BSEB STET Exam 2025: बिहार के लाखों अभ्यर्थियों के लिए अहम खबर। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (STET) 2025 के ऑनलाइन आवेदन की तारीख बदली थी। पहले आवेदन 11 से 19 सितंबर 2025 तक होने थे, लेकिन बोर्ड ने तकनीकी कारणों से इन्हें स्थगित कर दिया। इसके बाद 19 सितंबर 2025 से आवेदन शुरू हुए। NDTV के अनुसार STET पास करने वाले अभ्यर्थी BPSC शिक्षक भर्ती परीक्षा (TRE-4) और राज्य की आगे की शिक्षक भर्तियों में आवेदन के पात्र होंगे।
सुधार: इस खबर के पहले संस्करण में STET को प्राइमरी और सेकेंडरी स्तर की परीक्षा बताया गया था। असल में STET (Secondary Teacher Eligibility Test) माध्यमिक (कक्षा 9-10) और उच्च माध्यमिक (कक्षा 11-12) स्तर के शिक्षकों की पात्रता परीक्षा है। यह सीधी भर्ती नहीं, बल्कि पात्रता परीक्षा है।

