Top 5 This Week

Related Posts

Breaking News: दिल्ली में 3 साल की मासूम से यौन शोषण, स्कूल बस ड्राइवर गिरफ्तार

New Delhi: दिल्ली के बवाना इलाके में एक निजी स्कूल की तीन साल की नर्सरी छात्रा के कथित यौन शोषण का बेहद गंभीर मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले में स्कूल बस ड्राइवर विकास को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी करीब आठ महीने से स्कूल में बस ड्राइवर के तौर पर काम कर रहा था।

बताया जा रहा है कि आरोपी ने बच्ची से दोस्ती करने के लिए उसे चॉकलेट का लालच दिया और इसके बाद कथित तौर पर उसका यौन शोषण किया। बच्ची के व्यवहार में बदलाव और चोट के निशान देखकर परिवार को शक हुआ। जांच के दौरान बच्ची को स्कूल की तस्वीरें और CCTV फुटेज दिखाए गए, जिसके बाद उसने आरोपी की पहचान की।

पुलिस ने आरोपी का मोबाइल फोन भी जब्त किया है। जांच में कथित तौर पर कुछ ऐसे वीडियो मिले हैं, जिनमें आरोपी अन्य बच्चों को चॉकलेट देता दिखाई देता है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि कहीं अन्य बच्चे भी उसके निशाने पर तो नहीं थे। मामले में POCSO Act के तहत कार्रवाई की जा रही है और जांच जारी है।

Manpreet Singh
Author: Manpreet Singh

वोटिंग जानकारी लोड हो रही है...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles