Top 5 This Week

Related Posts

Grand finale of the air show organized by the Army Ground-Namkum, Ranchi.अद्भुत प्रदर्शन से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया

रांची:आज आर्मी ग्राउंड खोजा टोली नामकुम रांची में आयोजित एयर शो का भव्य तरीके से समापन किया गया। भारी संख्या में दर्शकों ने इस एयर शो को देखा। भारी भीड़ और उससे भी भारी उनका उत्साह चरम पर था। ज़ब विमान की गर्जना आकाश में सुनाई दी दर्शकों ने भारत माता के जयकारों से फिजा को जयकारों से भर दिया।

अद्भुत प्रदर्शन से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया

इस एयर शो में भारतीय वायुसेना की टीम सूर्यकिरण ने अपने अद्भुत प्रदर्शन से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

एयर शो सूर्यकिरण की टीम ने अपने विमानों से एक से एक हैरतअंगेज कलाबाजियों से सभी लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया विमानों की अद्भुत कलाबाजियों ने दर्शकों को रोमांचित कर दिया।
सूर्यकिरण की टीम ने अपने अद्वितीय प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया।

कार्यक्रम सफलता पूर्वक संपन्न

इस भव्य कार्यक्रम को सम्पन्न कराने में जिला प्रशासन ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनकी मेहनत और समर्पण के कारण यह कार्यक्रम सफलतापूर्वक आयोजित किया गया।

र्शकों का अनुभव बहुत सुखद रहा

जिला प्रशासन की बेहतरीन व्यवस्था से दर्शकों ने मुक्त कंठ से प्रशंसा की इस एयर शो ने रांची के लोगों के लिए एक अद्भुत अनुभव प्रदान किया। विमानों की गर्जना और कलाबाजियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

आर्मी ग्राउंड खोजा टोली नामकुम रांची में आयोजित (एयर शो) सूर्यकिरण की टीम के अद्भुत प्रदर्शन और सभी लोगों की मेहनत के कारण यह कार्यक्रम यादगार बन गया।

इस कार्यक्रम में रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, माननीय न्यायाधीश झारखण्ड उच्च न्यायालय रांची, आनंदा सेन एवं झारखण्ड सरकार के वरीय अधिकारी, उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी रांची, मंजूनाथ भजन्त्री, उप विकास आयुक्त रांची, दिनेश कुमार यादव, अनुमंडल पदाधिकारी सदर रांची, उत्कर्ष कुमार, अपर जिला दंडाधिकारी विधि व्यवस्था रांची, राजेश्वर नाथ आलोक, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण रांची, सुमित कुमार अग्रवाल एवं सेना एवं जिला के वरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।

newsmedia kiran.com
Author: newsmedia kiran.com

Welcome to News Media Kiran, your premier source for global news. Stay updated daily with the latest in sports, politics, entertainment, and more. Experience comprehensive coverage of diverse categories, keeping you informed and engaged.

newsmedia kiran.com
newsmedia kiran.comhttps://newsmediakiran.com/
Welcome to News Media Kiran, your premier source for global news. Stay updated daily with the latest in sports, politics, entertainment, and more. Experience comprehensive coverage of diverse categories, keeping you informed and engaged.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles