सोमवार, 9 नवंबर 2026
लाइव देखें
हॉट टॉपिक्स
ब्रेकिंग

पटना में सेक्*स रैकेट का भंडाफोड़: Raids on two hotels, 12 people in custody

20 मई 2025
पटना। राजधानी के जक्कनपुर थाना क्षेत्र में सोमवार रात पुलिस ने एक बड़े सेक्स रैकेट का खुलासा किया है। पटना सदर एसडीपीओ अभिनव कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मंगलम होटल और गणपति होटल पर एक साथ छापेमारी की। इस दौरान होटल मालिकों समेत कुल 12 लोगों को हिरासत में लिया गया है। बताया जा रहा है कि यह रैकेट दो सगे भाइयों द्वारा संचालित किया जा रहा था।
पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि इलाके के कई होटलों में देह व्यापार का अवैध धंधा चल रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने एक साथ कई होटलों में छापेमारी की। छापेमारी के दौरान होटल मालिकों के अलावा कई युवक-युवतियों को भी पकड़ा गया। पुलिस ने मौके से आपत्तिजनक सामान भी बरामद किया है।
एसडीपीओ अभिनव कुमार ने बताया कि गिरफ्तार सभी आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। प्रारंभिक जांच के बाद उन्हें पीआर बॉन्ड भरवा कर छोड़ा जा सकता है। हालांकि, मामले में नया मोड़ तब आया जब एक नाबालिग लड़की ने पुलिस को बताया कि उसे जबरन देह व्यापार में धकेला गया था। इस गंभीर आरोप के बाद पुलिस ने एक और प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
गौरतलब है कि इससे पहले इसी नाबालिग के बयान पर महिला थाना पुलिस ने एक महिला आरोपी डोली को पोक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार कर जेल भेजा था। पुलिस का कहना है कि सेक्स रैकेट के पूरे नेटवर्क की गहनता से जांच की जा रही है और इसमें शामिल अन्य लोगों की पहचान व गिरफ्तारी के लिए अभियान तेज कर दिया गया है। इस कार्रवाई के दौरान एक अन्य होटल संचालक रिकू को भी गिरफ्तार किया गया है।
इस छापेमारी के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है और पुलिस लगातार संदिग्ध होटलों पर नजर बनाए हुए है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही इस रैकेट से जुड़े अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया जाएगा।
newsmedia kiran.com
Author: newsmedia kiran.com

Welcome to News Media Kiran, your premier source for global news. Stay updated daily with the latest in sports, politics, entertainment, and more. Experience comprehensive coverage of diverse categories, keeping you informed and engaged.

वोटिंग जानकारी लोड हो रही है...

कवरेज: newsmedia kiran.com, News Media Kiran

newsmedia kiran.com

Welcome to News Media Kiran, your premier source for global news. Stay updated daily with the latest in sports, politics, entertainment, and more. Experience comprehensive coverage of diverse categories, keeping you informed and engaged.

अपनी राय दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *