Top 5 This Week

Related Posts

Angry villagers blocked the road: चैत्र पर्व पर छुट्टी में गांव आए युवक की सड़क हादसे में मौत

सरायकेला :सरायकेला में शनिवार देर शाम हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। युवक छुट्टियों में चैत्र पर्व मनाने अपने गांव आया था और दोस्तों संग टहलते समय अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया। हादसे के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने रविवार सुबह सरायकेला-चाईबासा मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। पुलिस की कार्रवाई और आश्वासन के बाद करीब ढाई घंटे बाद जाम हटाया गया।
सरायकेला थाना क्षेत्र अंतर्गत शनिवार देर शाम करीब 7:50 बजे छोटा टांगरानी गांव के पास एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में 22 वर्षीय युवक अमित कुंभकार की मौत हो गई। अमित हाता में रहकर काम करता था और चैत्र पर्व मनाने अपने गांव छुट्टी में आया हुआ था। घटना के वक्त वह अपने दोस्तों के साथ गांव के पास सड़क किनारे टहल रहा था, तभी चाईबासा की ओर जा रहे एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना के बाद स्थानीय लोगों और परिजनों ने आनन-फानन में अमित को सरायकेला सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस हादसे के बाद गांव में शोक का माहौल फैल गया।
रविवार सुबह घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने सरायकेला-चाईबासा मुख्य मार्ग को छोटा टांगरानी स्कूल के पास जाम कर दिया, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। ग्रामीण मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा और घटना में शामिल वाहन की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे।
सूचना मिलते ही सरायकेला थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया। प्रशासन द्वारा सांगाजाटा टोल ब्रिज पर लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की गई, जिसमें JH05DC 1806 नंबर की गाड़ी की पहचान हुई। यह वाहन पीयूष गोयल नामक व्यक्ति के नाम पर रजिस्टर्ड है।
वाहन की पहचान होने के बाद प्रशासन ने परिजनों को मुआवजा दिलाने और गांव के दोनों ओर सड़क पर सुरक्षा के लिए बेरियर लगाने का आश्वासन दिया। इसके बाद करीब ढाई घंटे चले चक्का जाम को ग्रामीणों ने समाप्त कर दिया।
फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर वाहन मालिक की जांच शुरू कर दी है और मृतक के परिवार को हर संभव मदद का आश्वासन दिया गया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि टक्कर मारकर भागने वाले वाहन की पहचान हो गई है। मुकदमा दर्ज किया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।
newsmedia kiran.com
Author: newsmedia kiran.com

Welcome to News Media Kiran, your premier source for global news. Stay updated daily with the latest in sports, politics, entertainment, and more. Experience comprehensive coverage of diverse categories, keeping you informed and engaged.

newsmedia kiran.com
newsmedia kiran.comhttps://newsmediakiran.com/
Welcome to News Media Kiran, your premier source for global news. Stay updated daily with the latest in sports, politics, entertainment, and more. Experience comprehensive coverage of diverse categories, keeping you informed and engaged.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles