Top 5 This Week

Related Posts

पश्चिम बंगाल चुनाव तारीखों के ऐलान से पहले EC का बड़ा कदम, 10 मार्च तक तैनात होंगी CAPF की 480 कंपनियां, दो चरणों में होगी तैनाती

Bengal Election 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 को लेकर चुनाव आयोग ने तैयारियां तेज कर दी हैं। मतदान की तारीखों के एलान से पहले ही आयोग ने राज्य में बड़े पैमाने पर केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल यानी CAPF की तैनाती का फैसला किया है। 10 मार्च तक कुल 480 कंपनियां दो चरणों में राज्य में तैनात की जाएंगी।

संवेदनशील क्षेत्रों की पहचान का निर्देश

Bengal Election 2026
Bengal Election 2026

चुनाव आयोग ने बंगाल पुलिस और प्रशासन को संवेदनशील क्षेत्रों की पहचान की प्रक्रिया जल्द से जल्द पूरी करने का निर्देश दिया है। आयोग ने स्पष्ट कहा है कि यदि संभव हो तो मार्च के दूसरे सप्ताह तक यह प्रक्रिया पूरी कर ली जाए। संवेदनशीलता को ध्यान में रखते हुए ही CAPF की तैनाती की शुरुआती योजना तैयार की जाएगी।

दो चरणों में होगी 480 कंपनियों की तैनाती

पहले चरण में 1 मार्च को 240 कंपनियां तैनात की जाएंगी जिनमें CRPF की 110, BSF की 55, CISF की 21, ITBP की 27 and SSB की 27 कंपनियां शामिल हैं। दूसरे चरण में 10 मार्च तक 240 और कंपनियां तैनात होंगी जिनमें CRPF की 120, BSF की 65, CISF की 16, ITBP की 20 और SSB की 19 कंपनियां शामिल हैं।

बैठक में क्या हुए फैसले?

सोमवार शाम राज्य के शीर्ष पुलिस अधिकारियों के साथ प्रारंभिक बैठक की गई। आयोग ने स्पष्ट निर्देश दिया कि 1 से 10 मार्च के बीच तैनात होने वाली 480 कंपनियों को निष्क्रिय न रखकर प्रारंभिक क्षेत्र नियंत्रण के लिए उपयोग में लाया जाए। साथ ही यह भी तय किया गया कि CAPF की तैनाती चुनाव आयोग द्वारा नियुक्त केंद्रीय पर्यवेक्षकों के परामर्श से की जाएगी। CAPF की आवाजाही और तैनाती का समन्वय CRPF द्वारा किया जाएगा।

Bengal Election 2026: दैनिक रिपोर्ट देने का निर्देश

चुनाव आयोग ने केंद्रीय पर्यवेक्षकों को CAPF की तैनाती प्रक्रिया की निगरानी करने और इस संबंध में आयोग को प्रतिदिन रिपोर्ट देने का निर्देश दिया है। इससे पहले पश्चिम बंगाल सरकार को संबंधित CAPF और मुख्य बल समन्वयकों के परामर्श से विस्तृत तैनाती योजना तैयार करने का निर्देश भी दिया जा चुका है। चुनाव आयोग की यह सक्रियता संकेत देती है कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान जल्द ही हो सकता है।

Read More Here

Yes Bank-BookMyForex डेटा लीक, 5 लाख ग्राहकों की वित्तीय जानकारी खतरे में, RBI ने तत्काल रिपोर्ट तलब

झारखंड एयर एंबुलेंस हादसा मामले में DGCA ने शुरू की जांच, ब्लैक बॉक्स बरामदगी के लिए टीम रवाना

CJI की फटकार के बाद NCERT ने मांगी माफी, कक्षा 8 की किताब में ‘न्यायपालिका में भ्रष्टाचार’ वाले चैप्टर पर रोक; कहा- अनजाने में हुई गलती

सीमांचल को लेकर सियासी हलचल, RJD का दावा- बिहार-बंगाल के हिस्सों को मिलाकर बनेगा केंद्र शासित प्रदेश, अमित शाह के दौरे पर छिड़ी बहस

Sanjna Gupta
Author: Sanjna Gupta

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles