आठवें वेतन आयोग की सिफारिशों का इंतजार केंद्र सरकार के कर्मचारियों के साथ पेंशनर्स भी कर रहे हैं। आयोग के गठन के बाद यह चर्चा तेज हो गई है कि रिटायरमेंट के बाद मिलने वाली बेसिक पेंशन कितनी संशोधित हो सकती है। खास तौर पर पुरानी पेंशन योजना से जुड़े लोगों के लिए यह सवाल महत्वपूर्ण है। अभी तक पेंशन बढ़ाने का कोई अंतिम सरकारी फैसला नहीं आया है।
आयोग का गठन 3 नवंबर 2025 को किया गया। जस्टिस रंजना प्रकाश देसाई इसकी अध्यक्ष हैं और तीन सदस्यीय इस पैनल को रिपोर्ट देने के लिए 18 महीने मिले हैं। इसी वजह से सिफारिशें मई या जून 2027 तक आने की संभावना है। इस समय आयोग कर्मचारी संघों और पेंशनर्स संगठनों के सुझाव जुटा रहा है। नई पेंशन तय करने में फिटमेंट फैक्टर यानी गुणांक का इस्तेमाल होता है। मौजूदा बेसिक पेंशन को इससे गुणा कर संशोधित राशि का अनुमान लगाया जाता है।


