बोकारो:हरला थाना क्षेत्र के कालीबाड़ी में बुधवार को सीबीआई की टीम पर हमला हुआ। घटना तब हुई जब सीबीआई धनबाद की एंटी करप्शन टीम एक आरोपी को गिरफ्तार करने पहुंची थी।
जानकारी के अनुसार, सीबीआई की टीम रिकवरी एजेंट धनराज चौधरी को पकड़ने आई थी, जो ट्रैक्टर मालिक से अवैध रूप से पैसे की मांग कर रहा था। पीड़ित ने ग्रामीण बैंक से ट्रैक्टर खरीदा था और पूरी राशि जमा करने के बाद ट्रैक्टर रिलीज किया गया था, बावजूद इसके धनराज अवैध वसूली कर रहा था।
सीबीआई ने धनराज चौधरी को गिरफ्तार कर गाड़ी में बैठाकर पूछताछ शुरू की, तभी कुछ लोगों ने आकर टीम पर हमला कर दिया और अफसरों के साथ मारपीट की। हालांकि, सीबीआई टीम ने स्थिति संभालते हुए धनराज चौधरी को हिरासत में ले लिया और उसे हरला थाना ले जाकर कानूनी कार्रवाई शुरू की।
इस हमले को लेकर सीबीआई ने हरला थाना में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और हमलावरों की पहचान करने में जुटी हुई है।

Welcome to News Media Kiran, your premier source for global news. Stay updated daily with the latest in sports, politics, entertainment, and more. Experience comprehensive coverage of diverse categories, keeping you informed and engaged.



