Puri Cleanest City: ओडिशा का प्रसिद्ध तीर्थ शहर पुरी स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में भारत का सबसे स्वच्छ तटीय नगर बनकर उभरा है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नई दिल्ली में आयोजित एक समारोह में पुरी को स्वच्छ तटीय नगर श्रेणी में प्रथम स्थान के लिए पुरस्कृत किया है। इस उपलब्धि ने पुरी की धार्मिक और पर्यटन पहचान में स्वच्छता का एक नया आयाम जोड़ दिया है।
इस श्रेणी में केरल का अलाप्पुझा दूसरे स्थान पर और महाराष्ट्र का रत्नागिरी तीसरे स्थान पर रहा है। यह मान्यता केवल सड़कों की सफाई तक सीमित नहीं है, बल्कि यह उस निरंतर मेहनत का परिणाम है जो इस व्यस्त तटीय शहर को साल भर पर्यटकों के लिए स्वागत योग्य बनाए रखती है। यह सम्मान शहर के लिए बड़ी उपलब्धि है।

