https://whatsapp.com/channel/0029VajZKpiKWEKiaaMk4U3l
crimeEastern States

Major action by Jharkhand ATS: गैंगस्टर सुनील मीणा के प्रत्यर्पण की तैयारी पूरी

रांची: झारखंड में अपराध जगत के एक बड़े चेहरे सुनील मीणा के प्रत्यर्पण की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। लॉरेंस बिश्नोई और अमन साहू (अब मृत) के बीच कड़ी का काम करने वाला सुनील मीणा फिलहाल अजरबैजान की पुलिस हिरासत में है। झारखंड एटीएस (ATS) की टीम जल्द ही उसे भारत लाने के लिए अजरबैजान रवाना होगी। हालांकि, प्रत्यर्पण की तिथि अभी तय नहीं हुई है, लेकिन अजरबैजान सरकार द्वारा स्वीकृति मिलने के बाद अब सिर्फ औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं।

अमन और लॉरेंस के बीच पुल था सुनील मीणा

झारखंड में कुख्यात गैंगस्टर अमन साहू और इंटरनेशनल अपराधी लॉरेंस बिश्नोई के बीच संपर्क स्थापित करने का काम सुनील मीणा करता था। राजस्थान के अनूपगढ़ जिले का रहने वाला यह अपराधी लॉरेंस का बचपन का दोस्त है और दोनों ने अपराध की दुनिया में एक साथ कदम रखा था। झारखंड पुलिस की जांच में सामने आया कि सुनील पिछले दो सालों से मलेशिया में बैठकर अमन साहू के साथ मिलकर झारखंड में संगठित अपराध को चला रहा था।

अंतरराष्ट्रीय अपराधी बना सुनील मीणा

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, सुनील मीणा सिर्फ झारखंड ही नहीं, बल्कि पूरे देश में लॉरेंस बिश्नोई के लिए काम कर रहा था। उसने कई देशों में शरण लेने की कोशिश की, लेकिन अजरबैजान में उसे स्थानीय पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। अंतरराष्ट्रीय अपराधी के रूप में उसकी पहचान बनने के बाद भारतीय एजेंसियां लंबे समय से उसके प्रत्यर्पण की कोशिश कर रही थीं।

झारखंड पुलिस की कड़ी नजर, जल्द होगी पूछताछ

झारखंड एटीएस ने इस मामले को बेहद गंभीरता से लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सुनील मीणा की गिरफ्तारी से झारखंड में संगठित अपराध पर बड़ी चोट होगी। उसकी पूछताछ से लॉरेंस बिश्नोई गैंग के झारखंड में चल रहे नेटवर्क और अन्य सहयोगियों की भी जानकारी मिल सकती है।

गैंगस्टर नेटवर्क तोड़ने की कोशिश

झारखंड पुलिस ने पिछले कुछ वर्षों में राज्य में सक्रिय गैंगस्टर नेटवर्क के खिलाफ कई बड़े ऑपरेशन चलाए हैं। अमन साहू के मारे जाने के बाद पुलिस लॉरेंस बिश्नोई गैंग के दूसरे संपर्कों को भी खत्म करने की रणनीति पर काम कर रही है।

अब सबकी नजर इस पर टिकी है कि झारखंड एटीएस की टीम कब अजरबैजान रवाना होगी और सुनील मीणा को भारत लाकर किस तरह की कानूनी कार्रवाई आगे बढ़ाई जाएगी।

newsmedia kiran.com
Author: newsmedia kiran.com

Welcome to News Media Kiran, your premier source for global news. Stay updated daily with the latest in sports, politics, entertainment, and more. Experience comprehensive coverage of diverse categories, keeping you informed and engaged.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!