मंगलवार, 3 नवंबर 2026
लाइव देखें
हॉट टॉपिक्स
ब्रेकिंग

Worker at the district-level event organized to promote nutrition awareness:सहायिकाओं की उत्कृष्ट भागीदारी, उप विकास आयुक्त ने विजेताओं को किया सम्मानित

20 अप्रैल 2025
जमशेदपुर:पूर्वी सिंहभूम जिला समाहरणालय परिसर में पोषण पखवाड़ा 2025 के तहत जिला समाज कल्याण शाखा द्वारा एक भव्य जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य आम जनता को पोषण के प्रति जागरूक करना और कुपोषण के खिलाफ सामूहिक प्रयास को बढ़ावा देना रहा। इस मौके पर सेविकाओं और सहायिकाओं ने विविध प्रकार के पौष्टिक आहारों से सजे फूड स्टॉल लगाए, जहां उपस्थित लोगों को पोषण से जुड़ी जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त अनिकेत सचान, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी सहित कई अन्य पदाधिकारी शामिल हुए। उप विकास आयुक्त ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि पोषण पखवाड़ा के अंतर्गत बच्चों के पहले 1000 सुनहरे दिनों पर विशेष ध्यान देना, पोषण ट्रैकर का प्रचार-प्रसार, समर कार्यक्रम के माध्यम से समुदाय में कुपोषण प्रबंधन और बच्चों में मोटापे को रोकने के लिए स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि सही पोषण के लिए समाज को जागरूक करना जरूरी है ताकि माताएं और बच्चे दोनों स्वस्थ रह सकें।
उन्होंने यह भी बताया कि आंगनबाड़ी केंद्रों को सशक्त बनाने के प्रयास किए जाएंगे, जिनमें पोषण वाटिका, शुद्ध पेयजल, शौचालय, बच्चों के खेलने की सामग्री और देखरेख की अन्य सुविधाएं सुनिश्चित की जाएंगी।

फूड स्टॉल और कुकिंग प्रतियोगिता में दिखी सेविका-सहायिकाओं की रचनात्मकता
कार्यक्रम के दौरान आयोजित फूड स्टॉल प्रतियोगिता में जमशेदपुर सदर ग्रामीण क्षेत्र को प्रथम पुरस्कार, जमशेदपुर शहरी क्षेत्र को द्वितीय और पटमदा क्षेत्र को तृतीय पुरस्कार प्राप्त हुआ। वहीं कुकिंग प्रतियोगिता में जमशेदपुर शहरी क्षेत्र की सेविकाएं,सहायिकाएं प्रथम स्थान पर रहीं, जमशेदपुर ग्रामीण क्षेत्र को दूसरा और चाकुलिया को तीसरा स्थान मिला।

उप विकास आयुक्त अनिकेत सचान ने सभी विजेता सेविका,सहायिकाओं को सम्मानित करते हुए उनके प्रयासों की सराहना की और भविष्य में भी इसी तरह लोगों को पोषण के प्रति जागरूक करने की अपील की।
newsmedia kiran.com
Author: newsmedia kiran.com

Welcome to News Media Kiran, your premier source for global news. Stay updated daily with the latest in sports, politics, entertainment, and more. Experience comprehensive coverage of diverse categories, keeping you informed and engaged.

वोटिंग जानकारी लोड हो रही है...

कवरेज: newsmedia kiran.com, News Media Kiran

newsmedia kiran.com

Welcome to News Media Kiran, your premier source for global news. Stay updated daily with the latest in sports, politics, entertainment, and more. Experience comprehensive coverage of diverse categories, keeping you informed and engaged.

अपनी राय दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *