शनिवार, 21 नवंबर 2026
लाइव देखें
हॉट टॉपिक्स
ब्रेकिंग

लापता दो सगी बहनों को खोजने के लिये SIT गठित, IG ने दिये निर्देश

13 जनवरी 2025

रांची : राजधानी के हिंदपीढ़ी इलाके से गायब हुई दो सगी बहनों की तलाश में पुलिस ने अपनी कार्रवाई को तेज कर दिया है। 11 जनवरी को दोपहर 1 बजे के आसपास दोनों बहनें लापता हो गईं थीं। परिजनों ने इस मामले की शिकायत दर्ज कराते हुए अपहरण का आरोप लगाया है। इस मामले की गंभीरता को देखते हुए रांची के IG अखिलेश झा के नेतृत्व में एक अहम बैठक आयोजित की गई, जिसमें लापता दोनों बहनों की खोजबीन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए।

इस संबंध में पुलिस ने एक विशेष टीम का गठन किया है, जिसमें कोतवाली DSP, सिटी DSP और शहर के आठ थाना प्रभारी शामिल हैं। इसके अलावा, पुलिस की टेक्निकल सेल भी सक्रिय रूप से काम कर रही है। सभी टीमों के संयुक्त प्रयासों से युवतियों की तलाश की जा रही है, और सिटी SP ने आश्वासन दिया है कि उनकी जल्द ही बरामदगी की जाएगी।

पुलिस प्रशासन ने लापता बहनों के मामले में कई राज्यों में छापेमारी की है और लगातार सुरागों के आधार पर कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है इस घटना को लेकर पूरी तन्मयता से काम कर रहे हैं।

newsmedia kiran.com
Author: newsmedia kiran.com

Welcome to News Media Kiran, your premier source for global news. Stay updated daily with the latest in sports, politics, entertainment, and more. Experience comprehensive coverage of diverse categories, keeping you informed and engaged.

वोटिंग जानकारी लोड हो रही है...

कवरेज: newsmedia kiran.com, News Media Kiran

newsmedia kiran.com

Welcome to News Media Kiran, your premier source for global news. Stay updated daily with the latest in sports, politics, entertainment, and more. Experience comprehensive coverage of diverse categories, keeping you informed and engaged.

अपनी राय दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *