Top 5 This Week

Related Posts

पुतिन ने भारत-रूस विशेष रणनीतिक साझेदारी पर दिखाया भरोसा, पीएम मोदी को बताया “बुद्धिमान नेता”

डेस्क: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रशंसा करते हुए उन्हें “बुद्धिमान नेता” बताया और कहा कि वह हमेशा अपने देश के हितों को सर्वोपरि रखते हैं। रशिया टुडे के अनुसार, पुतिन ने सोची में आयोजित वल्दाई डिस्कशन क्लब में भारत और रूस के बीच विशेष रणनीतिक साझेदारी की मजबूती पर जोर दिया।

पुतिन ने कहा, “भारत और रूस के बीच खास रिश्ता है। लगभग 15 साल पहले हमने विशेष रणनीतिक साझेदारी की घोषणा की थी, और यह हमारे संबंधों का सबसे सटीक वर्णन है। पीएम मोदी एक समझदार नेता हैं, जो भारत के हितों को सर्वोपरि रखते हैं।”

रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव की भारत यात्रा की संभावना भी सामने आई है। यह दौरा दिसंबर में होने वाली पुतिन की नई दिल्ली यात्रा की तैयारियों और द्विपक्षीय मुद्दों पर चर्चा के लिए हो सकता है। लावरोव ने 27 सितंबर को संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) में पुतिन की भारत यात्रा की घोषणा की थी।

वल्दाई डिस्कशन क्लब में पुतिन ने अमेरिकी टैरिफ और रूसी तेल के मसले पर कहा कि यदि भारत रूसी तेल का आयात बंद करता है, तो उसे 9-10 अरब डॉलर का आर्थिक नुकसान हो सकता है। उन्होंने भरोसा जताया कि पीएम मोदी किसी बाहरी दबाव के आगे नहीं झुकेंगे और भारत अपनी रणनीतिक स्वायत्तता बनाए रखेगा।

पुतिन का यह बयान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के उस बयान के दो हफ्ते बाद आया है, जिसमें उन्होंने UNGA में भारत और चीन पर रूसी तेल खरीदकर यूक्रेन युद्ध को वित्तपोषित करने का आरोप लगाया था।

ये भी पढ़ें: नागपुर में आरएसएस शताब्दी समारोह: मोहन भागवत ने पहलगाम हमले और राष्ट्रीय एकता पर दिया जोर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles