Home Blog Page 926

जमशेदपुर: सनातन उत्सव समिति के सक्रिय सदस्य प्रिंस सिंह की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत

जमशेदपुर: टेल्को निवासी और सनातन उत्सव समिति के सक्रिय सदस्य प्रिंस सिंह की बीती रात बुंडू-नामकुम थाना क्षेत्र के पास एक भीषण सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मृत्यु हो गई। हादसा तब हुआ जब प्रिंस अपने परिवार के साथ किराए की अर्टिगा कार में सवार होकर बिहार जा रहे थे।

घटना का विवरण:
प्राप्त जानकारी के अनुसार, परिवार के सभी सदस्य प्रिंस की दादी के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए बिहार जा रहे थे। रात करीब 2 बजे के आसपास कार दुर्घटना का शिकार हो गई। मौके पर ही प्रिंस सिंह ने दम तोड़ दिया।

परिवार में शोक की लहर:
मृतक प्रिंस सिंह के चाचा अभिनव सिंह खड़ंगाझार के निवासी और झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेता हैं। परिवार में इस दोहरी त्रासदी से शोक की लहर फैल गई है। पहले दादी का निधन और अब प्रिंस की अचानक मौत ने पूरे परिवार और उनके जानने वालों को गहरे सदमे में डाल दिया है।

स्थानीय प्रतिक्रिया:
सनातन उत्सव समिति और क्षेत्रीय समाजसेवियों ने प्रिंस की असामयिक मौत पर शोक व्यक्त किया है। समिति ने उनके परिवार के प्रति संवेदना जताई है और इस घटना को समाज के लिए एक अपूरणीय क्षति बताया है।

पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

रामगढ़ :फिरौती के लिए अपहरण किए युवक को पुलिस ने सकुशल मुक्त कराया,अपहरण के एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया

रामगढ़ :जिले की पुलिस ने फिरौती के लिए अपहरण किए गए अनिल कुमार नामक युवक को हजारीबाग शहर के लोहसिंगना इलाके से सकुशल मुक्त करा लिया है. अपहरण के एक आरोपी मो.अशफाक उर्फ राजू को भी गिरफ्तार किया गया है, जबकि गिरोह के अन्य लोगों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

रामगढ़ के पुलिस अधीक्षक अजय कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि रामगढ़ बस स्टैंड से युवक का अपहरण कर फिरौती की मांग की जा रही है. फिरौती की रकम न देने पर अपराधी अपहरण किए गए युवक की हत्या की भी धमकी दे रहे थे. सूचना मिलते ही मामले में त्वरित कार्रवाई के लिए एसडीपीओ के नेतृत्व में स्पेशल पुलिस टीम गठित की गई. इस टीम ने तकनीक के आधार पर अपहरण का लोकेशन ट्रैक किया और हजारीबाग शहर के लोहसिंगना इलाके में छापामारी
अभियान चलाया.पुलिस जब लोकेशन ट्रैक करते हुए लोहसिंगना मैदान पहुंची, तो वहां दो लोग भागते हुए दिखे. इस पर पुलिस ने एक युवक को पकड़ा. उसने अपना नाम तौसिफ जावेद बताया. उससे पूछताछ करने पर पता चला कि अपहरण युवक को कबाड़ में तब्दील एक बस के भीतर बांधकर रखा गया है. इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उसे सकुशल बरामद कर लिया.इस मामले में गिरफ्तार अशफाक उर्फ राजू हजारीबाग जिले के कटकमसांडी थाना क्षेत्र का रहने वाला है. पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है.पुलिस इस मामले में तफ्तीश जारी रखते हुए अपहरणकर्ता के अन्य सहयोगियों की गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है.

दैनिक पंचांग एवं राशिफल 07::12::2024 शनिवार षष्ठी तिथि

🌺🕉️ ॐ नमः शिवाय ॐ नमो भगवते वासुदेवाय नमः ॐ ऐं ह्रीं क्लीं चामुण्डायै विच्चे 🚩
🌺🙏🙏🙏🙏🌺🌺🙏🙏🙏🙏
🚩विभिन्न शहरों का रेखांतर (समय)संस्कार
नोट – विशेष आवश्यकता में, नौकरी करने में या नौकरी ज्वाइन करने में, विद्यार्थी को पंचक राहुकाल आदि यात्रा विचार नहीं
इसी प्रकार चौबीस घंटे के अंदर वापसी हो तो दिशाशूल नहीं लगता है
दिशा शूल ज्ञान —
रविवार और शुक्रवार को पश्चिम दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए।
सोमवार और शनिवार को पूर्व दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए
मंगलवार और बुधवार को उत्तर दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए और गुरूवार को दक्षिण दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए
🙏🙏🙏🙏
मंगला मंगली विचार —
मंगल यदि प्रथम चतुर्थ सप्तम अष्टम या द्वादश भाव में हो तो मंगला मंगली दोष होता है किन्तु वही मंगल यदि अपने घर में हों या उच्च के हों या अपने सप्तम भाव को देख रहे हों या मंगल लग्नेश या भाग्येश हों या फिर मंगल पर शनि राहु और वृहस्पति का प्रभाव हो तो मंगल दोष समाप्त हो जाता है
🙏🌺🌹💐🙏🙏👏🕉️
🙏🙏🙏🙏
नाड़ी दोष समाप्त कैसे होता है –
वर वधू की नाड़ी एक हो तो नाड़ी दोष लगता है और विवाह अच्छा नहीं माना जाता है किन्तु यदि वर वधू का नक्षत्र अलग अलग हो तो नाड़ी दोष समाप्त हो जाता है।वर वधू का नक्षत्र भी एक हो किंतु चरण अलग अलग हो तो उस स्थिति में भी नाड़ी दोष समाप्त हो जाता है और वर वधू की नाड़ी एक रहते हुए भी वैवाहिक जीवन शुभ होता है
(लगभग-वास्तविक समय के समीप)
दिल्ली +10मिनट——— जोधपुर -6 मिनट
जयपुर +5 मिनट—— अहमदाबाद-8 मिनट
कोटा +5 मिनट———— मुंबई-7 मिनट
लखनऊ +25 मिनट——–बीकानेर-5 मिनट
कोलकाता +54—–जैसलमेर -15 मिनट

नोट- दिन और रात्रि के चौघड़िया का आरंभ क्रमशः सूर्योदय और सूर्यास्त से होता है।
प्रत्येक चौघड़िए की अवधि डेढ़ घंटा होती है।
चर में चक्र चलाइये , उद्वेगे थलगार।
शुभ में स्त्री श्रृंगार करे,लाभ में करो व्यापार॥
रोग में रोगी स्नान करे ,काल करो भण्डार।
अमृत में काम सभी करो , सहाय करो कर्तार॥
अर्थात- चर में वाहन,मशीन आदि कार्य करें।
उद्वेग में भूमि सम्बंधित एवं स्थायी कार्य करें।
शुभ में स्त्री श्रृंगार ,सगाई व चूड़ा पहनना आदि कार्य करें।
लाभ में व्यापार करें।
रोग में जब रोगी रोग मुक्त हो जाय तो स्नान करें।
काल में धन संग्रह करने पर धन वृद्धि होती है।
अमृत में सभी शुभ कार्य करें।

🚩 अग्नि वास ज्ञान -:
यात्रा विवाह व्रत गोचरेषु,
चोलोपनिताद्यखिलव्रतेषु ।
दुर्गाविधानेषु सुत प्रसूतौ,
नैवाग्नि चक्रं परिचिन्तनियं ।।
महारुद्र व्रतेSमायां ग्रसतेन्द्वर्कास्त राहुणाम्
नित्यनैमित्यके कार्ये अग्निचक्रं न दर्शायेत् ।।

🚩💮 ग्रह मुख आहुति ज्ञान 💮🚩

सूर्य नक्षत्र से अगले 3 नक्षत्र गणना के आधार पर क्रमानुसार सूर्य , बुध , शुक्र , शनि , चन्द्र , मंगल , गुरु , राहु केतु आहुति जानें । शुभ ग्रह की आहुति हवनादि कृत्य शुभपद होता है
*💮
🚩भद्रा वास एवं फल -:

स्वर्गे भद्रा धनं धान्यं ,पाताले च धनागम:।
मृत्युलोके यदा भद्रा सर्वकार्य विनाशिनी।।

💮🚩 विशेष जानकारी 🚩💮 *आपका आज का दिन आपके अच्छे विचारों अच्छी दिनचर्या एवं अच्छे प्रयासों से प्रभावित होगा। अच्छे प्रयासों और कर्मनिष्ठ दिनचर्या से नकारात्मक ग्रह भी अच्छे परिणाम देने लगते हैं इसलिए राशिफल को आधार बनाकर आज का दिन मत व्यतीत कीजिए

 

💮🚩💮 शुभ विचार 💮🚩💮

शाकेन रोगा वर्ध्दते पयसो वर्ध्दते तनुः ।
घृतेन वर्ध्दते वीर्यं मांसान्मासं प्रवर्ध्दते ।।
।। चा o नी o।।

शाक से रोग, दूध से शरीर, घी से वीर्य और मांस से मांस की वृध्दि होती है।

🚩💮🚩 सुभाषितानि 🚩💮🚩

गीता -: ज्ञानकर्मसन्यास योग अo-04

गतसङ्‍गस्य मुक्तस्य ज्ञानावस्थितचेतसः ।,
यज्ञायाचरतः कर्म समग्रं प्रविलीयते ॥,

जिसकी आसक्ति सर्वथा नष्ट हो गई है, जो देहाभिमान और ममता से रहित हो गया है, जिसका चित्त निरन्तर परमात्मा के ज्ञान में स्थित रहता है- ऐसा केवल यज्ञसम्पादन के लिए कर्म करने वाले मनुष्य के सम्पूर्ण कर्म भलीभाँति विलीन हो जाते हैं॥,23॥,

💮🚩 नाम राशि और जन्म की राशि कहां कहां —

देशे ग्रामे गृहे युद्धे सेवायां व्यवहारके।
नामराशेः प्रधानत्वं जन्मराशिं न चिन्तयेत्।।
विवाहे सर्वमाङ्गल्ये यात्रायां ग्रहगोचरे।
जन्मराशेः प्रधानत्वं नामराशिं न चिन्तयेत ।

🌺 मिथिला पंचांग के अनुसार निम्न पंचांग —
(यहां काशी पंचांग के अनुसार सबकुछ है इसके तिथि और नक्षत्र आदि के समय में नौ मिनट जोड़ देने से मिथिला का पंचांग हो जाता है)
🙏श्री शुभ संवत् २०८१
🕉️ श्री शक संवत् १९४६
🌺 काशी पंचांग में सूर्योदय –०६::४५
🙏 सूर्यास्त –०५::१५
🕉️ अग्रहण मास शुक्ल पक्ष षष्ठी तिथि दिन में –०९::२३ मिनट तक इसके बाद सप्तमी तिथि
🌺 धनिष्ठा नक्षत्र सायं –०३::४६ मिनट तक इसके बाद शतभिषा नक्षत्र
पंचक अर्थात भदवा एग्यारह दिसंबर को दिन में नौ पचास पर समाप्त हो जायेगा
🙏 व्याघात योग दिन में साढ़े आठ बजे तक इसके बाद हर्षण योग रात्रि शेष सूर्योदय से पहले पांच पचास तक इसके बाद वज्र योग
🕉️ आज का राहुकाल दिन में ०८::५५ मिनट से १०::१६ मिनट तक
🙏 आज जिनका जन्मदिन है उन्हें जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं 🙏 हैप्पी बर्थ डे। जन्मदिन के पवित्र अवसर पर आप सरसों तेल या घी के पांच दीये जलाइये जिससे कि आपके जीवन में भी सफलता सुख समृद्धि का प्रकाश जगमाता रहे और भगवान से अपने और अपने परिवार के लिए मंगलकारी जीवन की कामना कीजिए मोमबत्ती या दीया बुझाइए नहीं। दूसरी बात कि आप अपनी आयु मत बताइए आयु की संख्या के अनुसार मोमबत्ती या फिर दीये मत जलाइये इससे आपकी आयु क्षीण होती है सुख समृद्धि में कमी आती है लोगों की बुरी नजर लग जाती है भगवान को प्रसाद चढ़ाएं और मिलकर ग्रहण करें🙏🙏
🕉️ आज आपका दिन मंगलमय हो आपको सफलता मिले आप सपरिवार हंसते मुस्कुराते हुए रहिये 👏🙏 और अपने परिवार को तनावमुक्त रखिये 🙏 *योग प्राणायाम कुछ हल्के व्यायाम कीजिए संतुलित आहार लीजिए 🙏 और नशा अहंकार को छोड़ कर जीवन का वास्तविक आनंद लीजिए
🙏
🕉️🕉️🙏🌺👏🕉️🙏🌺👏🕉️🙏🌺👏

आज का राशिफल :- ०७::१२::२०२४ शनिवार

१ 💐मेष राशि–
मन लगाकर कम कीजिए आज आपको आराम से ही सफलता मिलने लगेगी असफलता के लकीरें धीरे-धीरे समाप्त होगी और सफलता का सूर्योदय आज प्रत्यक्ष दिखाई देगा आप पूरा दहेज से कम कीजिए आपका व्यापार आज निश्चित रूप से आगे बढ़ेगा आपका काम भी आगे बढ़ेगा आपकी आर्थिक स्रोत कई प्रकार से सामने आएंगे अपने स्वास्थ्य पर पूरा ध्यान दीजिए


२👏 वृष राशि–
अपना निर्णय बार-बार नहीं बदले बार-बार रूटिंग नहीं बनाइये।थोड़ा फिर बदल ठीक है आज अधिक फिर बदल आपको घटा करेगा। अपना काम कीजिए दूसरे के पीछे समय नष्ट नहीं कीजिए अपना घर परिवार देखिये


३💐 मिथुन राशि —
किसी अनजान आदमी से आर्थिक लेनदेन नहीं कीजिए जानबूझकर भारी-भारी जोखिम नहीं लीजिए जो काम आसानी से हो रहा है थोड़ी आमदनी कम ही सही लेकिन आमदनी निश्चित हो वही कम कीजिए। अपने स्वास्थ्य पर पूरा ध्यान दीजिए आज आपको आवेश नहीं आना चाहिए उसे पर नियंत्रण कीजिएगा लोग आपको नकारात्मक स्थिति उत्पन्न करके उलझाए रखेंगे आपको बुद्धिमानी से दूर रहना है। अनावश्यक खर्च मत कीजिए कुछ बचत कीजिए आज का दिन आपके व्यवसाय और आपकी उन्नति दोनों के लिए बहुत सुंदर है।


४👏 कर्क राशि —
अपने आप पर नियंत्रण कीजिए देखते-देखते आपको सफलता मिलना आरंभ होगा अपने कार्य और प्रगति पर ध्यान दीजिए अपने प्रयास पर ध्यान दीजिए आपका दिन हर प्रकार से सुंदर है मंगलमय है एक बार आप संकल्प कीजिए एक रूटीन बनाया एक निर्णय लीजिए और उसे फॉलो कीजिए आवश्यकता पड़ने पर आप दया कीजिए आवश्यकता पड़ने पर कठोरता रखिए एक तरफ त्याग एक तरफ विश्वास आज आपको हानि करेगा


५ 💐सिंह राशि –
अपना मनोबल बड़ी अपने स्थिति को अपने अनुकूल बनाया आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी पारिवारिक और सामाजिक स्थिति भी अच्छी रहेगी जानबूझकर वैसे लोगों के साथ नहीं बैठी है जिनका उद्देश्य आपको बर्बाद करना है आज आपकी सफलता और साधारण होगी आपको लाभ ही लाभ होगा कहीं कोई कमी नहीं होगी अपने आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाया आपका व्यापार अच्छा रहेगा आज आपकी उन्नति भी अच्छी रहेगी आपका स्वास्थ्य देगा बस थोड़ी से सावधानी रखें अपने दम पर जीवन को मधुर बनाइए अपना अधिकार मतछोड़िए


६ 👏कन्या राशि —
बहुत सुंदर सफलता का दिन है आज। अंग अंग पुलकित होंगे आज क्योंकि आज आपको सफलता मिलने जा रही है बस आपको अपने भावुकता पर नियंत्रण करना है अपने एगो और इमोशन बिना मतलब दया सब पर नियंत्रण कीजिए अनावश्यक रूप से किसी के साथ मैत्री मत कीजिए दिल को चोट देगा आपके व्यापार में आपका काम में आज अच्छी सफलता मिलेगी


७ 💐तुला राशि —
जब जैसी आवश्यकता हो उसे प्रकार से बदल आज का दिन आपकी सफलता के लिए हर प्रकार से सुंदर आपका काम धीरे-धीरे आरंभ होगा और तेजी में समाप्त होगा आपकी आमदनी भी शुरू में काम धीरे-धीरे बढ़ती जाएगी आप सफलता के नए अध्याय की ओर जा रहे हैं बहुत सफल और संपन्न दिन है आज आपका अपने लापरवाही के कारण आप बहुत घट में रह सकते हैं


८ 🪷वृश्चिक राशि —
हर प्रकार से सुंदर अर्थव्यवस्थित दिन आपका मनोबल बढ़ेगा आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी आज अपने काम में लग रहे बड़े मित्रों से कम संबंध रखना अच्छा रहेगा अनावश्यक रूप से नकारात्मक निर्णय नहीं लीजिए बहुत दिनों से जो सफलता नहीं मिल रहे थे उसका आरंभ आज होने जा रहा है आप भी तैयार है मीठा कम खाइए तेल मसाला कम खाइए आज।


९ 🌺धनु राशि —
बहुत सुंदर दिन उतने ही सुंदर सफलता मां को मोह लेने वाले सफलता मिलेगी आपको आपके मधुर व्यवहार से लोग आपको बहुत प्यार करेंगे अब जान पूछ कर नकारात्मक नहीं बने नए पुराने मित्र आपको लाभ देने आ रहे हैं नए पुराने अवसर आपको लाभ देने आ रहे हैं आप अपने घिसे पीटे विचारों से मुक्त हो जाइए


१० 👏मकर राशि —
अपने स्वास्थ्य पर पूरा ध्यान दीजिए अपने शत्रु से दूर रहिए स्वार्थी पतित विचार वाले लोगों से व्यावहारिक दूरी बनाए अपने दम पर जीवन को आधार जहां काम करते हैं वहां सब के साथ मधुर व्यवहार रखें किंतु दब्बू बनकर नहीं रहिये। आपके व्यापार आगे बढ़ेगा आपकी आर्थिक स्थिति भी आगे बढ़ेगी कुछ कर्ज लेने पड़ सकता है आपको किंतु उससे अधिक आमदनी हो जाएगी


११💐 कुम्भ राशि —
अपने व्यवसाय पर पूरा ध्यान दीजिए अपने काम पर पूरा ध्यान दीजिए सबको आगे बढ़कर परामर्श देना सहायता करना बंद कीजिए उल्टे अपमान होगा आपका आपका पुराना कार्ड पुराना उधर है सब ठीक रहेगा जहां जहां रुपया आपके बाकी हैं आज कुछ ऐसी संभावना बढ़ रही है सब कुछ वापस होगा आपको अपनी व्यवस्था अपने अनुसार कीजिए सीदे लोगों से अच्छा व्यवहार कीजिए आज आपके व्यवसाय में थोड़ा सा उतार-चढ़ाव होगा फिर धीरे-धीरे सब ठीक हो जाएगा


१२🚩मीन राशि —
अपने आर्थिक स्थिति के अनुसार खर्चा कीजिए और अपने समर्थ के अनुसार सहयोग कीजिए दूसरों को सहयोग देने के चक्कर में आप स्वयं कर्ज मत कीजिए आज आपका दिन बहुत सुंदर है दिन पर आरंभ से सफलता मिलेगी दिनभर सफलता मिलते रहे जाने अनजाने अपने लोगों से कुछ गलती हो आज उन सबको भूल कर अपने लक्ष्य को देखें। बहुत सुंदर सफलता का दिन है आज आपकी आर्थिक स्थिति भी लगातार बढ़ेगी अच्छी रहेगी अपने शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर पूरा ध्यान दीजिए। 🙏🕉️🕉️🙏🕉️👏🌺 🙏👏🕉️🌺🙏👏🕉️🌺

आज का राहुकाल

🕉️ आज का राहुकाल दिन में ०८::५५ मिनट से १०::१६ मिनट तक

तेजस्वी यादव का बेगूसराय दौरा: नीतीश कुमार पर गंभीर आरोप

बिहार: नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आज बेगूसराय में अपने कार्यकर्ताओं के साथ संवाद किया और पत्रकारों से बातचीत में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर कई गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार थक चुके हैं और विधानसभा में बोलने में असमर्थ हैं।

नीतीश कुमार की स्थिति पर सवाल

तेजस्वी यादव ने कहा, “आज नीतीश कुमार अधिकारियों द्वारा हाईजैक कर लिए गए हैं। विधानसभा का सत्र चल रहा है, लेकिन वह ना तो विधान परिषद में एक शब्द बोल पाए और ना ही बिहार विधानसभा में।” उन्होंने यह भी कहा कि नीतीश कुमार की आगामी महिला संवाद यात्रा पर 250 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं, जो जनता के पैसे की लूट है।

महिला संवाद यात्रा का खर्च

तेजस्वी ने आरोप लगाया कि यह यात्रा केवल तीन जिलों में सीमित होगी और एक जिले में कुछ ही लोगों से बातचीत की जाएगी। “नीतीश कुमार की यह यात्रा अफसरों की लूट यात्रा है,” उन्होंने कहा।

आगामी चुनावों के वादे

तेजस्वी यादव ने 2025 के विधानसभा चुनावों के संदर्भ में वादा किया कि यदि उनकी सरकार बनी, तो 200 यूनिट बिजली मुफ्त दी जाएगी और विधवा पेंशन समेत अन्य पेंशन योजनाओं की राशि बढ़ाई जाएगी।

बिहार में अपराध और भ्रष्टाचार

बिहार में बढ़ते अपराध और भ्रष्टाचार पर चर्चा करते हुए तेजस्वी ने कहा, “आज कोई भी काम बिना सरकारी कार्यालय में घुसपैठ के नहीं होता। भ्रष्टाचार चरम पर है।” उन्होंने भाजपा पर भी हमला करते हुए कहा कि नीतीश कुमार की बदौलत केंद्र में मोदी की सरकार है, लेकिन विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग हमेशा जदयू द्वारा ठुकराई गई है।

किसान आंदोलन पर प्रतिक्रिया

दिल्ली में चल रहे किसान आंदोलन पर टिप्पणी करते हुए तेजस्वी ने कहा, “मोदी ने कहा था कि किसानों की आय दोगुनी होगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। आज किसान आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन मोदी आज तक किसानों से नहीं मिले हैं।” उन्होंने यह भी बताया कि किसानों का कर्ज माफ नहीं हुआ, जबकि पूंजीपतियों का कर्ज माफ कर दिया गया।

तेजस्वी यादव का यह बयान बिहार की राजनीति में हलचल पैदा कर सकता है, खासकर जब चुनाव नजदीक हैं।

*जौनपुर में हो रही भोजपुरी फिल्म “बहू की विदाई” की शूटिंग, माइलस्टोन साबित होगी ये फिल्म*

भोजपुरी फिल्म “बहू की विदाई” में प्रीति शुक्ला,देव सिंह और रितेश उपाध्याय का दिखेगा जलवा

भोजपुरी सिनेमा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का सपना लिए, “बहू की विदाई” फिल्म का निर्माण अंशुमन सिंह फिल्म क्रिएशन और मैड्ज़ मूवी के बैनर तले किया जा रहा है। निर्देशक राज किशोर प्रसाद राजू के निर्देशन में इस फिल्म की शूटिंग जौनपुर में जारी है। फिल्म को लेकर न केवल क्षेत्रीय सिनेमा के दर्शकों में बल्कि पूरी इंडस्ट्री में भी खासा उत्साह देखा जा रहा है। फिल्म को भोजपुरी सिनेमा के लिए माइलस्टोन माना जा रहा है, क्योंकि इसका निर्माण और प्रस्तुतिकरण हिंदी सिनेमा के स्तर के बराबर किया जा रहा है।

फिल्म के मुख्य कलाकारों में प्रीति शुक्ला, देव सिंह, रितेश उपाध्याय, श्रद्धा नवल, अमित शुक्ला, समर्थ चतुर्वदी और अनीता रावत शामिल हैं। बाल कलाकार मिराया सहगल हैं। इन कलाकारों ने अपने किरदारों में जान डालने के लिए दिन-रात मेहनत की है। ठंडी रातों के बावजूद कलाकार अपने किरदार में पूरी तरह से डूबे हुए हैं। फिल्म की टीम ने इसे बेहतरीन सिनेमा बनाने के लिए हर संभव प्रयास किया है। फिल्म के डी ओ पी – डी के शर्मा हैं I

फिल्म के सेट से जारी तस्वीरों ने यह साबित कर दिया है कि “बहू की विदाई” न केवल कहानी के मामले में बल्कि प्रोडक्शन और तकनीकी पक्ष से भी एक अलग स्तर की फिल्म साबित होगी। फिल्म का प्रसारण जल्द ही इंटर 10 के नंबर वन भोजपुरी चैनल, भोजपुरी सिनेमा पर किया जाएगा।

निर्माता विनय सिंह और अंशुमन सिंह के अनुसार, फिल्म की कहानी पारिवारिक मूल्यों और सामाजिक मुद्दों पर आधारित है, जो दर्शकों को भावनात्मक रूप से जोड़ने के साथ-साथ मनोरंजन का भी अनुभव कराएगी। दर्शकों को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है, और उम्मीद है कि यह फिल्म भोजपुरी सिनेमा को एक नई पहचान दिलाएगी।

फिल्म के पीआरओ रंजन सिन्हा ने बताया कि “बहू की विदाई” को खास बनाने के लिए हर पहलू पर ध्यान दिया गया है, चाहे वह कहानी हो, निर्देशन, अभिनय या तकनीकी गुणवत्ता। फिल्म की कहानी दर्शकों को भावनात्मक रूप से जोड़ने के साथ-साथ समाज के महत्वपूर्ण मुद्दों को उजागर करती है।”

रंजन सिन्हा ने यह भी बताया कि जौनपुर में फिल्म की शूटिंग बेहद पेशेवर माहौल में की जा रही है। फिल्म के सभी कलाकारों और क्रू ने कठिन परिस्थितियों में भी अपना सर्वश्रेष्ठ दिया है। “ठंडी रातों में कलाकारों ने पूरी लगन और मेहनत के साथ अपने किरदारों को जीवंत किया है। यही वजह है कि यह फिल्म न केवल भोजपुरी दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाएगी, बल्कि इसे हिंदी सिनेमा के स्तर पर भी सराहा जाए।

Jharkhand crime news:कोयला व्यवसायी के घर अंधाधुंध फाय*रिंग, गोली*बारी की घटना सीसीटीवी में कैद…जांच में जुटी है पुलिस…

लातेहार :झारखंड –जिला के बालूमाथ प्रखंड मुख्यालय स्थित कोयला व्यवसायी और भाजपा नेता मुकेश कुमार के घर पर देर शाम अंधाधुंध फायरिंग की।अज्ञात अपराधियों के द्वारा की गई गोलीबारी की घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है।फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। डीएसपी विनोद रवानी के निर्देश पर थाना प्रभारी अमरेंद्र कुमार घटना स्थल पर पहुंचकर पूरे मामले की छानबीन कर रहे हैं।
मिली जानकारी के अनुसार,कोयला व्यवसाय मुकेश कुमार के घर के बाहर एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर तीन अपराधी आए और उनमें से दो अपराधी मोटरसाइकिल से उतर गए अपराधी बंदूक लहराते हुए मुकेश कुमार के घर के दरवाजे के पास अंधाधुंध फायरिंग आरंभ कर दिया।इस दौरान अपराधियों के द्वारा गाली गलौज भी की गई।लगभग 6 राउंड गोली चलाने के बाद अपराधी मोटरसाइकिल पर सवार हो गए और दो हवाई फायरिंग करते हुए वहां से फरार हो गए।
इस घटना की जानकारी मिलने के बाद आसपास के लोग मुकेश कुमार के घर के पास पहुंचे। लेकिन तब तक अपराधी वहां से फरार हो गए थे।इसके बाद में लोगों ने इस वारदात की जानकारी पुलिस को दी।जिसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मामले की पड़ताल में जुट गयी है।
अपराधियों के द्वारा की गई पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज में साफ दिख रहा है कि दो अपराधी कोयला व्यवसाय मुकेश कुमार के घर के पास पहुंचे और दरवाजे के पास आकर फायरिंग आरंभ कर दी। सीसीटीवी में दिख रहा है कि अपराधियों के द्वारा कई राउंड गोलियां चलाई गयी हैं।हालांकि गनीमत रही कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ।
इस घटना की जानकारी मिलने के बाद थाना प्रभारी अमरेंद्र कुमार दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस की टीम ने सीसीटीवी फुटेज को भी देखकर मामले की छानबीन आरंभ की है।पुलिस अधिकारियों ने कहा कि मामले की छानबीन की जा रही है, उसके बाद ही कुछ कहा जा सकता है। अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी भी आरंभ कर दी गई है।
मोहल्ले में फायरिंग की वारदात के बाद लोगों में आक्रोश देखा जा रहा है। लोगों का कहना है कि अपराधियों के द्वारा रंगदारी के लिए दहशत फैलाने के लिए इस प्रकार की घटना को लगातार अंजाम दिया जा रहा है।लेकिन पुलिस अपराधियों को रोकने में नाकाम साबित हो रही है।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से झारखंड के नवनियुक्त मंत्रियों ने की शिष्टाचार भेंट

रांची-मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से आज झारखंड मंत्रालय में मंत्री वित्त विभाग राधा कृष्ण किशोर, मंत्री परिवहन विभाग दीपक बिरुवा, मंत्री अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग चमरा लिंडा, मंत्री श्रम नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग संजय प्रसाद यादव, मंत्री स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग रामदास सोरेन, मंत्री स्वास्थ्य,

चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग इरफान अंसारी, मंत्री जल संसाधन विभाग हफीजुल हसन, मंत्री ग्रामीण विकास विभाग दीपिका पांडेय सिंह, मंत्री पेयजल एवं स्वच्छता विभाग योगेंद्र प्रसाद, मंत्री नगर विकास एवं आवास विभाग सुदिव्य कुमार एवं मंत्री कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग शिल्पी नेहा तिर्की ने मुलाकात की। मुख्यमंत्री से नवनियुक्त मंत्रीगणों की यह शिष्टाचार भेंट थी।

भोजपुरी की सुपर हॉट अभिनेत्री सर्दी के दिनों में नीलम गिरी ने लगाया पानी में आग, शिल्पी राज का गाना “बेदर्दी बालम” में पृथ्वी तिवारी के साथ मचाया धमाल

भोजपुरी की सुपर हॉट अभिनेत्री नीलम गिरी और पृथ्वी तिवारी का धमाकेदार गाना “बेदर्दी बालम” ने मचाया धमाल, सर्दी में लगाया पानी में आग

भोजपुरी इंडस्ट्री में अपनी अदाकारी से तहलका मचाने वाली अभिनेत्री नीलम गिरी ने एक बार फिर से अपने अभिनय और अदाओं से सभी का ध्यान आकर्षित किया है। इस बार उनके साथ हैं भोजपुरी के चर्चित अभिनेता पृथ्वी तिवारी, जिन्होंने गाने में जबरदस्त कमाल किया। शिल्पी राज का गाना “बेदर्दी बालम” में नीलम गिरी और पृथ्वी तिवारी की जोड़ी ने दर्शकों के दिलों में हलचल मचा दी है। यह गाना “टेकमी” परिवार के द्वारा प्रस्तुत किया गया है और 2024 के सबसे धमाकेदार गीतों में से एक माना जा रहा है।

Link : https://www.youtube.com/watch?v=TSjh62sjwC8

इस गाने में नीलम गिरी ने अपने हॉट और ग्लैमरस लुक्स से सर्दी के दिनों में जैसे आग लगा दी हो। उनका हर एक अंदाज दर्शकों के दिलों को छूने वाला है। वहीं पृथ्वी तिवारी ने भी गाने में अपने अभिनय से जबरदस्त प्रभाव डाला है। दोनों का अभिनय और कैमेस्ट्री इस गाने को और भी खास बनाती है। गाने के बोल और संगीत के साथ-साथ उनकी अदाकारी भी दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर देती है।

गाने के बारे में नीलम गिरी ने कहा, “यह गाना मेरे लिए बहुत खास है। इस गाने में मेरी और पृथ्वी की जोड़ी ने बहुत अच्छा काम किया है, और मुझे उम्मीद है कि दर्शकों को भी यह गाना बहुत पसंद आएगा।” पृथ्वी तिवारी ने इस गाने को लेकर कहा, “शिल्पी राज के साथ इस गाने में काम करना बहुत शानदार अनुभव था। हम दोनों ने मिलकर एक बेहतरीन गाने की रचना की है। मुझे उम्मीद है कि दर्शक इसे अपनी प्रतिक्रियाओं से सराहेंगे।”

गाने के गीतकार सोनू मिश्रा हैं, जिनके शब्दों ने गाने को और भी दिलचस्प बना दिया। संगीतकार आर्य शर्मा का संगीत भी गाने को सुनने लायक बनाता है। गाने के डीओपी मुकेश, एडिटर सोम, कोरियोग्राफर लक्की विश्वकर्मा और डीआई रोहित सिंह ने भी बेहतरीन काम किया है। वीडियो एडिटर लक्की विश्वकर्मा हैं, और पीआरओ रंजन सिन्हा हैं। निर्माता सोमित जीना हैं और गाने का लेबल टेकमी है।

गाने को लेकर “टेकमी” ने सभी से आग्रह किया है कि वे इस गाने को जरूर देखें। राउर इंतजार के बेरा अब ख़त्म हो चूका है, और अब यह गाना आपके सामने है। अगर आपने अभी तक गाना नहीं देखा है, तो जल्दी से इसे देखें और नीलम गिरी और पृथ्वी तिवारी की जबरदस्त परफॉर्मेंस का आनंद लें।