Home Blog Page 924

भंडरा प्रखंड में पझरी पहाड़ ऐतिहासिक है और बिहार डायरीज सहित कई एल्बम की सूटिंग हो चुकी है

प्राकृतिक सौन्दर्य और सुंदरता के कारण पर्यटको को खूब पसंद आ रहा है

सेल्फी पॉइंट के लिए प्रसिद्ध है पझरी पहाड़, जो एकदम सपाट पहाड़ है बॉलीबुड की पसंद है

लोहरदगा: जिले के भंडरा पझरी पहाड़ अपनी प्राकृतिक सौंदर्य से जाना जाता है। यहां की सुंदरता सिर्फ राज्य ही नहीं बल्कि बॉलीवुड को भी खूब भाता है। पझरी पहाड़ की सुंदरता को देख लोहरदगा से रांची या फिर नेतरहाट जाने वाले पर्यटकों को खूब पसंद आता है। यहां से गुजरने वाले लोग इसकी सुंदरता से मंत्रमुग्ध हो सेल्फी लेना नहीं भूलते। इसी वजह से इसे सेल्फी पॉइंट के नाम से भी जाना जाता है। इसके बाद भी यहां पर्यटन क्षेत्र के रुप में विकास का जो सपना लोगों ने देखा था, ओ सपना अबतक पूरा नहीं हो सका है। हालांकि पझरी पहाड़ में दो वर्ष पूर्व कला एवं संस्कृति मद से एक करोड़ की लागत से पहाड़ की तलहटी पर चढ़ने के लिए सीढ़ी, रेलिंग, शौचालय व पर्यटकों के लिए शेड तो बनाया गया है, परंतु यहां के शौचालय में ताला लटका रहता है। इससे दूर-दराज से पहुंचने वाले पर्यटकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। बिटपी के एतवा उरांव कहते है कि पर्यटक स्थल के रुप में जो विकास होना था, वैसा विकास अबतक नहीं हुआ है। पझरी पहाड़ में पर्यटकों के लिए शौचालय बना है। बोरिंग भी हुआ है, परंतु बिजली नहीं रहने के कारण शौचालय बंद रहता है। इससे पर्यटकों को परेशानी होती है। बिजली व्यवस्था बहाल करने को लेकर ग्रामीण बिजली विभाग से मुलाकात भी किए थे, परंतु समस्या का समाधान नहीं हुआ। साथ ही उन्होंने बताया कि इन दिनों यहां शरारती तत्वों का जमावड़ा लगा रहता है। साथ ही सीढ़ी में लगाया गया रेलिंग को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया है।

(पझरी पहाड़ में एल्बम की हुआ है सूटिंग बिहार डायरीज) :

(बॉक्स 🙂 भंडरा प्रखंड के लोहरदगा-चट्टी मुख्य पथ पझरी गांव के समीप पझरी पहाड़ में बिहार के जाबांज आईपीएस अधिकारी अमित लोढ़ा पर आधारित वेब सीरीज बिहार डायरीज़ की शूटिंग भी यहां हुई थी। जिसमें हेलीकॉप्टर से मुख्यमंत्री का आगमन का शूट के अलावे उग्रवादी और पुलिस के बीच मुठभेड़ की शूटिंग भी इसी पहाड़ में किया गया था। अमित लोढ़ा द्वारा एक भयावह गिरोह के सरगना सामंत प्रताप की रोमांचक गिरफ्तारी का ज्वलंत विवरण है। वह क्षेत्र में सैकड़ों लोगों के क्रूर नरसंहार, वसूली, अपहरण जैसे अनगिनत अपराधों के लिए कुख्यात था। बिहार के एक सुस्त पिछड़े हुए कस्बे शेखपुरा में, अमित के पुलिस अधीक्षक पद पर कार्यालय के दौरान, रोंगटे खड़े करने वाली कहानी, जो अपराधी का पीछा करते हुए तीन राज्यों की सीमाओं में फैल गई थी। कैसे अमित अपने पेशेवर चुनौतियों का सामना करते हुए अपनी अंदरूनी आशंकाओं को नियंत्रित करते है। इसके अलावे बॉलीवुड के लव स्ट्रीट वेव सीरीज, नागपुरी एल्बम की शूटिंग हो चुकी है। जिसमें कई नामचीन हस्तियां यहां शूटिंग कर चुके है।

New council of ministers in Jharkhand: ओबीसी वर्ग का सबसे बड़ा प्रतिनिधित्व

रांची: झारखंड की नई मंत्री परिषद में ओबीसी वर्ग को सर्वाधिक प्रतिनिधित्व दिया गया है, जिसमें कुल सात मंत्री शामिल हैं। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इस अवसर पर अपनी पार्टी की ओर से धन्यवाद और अभिनंदन व्यक्त करते हुए कहा कि यह एक महत्वपूर्ण कदम है जो राज्य के विकास के लिए एक नई दिशा प्रदान करेगा।
मुख्यमंत्री का अभिवादन
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बताया कि उन्होंने योग्य मंत्रियों का चयन किया है, जिससे राज्य को अगले पांच वर्षों में आगे बढ़ाने का एक पथ तैयार किया गया है। उन्होंने कहा कि इस मंत्रिमंडल का गठन एक नया आयाम स्थापित करेगा और कार्य करने के दौरान अंतर्गत भावना का ध्यान रखा जाएगा।

ओबीसी और जनजातीय प्रतिनिधित्व
समीक्षा के दौरान, मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पहली बार है जब ओबीसी समाज को इतनी बड़ी संख्या में मंत्री पद दिए गए हैं। इसके साथ ही, जनजातीय समूहों को भी क्षेत्रीय प्रतिनिधित्व दिया गया है, जिससे एक समग्र मंत्रिमंडल का गठन हुआ है। उन्होंने यह भी कहा कि पहले कुछ खास जातियों को ही लाभ मिलता था, लेकिन अब “सर्वजन का विकास” और “सर्वजन का विश्वास” इस सरकार के साथ जुड़ गया है।
भाजपा की आलोचना
मुख्यमंत्री ने भाजपा द्वारा किए जा रहे कार्यों की आलोचना करते हुए कहा कि ये लोकतंत्र को शर्मसार करने वाले हैं। उन्होंने हाल की घटनाओं का उल्लेख किया, जब राज्यसभा में विपक्ष किसान आंदोलन के मुद्दों पर चर्चा कर रहा था, जबकि शम्भू बॉर्डर पर गोलियां चल रही थीं। उन्होंने आरोप लगाया कि इस स्थिति को छिपाने के लिए मनगढ़ंत कहानियाँ गढ़ी गईं।
ग्रामीण समस्याओं का समाधान
मुख्यमंत्री ने “सरकार आपके द्वार” योजना के तहत ग्रामीण समस्याओं के समाधान की बात की। उन्होंने कहा कि अब यह कार्य मंत्रियों को भी सौंपा गया है और मुख्यमंत्री अपने अधीनस्थ विभागों की समीक्षा जिला स्तर पर करेंगे ताकि जनता से सीधा संवाद स्थापित किया जा सके।
सुरक्षा मुद्दे पर प्रतिक्रिया
वहीं, रक्षा राज्य मंत्री को मिली धमकी के मामले में मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली में उनके खिलाफ केस दर्ज किया गया है और झारखंड पुलिस भी जांच कर रही है। उन्होंने यह स्पष्ट किया कि सरकार द्वारा किसी भी प्रकार की धमकी को सहन नहीं किया जाएगा और साइबर सेल इस मामले की गहराई से जांच करेगी।
निष्कर्ष
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आशा व्यक्त की कि जिस सोच के साथ सरकार आगे बढ़ रही है, उसका लाभ जन-जन तक पहुंचेगा। उन्होंने यह भी कहा कि राज्य की नई मंत्री परिषद ओबीसी और जनजातीय वर्गों के लिए एक सकारात्मक बदलाव लाएगी, जिससे झारखंड में समग्र विकास संभव हो सकेगा।

पांच बेटियों के बीसीसीएलकर्मी पिता ने ट्रेन से कटकर गंवाई जान, पड़ोसी बोले-कर्ज को लेकर थे परेशान

धनबाद : झरिया-बलियापुर चांदकुइया कॉलोनी निवासी बीसीसीएल कर्मी हॉलेज ऑपरेटर गणेश यादव (59) ने बलियापुर के रखितपुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से कटकर अपनी जान दे दी। वह अपने पीछे पांच पुत्री व एक पुत्र छोड़ गए हैं। पुत्र अनिकेत यादव ने बताया कि सुबह वह घर से ड्यूटी के लिए बेड़ा कोलियरी निकले थे। 11 बजे जानकारी मिली कि उसके पिता ने रेलवे स्टेशन के पास इस प्रकार की घटना को अंजाम दे दिया है, पोस्टमार्टम के बाद जब उनका शव चांदकुइया कॉलोनी पहुंचा, तो पूरा माहौल गमगीन हो गया।

परिजनों पर टूटा दुखों का पहाड़
बताया जाता है कि लगभग 11:50 बजे बांकुड़ा-धनबाद पैसेंजर ट्रेन स्टेशन में आकर रुकी। जैसे ही ट्रेन खुली, बीसीसीएलकर्मी ने रेलवे ट्रैक पर सिर रखकर आत्महत्या कर ली। हादसे के बाद सिर व धड़ अलग हो गया था। पत्नी डोला देवी का रो-रो कर बुरा हाल है। वहीं, बेटे-बेटियों का भी रो-रोकर बुरा हाल है।

क्या कहते हैं पड़ोसी

आसपास के लोगों ने बताया कि वह काफी दिनों से पारिवारिक कलह से परेशान थे। उन्होंने काफी कर्ज ले रखा था, जिसे चुका नहीं पाने के कारण बराबर खिन्न रहते थे। उन्होंने हाल के दिनों में किसी से अधिक बातचीत करना भी छोड़ दिया था।

आज का राशिफल :- ०८::१२::२०२४ रविवार


१ 💐मेष राशि–
मानसिक और शारीरिक दोनों उत्तेजना पर पूरा नियंत्रण कीजिए अपने पुरुषार्थ और अपने कार्य कुशलता का विश्वास कीजिए आज आप अपने प्रयास के हर क्षेत्र में सफल होने जा रहे हैं दिन भर मानसिक तनाव बना रहेगा सूरदास के बाद तनाव धीरे-धीरे काम होगा और आमदनी के स्रोत भी रात में बढ़ेंगे कुछ नए प्रोजेक्ट कुछ नए आर्डर आ सकते हैं कुछ नई संभावनाएं आप रात में भी आ सकते हैं आज इसलिए दिनभर बड़े शालीनता और शांति से रहिए अपने प्रयास में कोई कमी नहीं कीजिए आपकी आमदनी में आज कोई कमी नहीं होगी आपके व्यापार के वृद्धि में कोई कमी नहीं होगी


२👏 वृष राशि–
आज का दिन आपके व्यावसायिक सफलता के लिए बहुत सुंदर है जहां तक संभव हो आप अपने लक्ष्य को प्राप्त कीजिए इधर-उधर ध्यान नहीं दीजिए। अपने उद्देश्य की पूर्ति के लिए आज आप एकाग्र होकर कम कीजिए शिक्षा राजनीतिक प्रशासन और व्यवसाय खेल खोज हर क्षेत्र में आज आपके लिए सुनहरा अवसर है अपने स्वार्थी मित्रों से दूरी बनाकर रखें


३💐 मिथुन राशि —
सफलता के दृष्टिकोण से आज दिन का आरंभ कुछ मध्यम रहेगा किंतु जैसे-जैसे दिन चढ़ता जाएगा आपकी सफलता बढ़ती जाएगी और आपकी आमदनी भी बढ़ती जाएगी अपने उग्र क्रोध पर नियंत्रण कीजिए आपके भाग्य में आज सब कुछ अच्छा लिखा हुआ है तो लापरवाही और उत्तेजना में आकर जानबूझकर हानि में मत जाइए। आपके कार्य से आज लोग पूरा पसंद रहेंगे और आपको सफलता में सहायता देंगे।


४👏 कर्क राशि —
जमीन मकान और सवारी और भौतिक सुख इन सभी क्षेत्रों में आज आपका दिन बहुत सुंदर है आपके अमल को दूर करने वाला योग आज बन रहा है आपकी बढ़ाएं दूर होंगे आपके विकास के मार्ग जो अवरोध थे आज विकास का द्वारा खुलेगा आप स्वयं अपने भावुकता पर अपने जिद पर और अपने क्रोध पर नियंत्रण कीजिए और यह नियंत्रण लगातार कुछ दिनों के लिए करते रहिए चुके आपकी सफलता के अपार संभावनाएं आज आरंभ होने जा रहे हैं। अपना दांपत्य जीवन बढ़िया रखें स्वार्थी और दुष्ट प्रकृति के लोगों से अपने घर में विभाग में व्यवसाय में बुद्धिमान से दूरी बनाएं।


५ 💐सिंह राशि –
भारी-भारी काम आज आसान होंगे जिससे समस्या का हल नहीं हो पा रहा था जिस विकट परिस्थिति का अब सामना करते आ रहे थे उसके समाधान का दिन है आज आपकी आमदनी में जो गिरावट थे आज आमदनी में वृद्धि होगी आपका व्यवसाय जहां-जहां रुका हुआ था सफलता की ओर बढ़ेंगे आपका दिन हर प्रकार से अच्छा है बस आप नकारात्मक लोगों से दूरी बनाकर रखें और अपने आवेश पर नियंत्रण कीजिए किसी की सेवा किसी का विश्वास किसी का उपकार हद से ज्यादा मत कीजिए अपना दांपत्य जीवन मधुर बनाइए घर में प्रेम से रहिए।


६ 👏कन्या राशि —
सफलता के दृष्टिकोण से बिल्कुल जीवंत दिन है आज आपका चारों ओर से सफलता की सूचनाओं मिलेंगे अच्छे-अच्छे ऑफर आएंगे काम करने के नए अवसर मिलेंगे किंतु आपको अपने आवेश और अपने क्रोध पर नियंत्रण करना होगा आप 1 मिनट में भूल जाते हैं और फिर वही दिन चढ़ जाए आरंभ करते हैं जिस घर में प्लेस बढ़ता है कलह होता है। अपने स्वास्थ्य पर पूरा ध्यान दीजिए कफ को बढ़ाने वाला भजन कम कीजिए


७ 💐तुला राशि —
आलोचनाओं से तंग आकर अपना काम बंद मत कीजिए। छुपे हुए शत्रु आपको परेशान करेंगे किंतु आज आपका पुरुषार्थ और आपका व्यक्तित्व खुलकर आपका साथ देगा आज किसी भी परिस्थिति में आभार नहीं मानेंगे और अपने जीवन में सफलता प्राप्त करके रहे यह जीवन स्वभाव अभी कुछ दिनों तक बनाए रखिए सूरज उगने से पहले से ही आज आपका दिन अच्छा होगा कम कीजिए ईश्वर का नाम लिए सुनी सुनाई बातों पर कहीं भी झगड़ा विवाद नहीं कीजिए अपने व्यवसाय को आगे बधाई व्यवसाय का गुण आपके पास भगवान की कृपा से है इसलिए दूसरे के बहकावे में आकर अपना दान पत्र या पारिवारिक जीवन कमजोर मत कीजिएगा अपने व्यवसाय को लेकर चलिए सफलता के सारे सीमा पार करेंगे आज आप।


८ 🪷वृश्चिक राशि —
छोटी मोटी बातों को लेकर उलझने से अच्छा है छोटे-मोटे सफलताओं को लेकर आगे बढ़ना। लोग क्या बोलते हैं लोग क्या कहना चाहते हैं आज उसे पर कम ध्यान दीजिए आप क्या करना चाहते हैं आप किस लिए इतने दिनों से प्रयास करते आ रहे हैं इस पर ध्यान दीजिए हर बात में दूसरे का हस्तक्षेप आज स्वीकार मत कीजिए स्वतंत्र होकर के आज आप कम कीजिए बस लापरवाही पर और अनावश्यक दयालु स्वभाव पर नियंत्रण कीजिएगा आमदनी और व्यापार नौकरी हर क्षेत्र में आपको सफलता है अपने स्वास्थ्य पर पूरा ध्यान दीजिए आप जिस क्षेत्र में है आज आपको महान सम्मान घन संपर्क सब कुछ की प्राप्ति होगी आपके साथ भी आपकी सरलता आपकी महानता से लोग बहुत प्रभावित होंगे और लोग आपको सम्मान देंगे


९ 🌺धनु राशि —
किसी भी परिस्थिति में आज पीछे मुड़कर नहीं देखना है आपको बाहर भी जाना पड़ सकता है अचानक दुष्ट और नकारात्मक लोगों का सामना करना पड़ सकता है इसके लिए आप मानसिक रूप से दक्ष रहिए अपने स्वास्थ्य और व्यवसाय पूरा ध्यान दीजिए और आज किसी भी प्रकार के समस्या का डटकर मुकाबला कीजिए बुद्धिमानी से सामना कीजिए दिन के 11:00 के बाद जो सफलता आने लगेगी देर रात तक सफलता मिलती रहेगी और यह सफलता अभी कई दिनों तक चलेगी धर्म अध्यात्म से भी प्रेम रखिए आपका प्रभाव आपका व्यक्तित्व आपका पराक्रम सब कुछ आज बढ़ेगा नौकरी में और घर में जो नकारात्मक लोग हैं उन लोगों से बुद्धिमानी से सामना कीजिए झगड़ा मत कीजिए वह आपको फ़साना चाहेंगे आपका समय आपके धन संपत्ति नष्ट करना चाहिए उनके जाल से बुद्धिमानी से मुक्त होना होगा आपको और साधारण सफलता की पूरी संभावना है आज।


१० 👏मकर राशि —
हर चीज में एक अधिकार नहीं होता है हर चीज की एक सीमा होती है आपके संघर्ष की जो एक गाथा है असफलता में मिलने जा रही है। अपने उत्तेजनाओं पर पूरा नियंत्रण कीजिए अतिरिक्त अलसी और अत्यधिक परिश्रम दोनों से बस कर रही है थोड़ा आराम भी कीजिए और काम भी कीजिए आज सफलता के लिए शानदार दिन है आर्थिक आमदनी के लिए बहुत सुंदर दिन है तो जानबूझकर झगड़ा करने वाले लोगों के सामना करने का भी संजोग है आप अपने आत्मविश्वास से कम कीजिए अपने चेतन को जगाइए अपने सोए हुए पुरुषार्थ को सामने लाइए सुबह से लेकर देर रात तक भारी सफलता मिलेगी


११💐 कुम्भ राशि —
कहानी-कहानी चाह कर भी काम अधूरा रह जाता था लगातार कई महीनो से असफलता ही असफलता आ रहे थे किसी प्रकार से समय कट रहा था आज इन सारे बातों का अंत होगा आपकी सफलता की गाड़ी सफलता के पटरी पर चलने लगेंगे दिनभर अच्छे-अच्छे अवसर मिलेंगे अच्छे-अच्छे लोगों से सामना होगा सबका लाभ लीजिए ईश्वर की कृपा से और गुरु के आशीर्वाद से आज आपका दिन बहुत अच्छा होगा आपके अमला ने चारों ओर से पड़ेगी आपकी सफलता चारों ओर से पड़ेगी। अपने स्वास्थ्य पर पूरा ध्यान दीजिएगा


१२🚩मीन राशि —
आज अचानक आपको बाहर जाना पड़ सकता है आयात निर्यात का काम करते हैं तो कस्टम अधिकारी से कुछ सामना करना पड़ सकता है होगा कुछ नहीं सब कुछ ठीक रहेगा। अपने अंदर काम करने वाले लोगों पर सूक्ष्म दृष्टि रखिएगा अपने ऑफिस में अपने बॉस से झगड़ा मत कीजिएगा दिन में ढाई बजे के बाद आपको सफलता मिलने लगेगी दूसरों के लिए इतना ही कम कीजिए आपका अपना काम बर्बाद ना हो धन संपत्ति मान सम्मान हर दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए बहुत सुंदर है।

दैनिक पंचांग 08::12::2024 रविवार। छः महीने के लिए सूर्य व्रत आरंभ

🙏🕉️ ॐ नमः शिवाय ॐ नमो भगवते वासुदेवाय नमः ॐ ऐं ह्रीं क्लीं चामुण्डायै विच्चे 🚩
🌺🙏🙏🙏🙏🌺🌺🙏🙏🙏🙏
🚩विभिन्न शहरों का रेखांतर (समय)संस्कार
नोट – विशेष आवश्यकता में, नौकरी करने में या नौकरी ज्वाइन करने में, विद्यार्थी को पंचक राहुकाल आदि यात्रा विचार नहीं
इसी प्रकार चौबीस घंटे के अंदर वापसी हो तो दिशाशूल नहीं लगता है
दिशा शूल ज्ञान —
रविवार और शुक्रवार को पश्चिम दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए।
सोमवार और शनिवार को पूर्व दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए
मंगलवार और बुधवार को उत्तर दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए और गुरूवार को दक्षिण दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए
🙏🙏🙏🙏
मंगला मंगली विचार —
मंगल यदि प्रथम चतुर्थ सप्तम अष्टम या द्वादश भाव में हो तो मंगला मंगली दोष होता है किन्तु वही मंगल यदि अपने घर में हों या उच्च के हों या अपने सप्तम भाव को देख रहे हों या मंगल लग्नेश या भाग्येश हों या फिर मंगल पर शनि राहु और वृहस्पति का प्रभाव हो तो मंगल दोष समाप्त हो जाता है
🙏🌺🌹💐🙏🙏👏🕉️
🙏🙏🙏🙏
नाड़ी दोष समाप्त कैसे होता है –
वर वधू की नाड़ी एक हो तो नाड़ी दोष लगता है और विवाह अच्छा नहीं माना जाता है किन्तु यदि वर वधू का नक्षत्र अलग अलग हो तो नाड़ी दोष समाप्त हो जाता है।वर वधू का नक्षत्र भी एक हो किंतु चरण अलग अलग हो तो उस स्थिति में भी नाड़ी दोष समाप्त हो जाता है और वर वधू की नाड़ी एक रहते हुए भी वैवाहिक जीवन शुभ होता है
(लगभग-वास्तविक समय के समीप)
दिल्ली +10मिनट——— जोधपुर -6 मिनट
जयपुर +5 मिनट—— अहमदाबाद-8 मिनट
कोटा +5 मिनट———— मुंबई-7 मिनट
लखनऊ +25 मिनट——–बीकानेर-5 मिनट
कोलकाता +54—–जैसलमेर -15 मिनट

नोट- दिन और रात्रि के चौघड़िया का आरंभ क्रमशः सूर्योदय और सूर्यास्त से होता है।
प्रत्येक चौघड़िए की अवधि डेढ़ घंटा होती है।
चर में चक्र चलाइये , उद्वेगे थलगार।
शुभ में स्त्री श्रृंगार करे,लाभ में करो व्यापार॥
रोग में रोगी स्नान करे ,काल करो भण्डार।
अमृत में काम सभी करो , सहाय करो कर्तार॥
अर्थात- चर में वाहन,मशीन आदि कार्य करें।
उद्वेग में भूमि सम्बंधित एवं स्थायी कार्य करें।
शुभ में स्त्री श्रृंगार ,सगाई व चूड़ा पहनना आदि कार्य करें।
लाभ में व्यापार करें।
रोग में जब रोगी रोग मुक्त हो जाय तो स्नान करें।
काल में धन संग्रह करने पर धन वृद्धि होती है।
अमृत में सभी शुभ कार्य करें।

🚩 अग्नि वास ज्ञान -:
यात्रा विवाह व्रत गोचरेषु,
चोलोपनिताद्यखिलव्रतेषु ।
दुर्गाविधानेषु सुत प्रसूतौ,
नैवाग्नि चक्रं परिचिन्तनियं ।।
महारुद्र व्रतेSमायां ग्रसतेन्द्वर्कास्त राहुणाम्
नित्यनैमित्यके कार्ये अग्निचक्रं न दर्शायेत् ।।

🚩💮 ग्रह मुख आहुति ज्ञान 💮🚩

सूर्य नक्षत्र से अगले 3 नक्षत्र गणना के आधार पर क्रमानुसार सूर्य , बुध , शुक्र , शनि , चन्द्र , मंगल , गुरु , राहु केतु आहुति जानें । शुभ ग्रह की आहुति हवनादि कृत्य शुभपद होता है
*💮
🚩भद्रा वास एवं फल -:

स्वर्गे भद्रा धनं धान्यं ,पाताले च धनागम:।
मृत्युलोके यदा भद्रा सर्वकार्य विनाशिनी।।

💮🚩 विशेष जानकारी 🚩💮 *आपका आज का दिन आपके अच्छे विचारों अच्छी दिनचर्या एवं अच्छे प्रयासों से प्रभावित होगा। अच्छे प्रयासों और कर्मनिष्ठ दिनचर्या से नकारात्मक ग्रह भी अच्छे परिणाम देने लगते हैं इसलिए राशिफल को आधार बनाकर आज का दिन मत व्यतीत कीजिए

 

💮🚩💮 शुभ विचार 💮🚩💮

शाकेन रोगा वर्ध्दते पयसो वर्ध्दते तनुः ।
घृतेन वर्ध्दते वीर्यं मांसान्मासं प्रवर्ध्दते ।।
।। चा o नी o।।

शाक से रोग, दूध से शरीर, घी से वीर्य और मांस से मांस की वृध्दि होती है।

🚩💮🚩 सुभाषितानि 🚩💮🚩

गीता -: ज्ञानकर्मसन्यास योग अo-04

गतसङ्‍गस्य मुक्तस्य ज्ञानावस्थितचेतसः ।,
यज्ञायाचरतः कर्म समग्रं प्रविलीयते ॥,

जिसकी आसक्ति सर्वथा नष्ट हो गई है, जो देहाभिमान और ममता से रहित हो गया है, जिसका चित्त निरन्तर परमात्मा के ज्ञान में स्थित रहता है- ऐसा केवल यज्ञसम्पादन के लिए कर्म करने वाले मनुष्य के सम्पूर्ण कर्म भलीभाँति विलीन हो जाते हैं॥,23॥,

💮🚩 नाम राशि और जन्म की राशि कहां कहां —

देशे ग्रामे गृहे युद्धे सेवायां व्यवहारके।
नामराशेः प्रधानत्वं जन्मराशिं न चिन्तयेत्।।
विवाहे सर्वमाङ्गल्ये यात्रायां ग्रहगोचरे।
जन्मराशेः प्रधानत्वं नामराशिं न चिन्तयेत ।

🌺 मिथिला पंचांग के अनुसार निम्न पंचांग —
(यहां काशी पंचांग के अनुसार सबकुछ है इसके तिथि और नक्षत्र आदि के समय में नौ मिनट जोड़ देने से मिथिला का पंचांग हो जाता है)
🙏श्री शुभ संवत् २०८१
🕉️ श्री शक संवत् १९४६
🌺 काशी पंचांग में सूर्योदय —
🙏 सूर्यास्त –०६::४६
🕉️ अग्रहण मास शुक्ल पक्ष सप्तमी तिथि प्रातःकाल –०७::३७ मिनट तक इसके बाद अष्टमी तिथि रात्रि शेष भोर में सूर्योदय से पहले ०५::३४ मिनट तक इसके बाद नवमी तिथि

गीता जयंती मोक्षदा एकादशी व्रत सबके लिए एक ही दिन बुधवार को
🌺 शतभिषा नक्षत्र दिन में –०२::३४ मिनट तक इसके बाद पूर्व भाद्रपद नक्षत्र
🙏 वज्र योग रात्रि में –०२::५८ मिनट तक इसके बाद सिद्धि योग
🕉️ आज का राहुकाल दिन में –०३::४० मिनट से ०५::०१ मिनट तक
🙏 आज जिनका जन्मदिन है उन्हें जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं 🙏 हैप्पी बर्थ डे। जन्मदिन के पवित्र अवसर पर आप सरसों तेल या घी के पांच दीये जलाइये जिससे कि आपके जीवन में भी सफलता सुख समृद्धि का प्रकाश जगमाता रहे और भगवान से अपने और अपने परिवार के लिए मंगलकारी जीवन की कामना कीजिए मोमबत्ती या दीया बुझाइए नहीं। दूसरी बात कि आप अपनी आयु मत बताइए आयु की संख्या के अनुसार मोमबत्ती या फिर दीये मत जलाइये इससे आपकी आयु क्षीण होती है सुख समृद्धि में कमी आती है लोगों की बुरी नजर लग जाती है भगवान को प्रसाद चढ़ाएं और मिलकर ग्रहण करें🙏🙏
🕉️ आज आपका दिन मंगलमय हो आपको सफलता मिले आप सपरिवार हंसते मुस्कुराते हुए रहिये 👏🙏 और अपने परिवार को तनावमुक्त रखिये 🙏 *योग प्राणायाम कुछ हल्के व्यायाम कीजिए संतुलित आहार लीजिए 🙏 और नशा अहंकार को छोड़ कर जीवन का वास्तविक आनंद लीजिए

आज का राहुकाल

आज का राहुकाल दिन में —03::40pm to 05.01 pm  तक

रांची के खेलगांव में जीसस कॉल्स ने किया यूथ फेस्टिवल का आयोजन

रांची: जीसस कॉल्स ने रांची के खेलगांव स्थित हरिवंश टानाभगत स्टेडियम में यूथ फेस्टिवल का आयोजन किया. सुसमाचार प्रचारक स्टेला रमोला और ब्रदर सैमुएल दिनाकरन ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि सिर्फ यीशु ही हैं, जिन्होंने हमारे लिए जान दी.

जीसस कॉल्स की ओर से शनिवार को खेलगांव स्थित हरिवंश टानाभगत स्टेडियम में यूथ फेस्टिवल का आयोजन किया गया. इसमें सुसमाचार प्रचारक स्टेला रमोला और ब्रदर सैमुएल दिनाकरन ने युवाओं को संबोधित किया. मौके पर स्टेला रमोला ने कहा कि आप जिंदगी में किसी न किसी पर भरोसा करते हैं. लेकिन वह आपके कितने भी करीब क्यों न हो, आप उन पर कितना भी भरोसा क्यों नहीं करें, वह आपके लिए अपनी जान नहीं देंगे. सिर्फ यीशु ही हैं, जिन्होंने आपके लिए अपनी जान दी है. यीशु ने अपनी जान दी, ताकि हमें छुटकारा मिल सके, चंगाई मिल सके, हम श्राप से मुक्त हो सकें.

अगले तीन साल में भारत बनेगी दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था, प्लैटिनम जुबली समारोह में बोले धर्मेंद्र प्रधान

– एक्सएलआरआइ के होमकमिंग 2024 का उद्घाटन सह प्लैटिनम जुबली समारोह का हुआ समापन

जमशेदपुर:एक्सएलआरआइ की स्थापना के 75 साल पूरे होने के अवसर पर पिछले एक साल से प्लैटिनम जुबली समारोह का आयोजन किया जा रहा था. शनिवार की शाम इसके समापन के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री धर्मेंद्र प्रधान उपस्थित थे. उन्होंने टाटा स्टील के एमडी टीवी नरेंद्रन, एक्सएलआरआइ के डायरेक्टर फादर सबेस्टियन जॉर्ज, डीन एडमिन फादर डोनाल्ड डिसिल्वा, डीन एडमिन प्रो. संजय पात्रो के साथ संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत की. इस अवसर पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि एक्सएलआरआइ देश की सबसे पुरानी बिजनेस स्कूल है. इस बिजनेस स्कूल ने ना सिर्फ मल्टीनेशनल कंपनियों को बल्कि देश को भी लीडरशिप दिया.

श्री प्रधान ने कहा कि एक्सएलआरआइ की स्थापना में टाटा स्टील की अहम भूमिका है. उन्होंने कहा कि भारत तेजी से बढ़ रही इकोनॉमी है. कहा कि भारत अभी फिलहाल अर्थव्यवस्था के मामले में दुनिया में पांचवें पायदान पर है, लेकिन जिस प्रकार से देश की इकोनॉमी बूम पर है, उससे दो-तीन साल में यह दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी इकोनॉमी हो जाएगी. कहा कि पहली औद्योगिक क्रांति के इस दौर में भारत गुलामी में थी, इसलिए कुछ समझ में नहीं आया. दूसरी औद्योगिक क्रांति के दौर में हम मजदूर बने, तीसरे औद्योगिक क्रांति के दौर में भारत सुपरवाइजर बना जबकि अब चौथी औद्योगिक क्रांति के इस दौर में भारत को मालिक बनने का समय आ गया है. इस दौरान धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि भारत के लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लीडरशिप पर विश्वास जता रहे हैं. उनके एक आह्वान पर देश के एक करोड़ लोगों ने गैस सब्सीडी छोड़ दी. श्री प्रधान ने देश के लोगों को गिवबैक करने की बात कही. इस अवसर पर एक्सएलआरआइ के विद्यार्थियों सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किया.
—-
इन पूर्ववर्ती विद्यार्थियों को मिला अवार्ड

– लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड – जैकब वर्गिस, चीफ इंटीग्रेटर, बायराजू फाउंडेशन
– एकेडमिक अवार्ड – प्रो. के. शिवारामाकृष्णन, प्रोफेसर अकाउंटिंग, राइस यूनिवर्सिटी
– अलायड फिल्ड अवार्ड – संस्थापक सह सीइओ, केयरगिवर साथी फाउंडेशन और गौतम सेन- वाइस प्रेसिडेंट-एक्सर्टनल रिलेशंस, फीवा फेडरेशन
– इंटरप्रेन्योर अवार्ड- को फाउंडर एंड डायरेक्टर, अविना होल्डिंग्स प्राइवेट लिमिटेड
– यंग अचीवर्स अवार्ड- राहुल सांघवी, एमडी एंड पार्टनर, बॉस्टन कंसल्टिंग ग्रुप
– प्रैक्टिसिंग मैनेजर अवार्ड –
1. डॉ आशीष चांद, प्रेसिडेंट एंड सीइओ बेल्डन आइएनसी
2. अथर शाहाब
3. बिजो कुरियन, चेयरमैन, रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया
4. ब्रजेश बाजपाई, कॉमर्शियल डायरेक्टर, वोडाकॉम ग्रुप

