होंने सॉल्ट लेक स्टेडियम में इस आयोजन के बाद उनको लेकर अर्जेंटीना फैन क्लब के अध्यक्ष उत्तम साहा द्वारा दिए गए विवादित बयान पर कोलकाता के लालबाजार में मानहानि का मुकदमा दर्ज करवाया है।

गांगुली ने लगाया व्यक्तिगत सम्मान को ठेस पहुंचाने का आरोप

सौरव गांगुली ने कोलकाता की क्राइम ब्रांच में अर्जेंटीना फैन क्लब के अध्यक्ष उत्तम साहा के खिलाफ जो 50 करोड़ रुपये के मानहानि का मुकदमा दर्ज करवाया है उसमें उन्होंने उनके खिलाफ लगातार झूठे और विवादित आरोप लगाए जाना शामिल है, जिससे उनके उनके व्यक्तिगत सम्मान को जहां ठेस लगी है तो वहीं सार्वजनिक तौर पर उनके किरदार और प्रतिष्ठा को भी बदनाम करने की कोशिश की गई है।

सौरव गांगुली ने कहा कि उत्तम साहा ने यह सब जानबूझकर किया है, जिसके लिए उन्होंने कानूनी नोटिस भेजने के साथ 50 करोड़ की मानहानि का मुकदमा दायर किया है। गांगुली ने साथ ही यह भी कहा कि वह सॉल्ट लेक स्टेडियम में हुए इवेंट में एक गेस्ट के तौर पर पहुंचे थे जिसमें उनका मेसी के कार्यक्रम से कोई भी संबंध नहीं था। सौरव गांगुली द्वारा दायर किए गए इस मुकदमे के बाद अब सभी की नजरें मामले की सुनवाई पर टिकी हुई है।

कोलकाता में मेसी के जल्दी जाने से भड़क गए थे फैंस

लियोनल मेसी भारत में तीन दिन के अपने कार्यक्रम के लिए सबसे पहले 13 दिसंबर को कोलकाता के सॉल्ट लेक स्टेडियम में होने वाले इवेंट में पहुंचे थे। इस दौरान वहां पर उन्हें देखने के लिए काफी अधिक संख्या में फैंस का जमावड़ा देखने को मिला था, जिसके बाद मेसी स्टेडियम में तय समय से पहले ही बाहर निकल गए थे, जिसके चलते फैंस काफी नाराज हुए थे। इसके बाद सॉल्ट लेक स्टेडियम में काफी अफरातफरी भरा माहौल देखने को मिला था। इस कार्यक्रम में काफी सेलिब्रिटी भी सॉल्ट लेक स्टेडियम पहुंचे हुए थे।

निष्कर्ष :

कोलकाता के सॉल्ट लेक स्टेडियम में लियोनल मेसी के इवेंट के दौरान हुई अव्यवस्था के बाद मामला अब कानूनी मोड़ ले चुका है। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और CAB अध्यक्ष सौरव गांगुली ने अपने व्यक्तिगत सम्मान और सार्वजनिक छवि को नुकसान पहुंचाने के आरोप में अर्जेंटीना फैन क्लब के अध्यक्ष उत्तम साहा के खिलाफ 50 करोड़ रुपये का मानहानि मुकदमा दर्ज कराया है। गांगुली का स्पष्ट कहना है कि उनका आयोजन से कोई प्रत्यक्ष संबंध नहीं था और उनके खिलाफ जानबूझकर भ्रामक बयान दिए गए। अब इस पूरे मामले में अदालत की सुनवाई पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं, जिससे आगे की स्थिति साफ होगी।

PRAGATI DIXIT
Author: PRAGATI DIXIT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles