शुक्रवार, 13 नवंबर 2026
लाइव देखें
हॉट टॉपिक्स
ब्रेकिंग

Jharkhand child Crime: जंगल में मिली मासूम पीयूष की बॉडी, सात मार्च से था लापता

10 मार्च 2025

लोहरदगा : लोहरदगा के सेन्हा थाना क्षेत्र के सुदुर्वर्ती ग्रामीण क्षेत्र उरु ग्राम से लापता ढाई साल के मासूम बच्चे का शव रविवार देर शाम जंगल से बरामद किया गया है। बीते सात मार्च को ढाई साल का बच्चा अचानक गायब हो गया था। बताया जाता है कि उरु निवासी विनोद महतो का ढाई साल का बेटा पीयूष महतो खेलते-खेलते गांव से लापता हो गया था। शनिवार को सेन्हा थाना में लिखित आवेदन देते हुए परिजनों ने बच्चे को सकुशल बरामद करने का प्रशासन से अपील की थी।

लापता बच्चे का शव घर से महज डेढ़ किलोमीटर दूरी पर जंगल में होने की सूचना एक लकड़हारे ने बच्चे के परिजनों को दी। इस घटना के बाद गांव में मातम छाया हुआ है। ढाई साल के बच्चे के साथ हुई घटना से ग्रामीणों का गुस्सा उबाल पर है। कुछ ग्रामीणों ने कहा कि मासूम बच्चे के साथ इस घटना को अंजाम देना मानवता को शर्मशार करने वाला है। वहीं घटना को लेकर परिवार वाले कुछ भी कहने के हालत में नहीं है। ग्रामीणों ने बच्चे के गुनाहगार को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग पुलिस से की है।

newsmedia kiran.com
Author: newsmedia kiran.com

Welcome to News Media Kiran, your premier source for global news. Stay updated daily with the latest in sports, politics, entertainment, and more. Experience comprehensive coverage of diverse categories, keeping you informed and engaged.

वोटिंग जानकारी लोड हो रही है...

कवरेज: newsmedia kiran.com, News Media Kiran

newsmedia kiran.com

Welcome to News Media Kiran, your premier source for global news. Stay updated daily with the latest in sports, politics, entertainment, and more. Experience comprehensive coverage of diverse categories, keeping you informed and engaged.

अपनी राय दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *