Top 5 This Week

Related Posts

सैन फ्रांसिस्को-मुंबई एअर इंडिया फ्लाइट में दिखे कॉक्रोच, यात्रियों में मची हलचल

सैन फ्रांसिस्को से मुंबई के लिए रवाना हुई एअर इंडिया की एक फ्लाइट में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब यात्रियों ने केबिन में कॉक्रोच रेंगते हुए देख लिए। यह घटना एअर इंडिया की फ्लाइट AI180 में हुई, जो कोलकाता होकर मुंबई पहुंचने वाली थी।

जानकारी के मुताबिक, जैसे ही दो यात्रियों की नजर सीट के पास घूमते कॉक्रोचों पर पड़ी, उन्होंने तुरंत क्रू मेंबर्स को अलर्ट किया। इसके बाद एअर इंडिया स्टाफ ने यात्रियों को दूसरी सीट पर शिफ्ट किया, ताकि उनकी यात्रा प्रभावित न हो।

फिलहाल फ्लाइट मुंबई नहीं पहुंची थी और रास्ते में ही यह मामला सामने आया। एअर इंडिया ने कहा है कि इस पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी ताकि भविष्य में ऐसी स्थिति दोबारा न हो।

ये पहली बार नहीं है जब एयर इंडिया विवादों में है इससे पहले भी मसले उठते रहे है, जसमें अहमदबबाद प्लेन क्रैश मामला सबसे ऊपर है।

ये भी पढ़ें: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन का निधन, डेढ़ महीने से चल रहा था इलाज

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles