रविवार, 8 नवंबर 2026
लाइव देखें
हॉट टॉपिक्स
ब्रेकिंग

रजनीकांत की एक्शन धमाकेदार वापसी, ‘कुली’ के ट्रेलर में आमिर खान की झलक ने जीता फैंस का दिल

2 अगस्त 2025
रजनीकांत की एक्शन धमाकेदार वापसी, 'कुली' के ट्रेलर में आमिर खान की झलक ने जीता फैंस का दिल

साउथ सिनेमा के सुपरस्टार रजनीकांत एक बार फिर बड़े पर्दे पर जबरदस्त धमाका करने को तैयार हैं। उनकी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘कुली’ का ट्रेलर शनिवार, 2 अगस्त को सन पिक्चर्स के यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ। इस हाई-वोल्टेज एक्शन ट्रेलर में श्रुति हासन, नागार्जुन, सत्यराज और सबसे चौंकाने वाले अंदाज़ में आमिर खान नजर आए।

ट्रेलर में दिखा धमाकेदार एक्शन और गुंडाराज

लोकेश कनगराज के निर्देशन में बनी इस फिल्म का ट्रेलर 3 मिनट 2 सेकंड का है, जो दर्शकों को एक बार फिर 90 के दशक के एक्शन मसाले की याद दिलाता है। ट्रेलर की शुरुआत होती है तस्करी और अंडरवर्ल्ड की दुनिया से, जहां नागार्जुन और सत्यराज जैसे किरदार दर्शकों को कहानी में खींचते हैं। फिर जैसे ही रजनीकांत की एंट्री होती है — पूरा माहौल तालियों और सीटी से गूंज उठता है।

आमिर खान का ‘बीस्ट’ लुक बना चर्चा का विषय

इस ट्रेलर की सबसे बड़ी खासियत आमिर खान की झलक रही। पहले उन्हें केवल पीछे से दिखाया गया — काली गंजी, हाथों पर टैटू और दो बंदूकें लिए दुश्मनों से भिड़ते हुए। आमिर का यह अब तक का सबसे आक्रामक और ट्रांसफॉर्म्ड अवतार कहा जा सकता है। फैंस उनके एक्शन सीक्वेंस को देखकर बार-बार ट्रेलर रीवाइंड कर रहे हैं।

म्यूजिक और तकनीकी टीम

फिल्म का संगीत अनिरुद्ध रविचंदर ने दिया है, जिनका काम पहले भी ‘जवान’ जैसी सुपरहिट फिल्मों में सराहा गया है। बैकग्राउंड स्कोर ट्रेलर में थ्रिल और टेंशन को शानदार तरीके से बढ़ाता है।

ट्रेलर पर फैंस की दीवानगी

रिलीज के 55 मिनट के भीतर ही ट्रेलर को यूट्यूब पर 13 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है, 3 लाख से ज्यादा लाइक्स और 16 हजार से ज्यादा कमेंट्स मिल चुके हैं। ट्रेलर देखने के बाद कई फैंस ने इसे ‘वॉर 2’ से भी बेहतर बताया है। कुछ दर्शकों ने पवन कल्याण के कैमियो की भी अटकलें लगाई हैं।

कब और कहां देख सकेंगे फिल्म?

‘कुली’ फिल्म 14 अगस्त 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। यह फिल्म आदित्य चोपड़ा के प्रोडक्शन में बनी ऋतिक रोशन-जूनियर एनटीआर स्टारर ‘वॉर 2’ से बॉक्स ऑफिस पर टकराएगी। ‘कुली’ को A सर्टिफिकेट मिला है, यानी यह वयस्क दर्शकों के लिए है।

ये भी पढ़ें: राहुल गांधी की ‘डेड इकॉनमी’ वाले बयान पर क्या बोले शशि थरूर ? अमेरिका से रिश्तों का हवाला

वोटिंग जानकारी लोड हो रही है...

कवरेज: Krishan Mohan shukla, News Media Kiran

Krishan Mohan shukla

News Media Kiran के लिए लिखते हैं।

अपनी राय दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *