Top 5 This Week

Related Posts

JDU ने तोड़ा चैनपुर का सस्पेंस: जमा खान बने उम्मीदवार, 18 अक्टूबर को करेंगे नामांकन

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के मद्देनजर चैनपुर सीट पर चल रहा सस्पेंस आखिरकार खत्म हो गया है। बुधवार को जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने आधिकारिक रूप से जमा खान को चैनपुर विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार घोषित कर दिया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने खुद उन्हें पार्टी का सिंबल (प्रतीक चिन्ह) सौंपा।

जमा खान ने मुख्यमंत्री आवास पहुंचकर सिंबल प्राप्त किया और सोशल मीडिया पर फोटो-वीडियो साझा करते हुए कहा, “सिंबल मुख्यमंत्री जी ने स्वयं दिया और आशीर्वाद भी दिया। अब हम सीधे अपने क्षेत्र चैनपुर जा रहे हैं।”

पार्टी की घोषणा के बाद जमा खान 18 अक्टूबर को अपना नामांकन दाखिल करेंगे। JDU के कैमूर जिला अध्यक्ष अजय कुमार पटेल ने भी इस बात की पुष्टि की है।

BJP का गढ़ अब JDU के कब्जे में

चैनपुर विधानसभा सीट लंबे समय से भारतीय जनता पार्टी (BJP) का पारंपरिक गढ़ मानी जाती रही है। इस सीट से बृज किशोर बिंद तीन बार विधायक चुने गए और मंत्री पद तक पहुंचे। लेकिन 2020 के विधानसभा चुनाव में जमा खान ने बहुजन समाज पार्टी (BSP) के टिकट पर चुनाव लड़कर बड़ा उलटफेर किया था। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी बृज किशोर बिंद को करीब 25,000 वोटों के अंतर से हराया था।

इसके बाद जमा खान ने BSP छोड़कर JDU का दामन थाम लिया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उन्हें अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री बनाया।

इस बार भी NDA के भीतर सीट बंटवारे को लेकर कयासों का दौर जारी था। चर्चा थी कि BJP अपनी पारंपरिक सीट चैनपुर JDU को सौंपेगी या नहीं। सूत्रों के मुताबिक, BJP भभुआ सीट से भारत बिंद को मैदान में उतारने की योजना बना रही थी, जिसकी वजह से चैनपुर सीट पर फैसला अटका रहा।

इसे भी पढ़ें: Health Tips: दिवाली प्रदूषण में अस्थमा, इन 5 ड्रिंक्स से पाएं तुरंत राहत, लंग्स रहेंगे सुरक्षित

Vaibhav tiwari
Author: Vaibhav tiwari

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles