Top 5 This Week

Related Posts

पंजाब में खेल आयोजन में दहशत, हमलावर ने प्रमोटर पर चलाई गोलियां

Punjab: पंजाब के मोहाली शहर के बेदवान स्पोर्ट्स क्लब की ओर से आयोजित 4 दिवसीय खेल मुकाबले के दौरान 15 दिसंबर को उस समय दहशत फैल गई, जब मोटरसाइकिल पर आए एक हमलावर ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी. फायरिंग में कबड्डी प्रमोटर राणा बलाचौरी गंभीर रूप से घायल हो गए. फायरिंग के बाद हमलावर वहां से फरार हो गया है. वहीं पंजाब पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

राणा बलाचौरी पर हुआ अटैक

बेदवान स्पोर्ट्स क्लब में चल रहे इस कबड्डी टूर्नामेंट के प्रमोटर राणा बलाचौरी पर ही अटैक हुआ है. इस हमले के बारे में बात करते हुए प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हमलावर ने सीधे राणा बलाचौरी को निशाना बनाते हुए गोलियां चलाईं. घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी जाते समय हवाई फायरिंग करता हुआ मौके से फरार हो गया, जिससे मैदान में अफरा-तफरी मच गई.

घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी हर सिंह बल्ल मौके पर पहुंचे और स्वयं घायल को तुरंत अस्पताल पहुंचाया. अस्पताल में राणा बलाचौरी का इलाज जारी है. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश के लिए विभिन्न स्थानों पर छापेमारी की जा रही है.

 सेल्फी लेने के बहाने आए करीब

क्लब में मौजूद लोगों की मानें तो हमलावर सेल्फी लेने के बहाने प्रमोटर राणा बलाचौरी के करीब पहुंचे थे. खबरों के मुताबिक इस मैच में सिंगर मनकीरत औलख भी आने वाले थे. उनके आने से आधे घंटे पहले ये हमला हुआ है. सूत्रों के मुताबिक इस हमले के पीछे बंबीहा ग्रुप का नाम बताया जा रहा है. हालांकि इस बारे में पंजाब पुलिस के आधिकारिक बयान का इंतजार हो रहा है. घायल हुए राणा बलाचौरी को मोहाली के फॉर्टिस हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है. मोहाली एसएसपी हरमनदीप सिंह हंस ने बताया कि फिलहाल छानबीन चल रही है. वो इसकी जानकारी मिलने पर अगला अपडेट देंगे.

निष्कर्ष :

मोहाली के बेदवान स्पोर्ट्स क्लब में आयोजित कबड्डी टूर्नामेंट के दौरान प्रमोटर राणा बलाचौरी पर हुई फायरिंग ने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। हमलावर की सुनियोजित कार्रवाई और फरारी से कानून-व्यवस्था को चुनौती मिली है। पुलिस जांच जारी है और सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है, जबकि घायल राणा बलाचौरी का इलाज अस्पताल में चल रहा है। आधिकारिक पुष्टि के बाद ही हमले के पीछे की साजिश और आरोपियों की पहचान स्पष्ट हो सकेगी।

PRAGATI DIXIT
Author: PRAGATI DIXIT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles