Top 5 This Week

Related Posts

Bengal Weather Alert: बंगाल की खाड़ी में गहराया निम्न दबाव, 9 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट

Kolkata| बंगाल की खाड़ी में बने मजबूत निम्न दबाव क्षेत्र के कारण पश्चिम बंगाल में मानसून ने रौद्र रूप ले लिया है। अलीपुर मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिम बंगाल और ओड़िशा तट के निकट उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में बना निम्न दबाव क्षेत्र अब और अधिक संगठित व शक्तिशाली हो गया है। इसके प्रभाव से समुद्र में उफान और तटीय इलाकों में तेज हवाएं चल रही हैं।

दीघा, मंदारमणि के लिए हाई-अलर्ट:

मौसम विज्ञान केंद्र ने कोलकाता सहित दक्षिण बंगाल के कई जिलों में भारी से अति भारी बारिश की गंभीर चेतावनी जारी की है। बिगड़ते हालात को देखते हुए पूर्व मेदिनीपुर जिला पुलिस ने दीघा, ताजपुर और मंदारमणि जैसे प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों के समुद्र तटों पर हाई-अलर्ट घोषित कर दिया है। प्रशासन ने पर्यटकों के समुद्र में उतरने और स्नान करने पर पूरी तरह रोक लगा दी है। पुलिस लाउडस्पीकर से लगातार माइकिंग कर लोगों को समुद्र से दूर रहने की हिदायत दे रही है।

3 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट:

पश्चिम मेदिनीपुर, झारग्राम और पुरुलिया जिलों में स्थिति सबसे संवेदनशील है। यहां 7 से 20 सेंटीमीटर तक अति भारी बारिश का अनुमान है। इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है और प्रशासन ने लोगों को अत्यधिक सतर्क रहने की सलाह दी है।

कोलकाता में कितनी बारिश:

कोलकाता में रविवार को 7 से 11 सेंटीमीटर तक वर्षा होने की संभावना है। हावड़ा, हुगली, दक्षिण 24 परगना, पूर्व मेदिनीपुर और बांकुड़ा में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। इन जिलों में गुरुवार तक गरज-चमक के साथ रुक-रुक कर बारिश जारी रहेगी।

उत्तर बंगाल में भी आफत:

मंगलवार से उत्तर बंगाल में मानसून रफ्तार पकड़ेगा। दार्जिलिंग, कलिम्पोंग, कूचबिहार, अलीपुरदुआर और जलपाईगुड़ी में गुरुवार तक मूसलाधार वर्षा की चेतावनी है। जलपाईगुड़ी और अलीपुरदुआर में बहुत अधिक बारिश की आशंका है।

समुद्र में प्रतिबंध:

निम्न दबाव के असर से समुद्र में ऊंची-ऊंची लहरें उठ रही हैं और हवा की गति 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच रही है। मौसम विभाग ने मंगलवार तक मछुआरों के गहरे समुद्र में जाने पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है। जो मछुआरे पहले से समुद्र में हैं, उन्हें तुरंत लौटने का निर्देश दिया गया है।मौसम विभाग के अनुसार, समुद्र तल से 9.4 किलोमीटर तक फैला चक्रवाती परिसंचरण अगले 3 दिनों में पश्चिम-उत्तर पश्चिम दिशा की ओर बढ़ेगा।

स्रोत: अलीपुर मौसम विज्ञान केंद्र / जिला प्रशासन

newsmedia kiran.com
Author: newsmedia kiran.com

Welcome to News Media Kiran, your premier source for global news. Stay updated daily with the latest in sports, politics, entertainment, and more. Experience comprehensive coverage of diverse categories, keeping you informed and engaged.

newsmedia kiran.com
newsmedia kiran.comhttps://newsmediakiran.com/
Welcome to News Media Kiran, your premier source for global news. Stay updated daily with the latest in sports, politics, entertainment, and more. Experience comprehensive coverage of diverse categories, keeping you informed and engaged.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles