Top 5 This Week

Related Posts

राहुल गांधी का तंज – “मृत लोगों” के साथ चाय पीने का अनुभव, चुनाव आयोग को दिया ‘धन्यवाद’

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने चुनाव आयोग पर तगड़ा हमला बोला है। संसद से सड़क तक विरोध प्रदर्शनों के एक दिन बाद उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें उन्होंने दावा किया कि उन्हें “मृत लोगों” के साथ चाय पीने का अनुभव मिला। उन्होंने व्यंग्य करते हुए कहा कि इसके लिए वे चुनाव आयोग का धन्यवाद करते हैं।

राहुल गांधी ने यह मुलाकात बिहार के उन लोगों से की, जिनका नाम विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया के दौरान मतदाता सूची से हटा दिया गया था, यह मानते हुए कि वे अब जीवित नहीं हैं। इनमें से कई लोग बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के निर्वाचन क्षेत्र राघोपुर के रहने वाले हैं।

वीडियो पोस्ट करते हुए राहुल गांधी ने लिखा — “जीवन में कई रोचक अनुभव हुए हैं, लेकिन मृत लोगों के साथ चाय पीने का मौका पहली बार मिला। इस अद्भुत अनुभव के लिए धन्यवाद, चुनाव आयोग।”

मुलाकात के दौरान राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता संजय यादव भी मौजूद थे। राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग जानबूझकर संबंधित सूचनाएं सार्वजनिक नहीं कर रहा है, क्योंकि अगर यह जानकारी सामने आ गई तो उसका पूरा “गेम” खत्म हो जाएगा।

उन्होंने सवाल उठाया कि आयोग स्पष्ट करे कि जिन 36 लाख मतदाताओं के स्थानांतरण की बात कही जा रही है, वे आखिर कौन लोग हैं।

ये भी पढ़ें: Bihar Crime News: मुजफ्फरपुर में साइबर ठगी, बिहार पुलिस ने दिल्ली से यूपी तक शुरू की तलाश

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles