रविवार, 8 नवंबर 2026
लाइव देखें
हॉट टॉपिक्स
ब्रेकिंग

झारखंड में जादूगोड़ा यूसीआईएल के वैज्ञानिक से 1.24 करोड़ की ठगी, साइबर अपराधियों ने कैसे लगाया चूना?

9 जनवरी 2025

जमशेदपुर-झारखंड में एक वैज्ञानिक से करीब सवा करोड़ की साइबर ठगी की गयी है. शेयर ट्रेडिंग के नाम पर साइबर अपराधियों ने कम समय में अधिक रुपए कमाने का लालच देकर जादूगोड़ा यूसीआईएल के वैज्ञानिक आर लोकेश्वर पटनायक से 1.24 करोड़ रुपए की ठगी कर ली. पीड़ित ने साइबर थाना बिष्टुपुर में लिखित शिकायत दर्ज करायी है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

जादूगोड़ा यूसीआईएल के वैज्ञानिक आर लोकेश्वर पटनायक को मोबाइल पर शेयर ट्रेडिंग के नाम पर रुपए कमाने का एक लिंक आया. उसके बाद वे साइबर अपराधी के संपर्क में आ गए. साइबर अपराधियों ने कम समय में अधिक रुपए कमाने का लालच देकर उन्हें अपने झांसे में ले लिया. उन्होंने शेयर ट्रेडिंग के नाम पर तीन माह से रुपए लगाना शुरू किया था. शुरू में साइबर ठगों ने रुपए के बदले में उन्हें ज्यादा रुपए लौटाए. इससे वह साइबर अपराधियों के चंगुल में फंसते चले गए. फिर उन्होंने एक-एक बार में 20-30 लाख रुपए की शेयर ट्रेडिंग करनी शुरू कर दी. ठग गिरोह ने ऐसा कर उनसे पांच-छह बार में 1.24 करोड़ रुपए ट्रेडिंग के नाम पर ठग लिया.

कुछ समय होने के बाद जब वैज्ञानिक आर लोकेश्वर पटनायक ने रुपए वापस लेने के लिए संपर्क किया तो ठग गिरोह से संपर्क नहीं हो पाया. उन्होंने अपने स्तर से संपर्क करने का हर संभव प्रयास किया, लेकिन साइबर अपराधियों के गिरोह में से किसी से संपर्क नहीं हो पाया. उसके बाद उन्होंने साइबर थाना बिष्टुपुर में केस दर्ज करवाने के लिए आवेदन दिया है.

क्या बरतें सावधानी?
1. बिना जानकारी वाले लिंक को ओपन नहीं करें.
2. आधार कार्ड, बैंक खाता नंबर, पैन कार्ड नंबर और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी शेयर न करें.
3. किसी भी अनजान व्यक्ति के फोन आने पर उसके झांसे में नहीं आयें.
4. गूगल से कोई भी कस्टमर केयर या टॉल फ्री नंबर निकाल कर कॉल करने से बचें.
5. कम समय में ज्यादा रुपए कमाने वाले लिंक को टच न करें.
6. अनजान लोगों का फ्रेंड रिक्वेस्ट को न अपनायें.
7. अनजान एप, थर्ड पार्टी एप और बिना काम वाले सॉफ्टवेयर का उपयोग न करें. फ्री वाला एप को इंस्टॉल न करें.
8. ठगी होने पर सबसे पहले 1930 पर कॉल कर सूचना दर्ज करायें. उसके बाद थाने को लिखित आवेदन दें.

newsmedia kiran.com
Author: newsmedia kiran.com

Welcome to News Media Kiran, your premier source for global news. Stay updated daily with the latest in sports, politics, entertainment, and more. Experience comprehensive coverage of diverse categories, keeping you informed and engaged.

वोटिंग जानकारी लोड हो रही है...

कवरेज: newsmedia kiran.com, News Media Kiran

newsmedia kiran.com

Welcome to News Media Kiran, your premier source for global news. Stay updated daily with the latest in sports, politics, entertainment, and more. Experience comprehensive coverage of diverse categories, keeping you informed and engaged.

अपनी राय दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *