Top 5 This Week

Related Posts

Historic partnership between NHM and IMA for the eradication of cervical cancer: झारखंड मॉडल को लक्ष्य से अधिक सफलता

रांची : झारखंड देश का पहला राज्य बन गया है, जहां इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) की किसी शाखा—वीमेन डॉक्टर्स विंग—को राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) का आधिकारिक भागीदार बनाया गया है। यह साझेदारी विशेष रूप से सर्वाइकल कैंसर उन्मूलन अभियान के लिए की गई है। IMA झारखंड की वूमेन डॉक्टर्स विंग 2014 से राज्य के सुदूरवर्ती क्षेत्रों में कैंसर जागरूकता और स्क्रीनिंग के लिए लगातार काम कर रही है। इस अभियान का नेतृत्व राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त डॉ. भारती कश्यप कर रही हैं। स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से बने “झारखंड मॉडल” को लक्ष्य से अधिक सफलता मिली है।
अभियान की जरूरत क्यों?
भारत में हर साल करीब 67,000 महिलाएं सर्वाइकल कैंसर से जान गंवाती हैं। यह न केवल दूसरा सबसे आम कैंसर है, बल्कि पूरी तरह रोके जा सकने वाला और प्रभावी रूप से इलाज़ योग्य भी है। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने इसे “मील का पत्थर” बताते हुए कहा कि सभी जिलों में इस स्क्रीनिंग अभियान को और तेज़ किया जाएगा।
डॉ. कश्यप ने बताया कि अब तक राज्य में 5 लाख से अधिक महिलाओं की स्क्रीनिंग की जा चुकी है, और 2792 महिलाओं का सफल क्रायो उपचार कर उन्हें नया जीवन दिया गया। राज्य के 14 प्रमुख सरकारी अस्पतालों में डिजिटल कोलपोस्कोप और क्रायो मशीनें लगाई गई हैं। इसके अलावा, स्त्री रोग विशेषज्ञों को विशेष प्रशिक्षण भी दिया गया है।
डॉ. भारती कश्यप अप्रैल 2025 में लॉस एंजेलिस में आयोजित अंतरराष्ट्रीय कांफ्रेंस में अपने दो रिसर्च पेपर्स पर व्याख्यान देंगी।
newsmedia kiran.com
Author: newsmedia kiran.com

Welcome to News Media Kiran, your premier source for global news. Stay updated daily with the latest in sports, politics, entertainment, and more. Experience comprehensive coverage of diverse categories, keeping you informed and engaged.

newsmedia kiran.com
newsmedia kiran.comhttps://newsmediakiran.com/
Welcome to News Media Kiran, your premier source for global news. Stay updated daily with the latest in sports, politics, entertainment, and more. Experience comprehensive coverage of diverse categories, keeping you informed and engaged.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles