Top 5 This Week

Related Posts

कोहरे में बड़ा फैसला: 50 मीटर से कम विजिबिलिटी पर यूपी में बसों का संचालन बंद

डेस्क :दिसंबर में अब कोहरा अपना रूप दिखाने लगा है। कोहरे से सबसे ज्यादा नुकसान सड़कों पर दौड़ रहे ट्रैफिक को होता है। कोहरे के चलते यमुना एक्सप्रेस-वे समेत प्रदेश में कई हादसे हुए हैं। इसको संज्ञान में लेते हुए यूपी सरकार के परिवहन विभाग ने बड़ा फैसला लिया है।

50 मीटर से कम विजिबिलिटी पर यूपी में रोडवेज और निजी बसों पर ब्रेक, घने कोहरे में संचालन बंद

अब सड़कों पर 50 मीटर से कम विजविलटी होने पर रोडवेज और निजी बसों को रोक दिया जाएगा। ड्राइवर टोल प्लाजा या सुरक्षित स्थलों पर बसों को रोक देंगे। यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विभाग ने यह फैसला लिया है। परिवहन विभाग ने सुरक्षा को देखते हुए यह फैसला लिया है। ज्यादा कोहरा होने पर रात में बसों का संचालन बंद किया जाएगा। मजबूरी होने या मध्यम कोहरा होने पर बसों को धीमी गति से चलाया जाएगा, ताकि रास्ता और आगे चल रहे वाहन साफ दिखाई दें।

मथुरा हादसे के बाद सख्ती: कोहरे में लापरवाही रोकने के लिए यूपी परिवहन विभाग का कड़ा आदेश

आदेश जारी करने के पीछे परिवहन विभाग का मानना है कि कोहरे में कोई भी लापरवाही बड़े हादसे का कारण बन सकती है। कई बार विजिविलिटी इतनी कम हो जाती है कि बगल में डिवाइडर तक नहीं दिखता है। ऐसे में बस के सड़क से नीचे उतर जाती है। विभाग का आदेश प्रमुखता से मथुरा में हुए हादसे से प्रभावित है। हाईवे पर सबसे ज्यादा लापरवाही प्राइवेट बसों की देखी जाती है। मथुरा में एक्सप्रेस वे पर हादसे में करीब 17 लोगों की मौत हो गई है।

कोहरे के चलते विभाग ने ड्राइवरों और कंडक्टरों को निर्देश जारी किए हैं कि ज्यादा कोहरा होने पर बसों को टोल प्लाजा, जन सुविधा केंद्र, विश्राम स्थल या कहीं अन्य सुरक्षित स्थानों पर रोका जाए। जहां यात्रियों की सुरक्षा के साथ ही उनकी सुविधा का भी ध्यान रखा जाए।

निष्कर्ष :

घने कोहरे से बढ़ते सड़क हादसों को देखते हुए यूपी सरकार के परिवहन विभाग ने सख्त कदम उठाया है। अब यदि दृश्यता 50 मीटर से कम होगी तो रोडवेज और निजी बसों का संचालन रोक दिया जाएगा। यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए बसों को टोल प्लाजा या अन्य सुरक्षित स्थानों पर खड़ा किया जाएगा। ज्यादा कोहरा होने पर रात में बस सेवाएं बंद रहेंगी और मध्यम कोहरे में सीमित गति से संचालन होगा।

PRAGATI DIXIT
Author: PRAGATI DIXIT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles