शुक्रवार, 13 नवंबर 2026
लाइव देखें
हॉट टॉपिक्स
ब्रेकिंग

प्रयागराज के तट पर आस्था का ‘संगम’, महाकुंभ में अब तक 60 लाख लोगों ने किया पवित्र स्नान

13 जनवरी 2025

प्रयागराज:महाकुंभ का आगाज हो गया है. आज पवित्र स्नान का पहला दिन है और लाखों लोगों ने स्नान करना शुरू कर दिया है. बताया जा रहा है कि इस बार महाकुंभ में 40 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालु पवित्र स्नान करने वाले हैं.

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में महाकुंभ मेले का दिव्य और भव्य शुभारंभ हो गया है. आज से शुरू होकर 26 फरवरी तक चलने वाले महाकुंभ में इस बार 40 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालु शामिल होने का अनुमान है. पहले दिन से ही तीर्थ राज प्रयाग में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटना शुरू हो गई है. वैसे तो कुंभ में सभी दिन भक्तों की भारी भीड़ लगने की संभावना है, लेकिन शाही स्नान वाले दिन ये भीड़ कई गुना ज्यादा तक बढ़ सकती है.

उत्तर प्रदेश के डीजीपी प्रशांत कुमार ने बताया कि करीब 60 लाख लोग अब तक आस्था की डुबकी लगा चुके हैं. इस बार यह आस्था और आधुनिकता का संगम है. हमने पारंपरिक पुलिस व्यवस्था से इतर तकनीक का अधिक से अधिक इस्तेमाल कर श्रद्धालुओं को बेहतर व्यवस्था दी है. आज पुष्प वर्षा भी होगी. सबकुछ सुचारू और निर्बाध चल रहा है. इस बार कुंभ भव्य, दिव्य, डिजिटल और सुरक्षित हो, इसके लिए सभी इंतजाम किए जा रहे हैं.

newsmedia kiran.com
Author: newsmedia kiran.com

Welcome to News Media Kiran, your premier source for global news. Stay updated daily with the latest in sports, politics, entertainment, and more. Experience comprehensive coverage of diverse categories, keeping you informed and engaged.

वोटिंग जानकारी लोड हो रही है...

कवरेज: newsmedia kiran.com, News Media Kiran

newsmedia kiran.com

Welcome to News Media Kiran, your premier source for global news. Stay updated daily with the latest in sports, politics, entertainment, and more. Experience comprehensive coverage of diverse categories, keeping you informed and engaged.

अपनी राय दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *