Top 5 This Week

Related Posts

हर पंचायत में लगेगा विधायक संवाद रजिस्टर, ग्रामीण दर्ज करा सकेंगे अपनी समस्याएं

Una: जिला मुख्यालय स्थित सर्किट हाउस में आयोजित पत्रकार वार्ता में विधायक विवेक शर्मा ने क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों और सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी साझा की। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों की समस्याओं को सीधे विधायक कार्यालय तक पहुंचाने के लिए नई पहल की घोषणा की।

विधायक ने कहा कि अब हर पंचायत घर में विधायक संवाद रजिस्टर उपलब्ध करवाया जाएगा। ग्रामीण इस रजिस्टर में अपनी समस्या, मांग और सुझाव दर्ज कर सकेंगे। इससे दूरदराज के क्षेत्रों के लोगों को अपनी समस्याएं लेकर बार-बार विधायक कार्यालय आने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

उन्होंने बताया कि पंचायत प्रधान या पंचायत सचिव की ओर से रजिस्टर में दर्ज समस्याओं की रिपोर्ट रोजाना विधायक कार्यालय को भेजी जाएगी। इसके बाद संबंधित विभागों के माध्यम से समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

विधायक ने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाना प्राथमिकता है। विशेष रूप से गरीब और बीपीएल परिवारों को विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी जा रही है, ताकि वे पात्र योजनाओं का लाभ उठा सकें।

उन्होंने कहा कि विधायक संवाद रजिस्टर के माध्यम से पंचायत स्तर पर लोगों और जनप्रतिनिधि के बीच संवाद मजबूत होगा तथा विकास कार्यों और जनसमस्याओं को अधिक प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाया जा सकेगा।

Ragav Kalia
Author: Ragav Kalia

वोटिंग जानकारी लोड हो रही है...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles