गुमला: जिला के बिशुनपुर थाना अंतर्गत देवरागानी जंगल में बीती रात झांगुर गुट और पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई है। सूचना के बाद एसपी शंभू कुमार सिंह, आईआरबी के कमांडेंट सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं।
बताया जा रहा है कि पुलिस को सुचना मिली थी कि इलाके में झांगर गुट के कुख्यात उग्रवादी रामदेव अपने साथियों के साथ पहुँचा है।इसी सूचना पर जंगल की घेराबंदी पुलिस के द्वारा की गई है।पुलिस को आता देख गोली बारी शुरू कर दी।पुलिस की ओर से जबावी कार्रवाई की गई है।पुलिस को भारी पड़ता देख जंगल की ओर भागे हैं।बताया जा रहा है कि झांगुर गुट सदस्य घने जंगलों में आश्रय लिए हुए हैं। वही, एक उग्रवादी को गोली लगने की भी सूचना है।हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हुई है। इस दौरान पुलिस ने एक के 47 सहित भारी मात्रा में हथियार और गोली बरामद की है और लगातार कार्रवाई जारी है।

Welcome to News Media Kiran, your premier source for global news. Stay updated daily with the latest in sports, politics, entertainment, and more. Experience comprehensive coverage of diverse categories, keeping you informed and engaged.