शिशु वाटिका की शिक्षण पद्धति 12 व्यवस्थाओं, क्रिया आधारित अनुभव आधारित होनी चाहिए-मंजू श्रीवास्तव

चाईबासा।पद्मावती जैन सरस्वती शिशु मंदिर के भैया बहनों ने बाल वाटिका कार्यक्रम प्रस्तुत किया जिसमें प्रमुख वक्ता के रूप में क्षेत्रीय सह प्रांतीय शिशु वाटिका प्रमुख मंजू श्रीवास्तव दीदी जी उपस्थित रहीं जिन्होंने सभा को संबोधित करते हुए शिशु वाटिका के 12 व्यवस्थाओं एवं स्वर्ण प्राशन के विषय से अवगत कराया।
कक्षा अरुण से कक्षा प्रथम तक के भैया बहनों ने बाल वाटिका कार्यक्रम की प्रस्तुति की।


कार्यक्रम का शुभारंभ माननीया क्षेत्रीय सह प्रांतीय शिशु वाटिका प्रमुख श्रीमती मंजू श्रीवास्तव दीदी जी, विद्यालय प्रबंध कार्यकारिणी समिति के माननीय अध्यक्ष श्रीमान सुनील कुमार सिंह, माननीय सचिव श्रीमान रामस्वरूप पोद्दार, माननीय कोषाध्यक्ष श्रीमती मालती लागुरी सह गुरु मां द्वारा दीप प्रज्जवलन एवं वंदना करके हुआ।


कार्यक्रम का संचालन कक्षा प्रथम के भैया अमित कुमार एवं बहन दिव्यांशी पांडा द्वारा हुआ। नन्हें-मुन्ने भैया बहनों ने दो गीत, दो नृत्य प्रस्तुत किया साथ ही प्रदर्शनी में प्रयोगशाला, चिड़ियाघर और रंगमंच कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। स्थानीय विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती सीमा पालीत गुरु मां ने अतिथि परिचय प्रस्तावना प्रस्तुत की एवं मार्गदर्शन माननीय सचिव श्रीमान रामस्वरूप पोद्दार द्वारा हुआ एवं आशीष वचन माननीय अध्यक्ष श्रीमान सुनील कुमार सिंह ने दिया। कार्यक्रम में धन्यवाद ज्ञापन अंजली बोस दीदी जी द्वारा किया गया। अंत में शांति मंत्र बहन आकांक्षा पिंगुवा द्वारा होकर विद्यालय की छुट्टी हुई।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पाटलिपुत्र खेल परिसर का किया औचक निरीक्षण

– मुख्यमंत्री के साथ संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी , मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार ,सचिव कुमार रवि, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक रवीन्द्रण शंकरण , पटना के जिलाधिकारी चन्द्रशेखर सिंह तथा खेल विभाग के निदेशक महेंद्र कुमार भी रहे साथ में

पटना – मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज शाम को पाटलिपुत्र खेल परिसर का औचक निरीक्षण किया। इंडोर स्टेडियम सहित पूरे आउटडोर स्टेडियम और खेलो इंडिया सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का भी मुआयना किया। खेल प्राधिकरण के महानिदेशक रवीन्द्रण शंकरण ने विस्तार से स्टेडियम की व्यवस्था के बारे में मुख्यमंत्री को बताया । भारोत्तोलन तथा अन्य खेलों का प्रशिक्षण और अभ्यास कर रहे खिलाडियों से भी मुख्यमंत्री ने मिलकर उन्हें प्रोत्साहित किया।


गौरतलब है मुख्यमंत्री 9 तारीख को पाटलिपुत्र खेल परिसर में सरकारी स्कूल के छात्रों में खेल प्रतिभा की खोज के लिए विश्व की सबसे बड़ी खेल प्रतिभा खोज प्रतियोगिता ‘मशाल’का उद्घाटन करने वाले हैं। अप्रैल 2025 में खेलो इंडिया का खेलो इंडिया यूथ गेम्स भी पहली बार बिहार में होने वाला है। इसके लिए राजगीर खेल परिसर और पाटलिपुत्र खेल परिसर को और बेहतर तरीके से तैयार किया जा रहा है। इन्हीं सभी तैयारियों के संदर्भ में मुख्यमंत्री ने आज निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये ताकि राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताएं यहां सुचारु रूप से आयोजित की जा सकें।