Top 5 This Week

Related Posts

Aryan Mishra became the JEE Mains topper from Jharkhand: देशभर में पाया 40वां स्थान

  • आईआईटी में दाखिले को लेकर अब जेईई एडवांस्ड की तैयारी में जुटे हैं DAV पब्लिक स्कूल के होनहार छात्र
जमशेदपुर। कदमा स्थित DAV पब्लिक स्कूल के 12वीं कक्षा के छात्र आर्यन मिश्र ने इस वर्ष आयोजित जेईई मेन परीक्षा में झारखंड टॉपर बनकर न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे राज्य को गौरवान्वित किया है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा जारी फाइनल रिजल्ट के अनुसार, आर्यन ने 99.99 परसेंटाइल अंक हासिल करते हुए देशभर में 40वां स्थान प्राप्त किया है। इस शानदार उपलब्धि के बाद अब आर्यन की नजरें जेईई एडवांस्ड परीक्षा पर टिकी हैं, जिसके माध्यम से वे देश के प्रतिष्ठित आईआईटी संस्थान में कंप्यूटर साइंस में बीटेक करना चाहते हैं।
आर्यन की इस कामयाबी से उनके घर में जश्न का माहौल है। पिता अखिलेश मिश्र, जो टाटा स्टील के IBMD विभाग में चीफ पद पर कार्यरत हैं, और मां नीतू मिश्र, जो एक गृहिणी हैं, ने बेटे को मिठाई खिलाकर आशीर्वाद दिया और उसके उज्जवल भविष्य की कामना की। माता-पिता का कहना है कि आर्यन शुरू से ही पढ़ाई में होशियार रहा है, लेकिन 10वीं कक्षा के बाद उसकी मेहनत और अनुशासन में खास इज़ाफ़ा हुआ। वे बताते हैं कि आर्यन का सपना एक वैज्ञानिक बनने का है और वह भविष्य में देश के लिए काम करना चाहता है।
DAV स्कूल के शिक्षक भी आर्यन की इस सफलता से बेहद खुश हैं। गणित शिक्षक अमित आचार्य ने बताया कि आर्यन एक अनुशासित और मेहनती छात्र रहा है, जिसने हमेशा पढ़ाई को प्राथमिकता दी। उन्होंने कहा कि आर्यन की सफलता उसकी सतत मेहनत और समर्पण का परिणाम है, और यह स्कूल के लिए भी गर्व की बात है।
आर्यन की इस उपलब्धि ने एक बार फिर यह सिद्ध किया है कि लगन, अनुशासन और मेहनत से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। अब सभी की नजरें जेईई एडवांस्ड परीक्षा में आर्यन की अगली कामयाबी पर टिकी हैं।
newsmedia kiran.com
Author: newsmedia kiran.com

Welcome to News Media Kiran, your premier source for global news. Stay updated daily with the latest in sports, politics, entertainment, and more. Experience comprehensive coverage of diverse categories, keeping you informed and engaged.

newsmedia kiran.com
newsmedia kiran.comhttps://newsmediakiran.com/
Welcome to News Media Kiran, your premier source for global news. Stay updated daily with the latest in sports, politics, entertainment, and more. Experience comprehensive coverage of diverse categories, keeping you informed and engaged.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles