वैशाली/बिहार: वैशाली जिले से एक शर्मनाक घटना सामने आई है, जहां एक चाचा ने अपनी ही शादीशुदा भतीजी के साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की। जब वह अपने नापाक इरादे में नाकाम रहा, तो पंचायत बुलाकर उल्टा पीड़िता को ही दोषी ठहरा दिया और तालिबानी फरमान जारी कर दिया।
पंचायत ने सुनाई अमानवीय सजा
यह घटना वैशाली जिले के बिदुपुर थाना क्षेत्र के चक सिकंदर गांव की है। जानकारी के मुताबिक, आरोपी चाचा ने जब अपनी भतीजी के साथ जबरदस्ती करने में सफलता नहीं पाई, तो उसने गांव में पंचायत बुला ली। पंचायत ने बिना किसी जांच के पीड़िता को दोषी ठहराते हुए उसकी सबके सामने पिटाई कराई। इस अमानवीय घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
पुलिस ने पहले दर्ज नहीं की शिकायत
पीड़िता ने जब अपने परिवार को इस घटना की जानकारी दी, तो परिजनों ने स्थानीय पुलिस में शिकायत दर्ज कराने की कोशिश की, लेकिन आरोप है कि पुलिस ने दो दिनों तक एफआईआर दर्ज नहीं की। हालांकि, जब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, तो पुलिस को मजबूर होकर मामला दर्ज करना पड़ा।
पति से विवाद का उठाया फायदा
बताया जा रहा है कि पीड़िता अपने पति से विवाद के कारण लंबे समय से मायके में रह रही थी। इसी बात का फायदा उठाकर आरोपी चाचा ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश की। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी पर कार्रवाई करने की बात कही जा रही है।

Welcome to News Media Kiran, your premier source for global news. Stay updated daily with the latest in sports, politics, entertainment, and more. Experience comprehensive coverage of diverse categories, keeping you informed and engaged.



