Top 5 This Week

Related Posts

दिल्ली BMW हादसा: महिला ड्राइवर गगनप्रीत गिरफ्तार, वित्त मंत्रालय अधिकारी की मौत, पत्नी गंभीर

दिल्ली BMW हादसा: चर्चित BMW हादसे में पुलिस ने आरोपी महिला ड्राइवर गगनप्रीत मक्कड़ (38) को गिरफ्तार कर लिया है। इस दर्दनाक दुर्घटना में वित्त मंत्रालय के डिप्टी सेक्रेटरी नवजोत सिंह की मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी संदीप कौर गंभीर रूप से घायल हैं। पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि हादसे के बाद कुछ समय तक नवजोत जीवित थे।

कैसे हुआ हादसा?

CCTV फुटेज से पता चला कि गगनप्रीत की BMW पहले डिवाइडर से टकराई और फिर पलट गई। जैसे ही कार पलटी, पास से गुजर रहे नवजोत की बाइक उसकी चपेट में आ गई। टक्कर के बाद नवजोत पास से गुजर रही एक बस से भी भिड़ गए।

गाड़ी में गगनप्रीत के साथ उसका परिवार मौजूद था — 6 साल की बेटी आगे की सीट पर थी, जबकि पति, 4 साल का बेटा और मेड पीछे बैठे थे।

पुलिस पूछताछ में गगनप्रीत ने बताया कि उसने अपनी घायल बेटी को छोड़कर नवजोत और उनकी पत्नी को अपनी वैन में डालकर अस्पताल पहुंचाया। उसने मुखर्जी नगर अस्पताल का चयन इसलिए किया क्योंकि कोविड के समय उसकी बेटी का इलाज वहीं हुआ था।

गंभीर रूप से घायल संदीप कौर ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि उन्होंने बार-बार गुहार लगाई कि उन्हें पास के अस्पताल ले जाया जाए, लेकिन आरोपी उन्हें करीब 19 किलोमीटर दूर अस्पताल लेकर गई। इस बयान को पुलिस ने एफआईआर में दर्ज किया है।

पुलिस ने आरोपी गगनप्रीत के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 281, 125B, 105 और 238 के तहत गैर इरादतन हत्या समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया है। फिलहाल वह पुलिस हिरासत में है और मामले की जांच जारी है।

ये भी पढ़ें: BSEB STET Exam 2025: बिहार शिक्षक भर्ती के लिए फॉर्म भरने की तारीख बढ़ी, 19 सितंबर से शुरू होगा आवेदन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles