Top 5 This Week

Related Posts

रांची में BJP समर्थित रोशनी खलखो 12,000 वोटों से आगे, धनबाद में त्रिकोणीय मुकाबला, 48 निकायों में मतगणना जारी, देखें सभी सीटों का ताजा हाल

Jharkhand Nikay Chunav Result 2026: झारखंड के 48 नगर निकायों में 23 फरवरी 2026 को हुए मतदान के बाद आज 27 फरवरी को सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती शुरू हो गई। राज्यभर में 25 मतगणना केंद्रों पर 1,309 टेबलों पर एक साथ काउंटिंग जारी है। इस चुनाव में 9 नगर निगम, 20 नगर परिषद और 19 नगर पंचायतें शामिल हैं जिनमें कुल 1,087 वार्ड हैं। हालांकि 41 पार्षद निर्विरोध चुने जाने, तीन वार्डों में नामांकन न मिलने और मानगो नगर निगम के एक वार्ड में उम्मीदवार की मृत्यु के कारण वास्तव में 1,042 वार्डों में मतदान हुआ था। चुनाव बैलेट पेपर से हुए हैं इसलिए नतीजे देर शाम तक आने की उम्मीद है जबकि कुछ बड़े निकायों के नतीजे 28 फरवरी तक भी जा सकते हैं।

प्रमुख सीटों पर ताजा स्थिति – एक नजर में

नगर निकाय पद आगे चल रहे/विजयी पार्टी समर्थन स्थिति
रांची नगर निगम मेयर रोशनी खलखो BJP समर्थित 12,000 वोट से आगे
धनबाद नगर निगम मेयर संजीव सिंह (झरिया BJP विधायक के पति) निर्दलीय 10,000 वोट से आगे
देवघर नगर निगम मेयर रीता चौरसिया BJP समर्थित पहले राउंड में 2,300 वोट से आगे
रामगढ़ अध्यक्ष कुसुमलता कुमारी कांग्रेस समर्थित 2,272 वोट (पहला राउंड)
बुंडू अध्यक्ष जितेंद्र उरांव विजयी घोषित
चतरा अध्यक्ष अमन यादव रुझान में आगे

रांची नगर निगम: रोशनी खलखो की बड़ी बढ़त

Jharkhand Nikay Chunav Result 2026
Jharkhand Nikay Chunav Result 2026

राजधानी रांची के नगर निगम चुनाव पर सबसे अधिक नजरें टिकी हैं। मेयर पद के लिए BJP समर्थित रोशनी खलखो ने 12,000 मतों की मजबूत बढ़त बना ली है। उनके मुख्य प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस समर्थित रमा खलखो और JMM के सुजीत विजय आनंद कुंजर हैं। सुकुरहुट्टू स्थित ट्रांसपोर्ट नगर परिसर में 10 कमरों में 25-25 टेबलों पर गिनती चल रही है। रांची नगर निगम में 5 राउंड में मतों की गणना होनी है।

रांची के वार्ड पार्षदों के परिणाम

वार्ड विजयी प्रत्याशी
वार्ड 1 नकुल तिर्की
वार्ड 2 सविता कच्छप
वार्ड 7 मीनू देवी
वार्ड 19 गीता कुमारी
वार्ड 20 सुनील यादव
वार्ड 25 सुषमा राज
वार्ड 26 प्रदीप कुमार
वार्ड 31 नीरज कुमार
वार्ड 37 परमेश्वर सिंह
वार्ड 38 अवधेश ठाकुर
वार्ड 48 अमित मिंज
वार्ड 49 जमीला खातून

धनबाद नगर निगम: त्रिकोणीय मुकाबला गरमाया

धनबाद में मेयर पद के लिए तीन प्रमुख उम्मीदवारों के बीच कड़ा मुकाबला है। झरिया BJP विधायक रागिनी सिंह के पति निर्दलीय उम्मीदवार संजीव सिंह 10,000 वोटों की बढ़त के साथ सबसे आगे हैं। JMM समर्थित पूर्व मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल दूसरे और BJP समर्थित संजीव अग्रवाल तीसरे स्थान पर हैं। धनबाद में 9 राउंड की गिनती होनी है इसलिए यह सबसे देर तक चलने वाला नतीजा होगा। यहां 46.98 प्रतिशत मतदान हुआ था।

धनबाद के वार्ड पार्षद परिणाम

वार्ड विजयी प्रत्याशी विशेष
वार्ड 21 उर्मिला मंडल पूर्व पार्षद प्रफुल्ल मंडल की पत्नी
वार्ड 51 वीरेंद्र कुमार
झरिया वार्ड 36 सुमन अग्रवाल
वार्ड 26 पप्पू सिंह 3 बार के पूर्व पार्षद निर्मल मुखर्जी हारे

पाकुड़ नगर परिषद: सभी 21 वार्डों के परिणाम

वार्ड विजयी प्रत्याशी प्राप्त मत
वार्ड 1 मिथुन मरांडी 353
वार्ड 2 उज्ज्वल हाड़ी 486
वार्ड 3 किरण लाल कापरी 376
वार्ड 4 रुपाली सरकार 694
वार्ड 5 राणा ओझा 398
वार्ड 6 राखी सरदारीन 365
वार्ड 7 पूनम देवी 629
वार्ड 8 अनिकेत गोस्वामी 629
वार्ड 9 विमल चंद्र राउत 557
वार्ड 10 गुड्डू कुमार भगत 468
वार्ड 11 निभा देवी 497
वार्ड 12 भीम सिंह 455
वार्ड 13 असलाम अंसारी 583
वार्ड 14 मो मुस्ताक अंसारी 603
वार्ड 15 चंचल सिंह 433
वार्ड 16 रियाज अंसारी 526
वार्ड 17 आलमगीर अंसारी 477
वार्ड 18 कृष्णा शर्मा 679
वार्ड 19 तनु दास 475
वार्ड 20 चेनु बीबी 455
वार्ड 21 राबिया बेवा 386

खूंटी नगर पंचायत: सभी 19 वार्डों के परिणाम

वार्ड विजयी प्रत्याशी
वार्ड 1 दिनेश कुमार महतो
वार्ड 2 सुमित्रा कुमारी
वार्ड 3 दिनेश कुमार महतो
वार्ड 4 हेमंती कुमारी
वार्ड 5 अनिता टूटी
वार्ड 6 शिखा देवी
वार्ड 7 अनुप कुमार साहू
वार्ड 8 शशांक शेखर
वार्ड 9 बिनय नायक
वार्ड 10 मो खालिद हुसैन
वार्ड 11 संदीप स्मिथ होरो
वार्ड 12 अनिल कच्छप
वार्ड 13 जूही प्रियंका तोपनो
वार्ड 14 सेरोफिना मड़की
वार्ड 15 कविता वर्मा
वार्ड 16 एंजेलिना हेमरोम
वार्ड 17 आनन्द मसीह तिडू
वार्ड 18 गंगु टुटी
वार्ड 19 ममता कुमारी

चाईबासा वार्ड परिणाम

वार्ड विजयी प्रत्याशी
वार्ड 1 सुनीता खलखो
वार्ड 2 लालों लकड़ा
वार्ड 3 डोमा मिंज
वार्ड 4 चंदू करवा
वार्ड 5 अनुराधा कुमारी सिंह
वार्ड 6 नाजरीन परवीन
वार्ड 7 लक्ष्मी कच्छप
वार्ड 8 राबिया खातून
वार्ड 9 जेबा फरहत
वार्ड 10 आलोक कुमार झा
वार्ड 11 एनामुल हक

गोड्डा और जामताड़ा परिणाम

स्थान वार्ड विजयी प्रत्याशी
गोड्डा नगर परिषद वार्ड 1 नैना झा
गोड्डा नगर परिषद वार्ड 2 सौरभ परासर
गोड्डा नगर परिषद वार्ड 3 गुणानन्द झा
गोड्डा नगर परिषद वार्ड 4 राजकुमारी झा
गोड्डा नगर परिषद वार्ड 5 तालिब हुसैन
गोड्डा नगर परिषद वार्ड 6 ऋषभ जायसवाल
गोड्डा नगर परिषद वार्ड 7 पूजा कुमारी (निर्विरोध)
गोड्डा नगर परिषद वार्ड 9 लक्ष्मी कुमारी
गोड्डा नगर परिषद वार्ड 10 अन्नु देवी
गोड्डा नगर परिषद वार्ड 11 उषा देवी
गोड्डा नगर परिषद वार्ड 12 खुशबु कुमारी
गोड्डा नगर परिषद वार्ड 13 प्रियंका सिन्हा
गोड्डा नगर परिषद वार्ड 14 शाहिल मेहरा
गोड्डा नगर परिषद वार्ड 15 कमली मुर्मू
गोड्डा नगर परिषद वार्ड 16 मो. इदरीश उर्फ चट्टान
गोड्डा नगर परिषद वार्ड 17 मुन्नी खातून
गोड्डा नगर परिषद वार्ड 18 सलमा आगा
गोड्डा नगर परिषद वार्ड 19 तराना खातून
गोड्डा नगर परिषद वार्ड 20 हारून खातून
जामताड़ा नगर पंचायत वार्ड 1 विजय रावत
जामताड़ा नगर पंचायत वार्ड 2 ज्योत्सना देवी
जामताड़ा नगर पंचायत वार्ड 3 उत्तम रवानी
जामताड़ा नगर पंचायत वार्ड 4 अजय सिंह
जामताड़ा नगर पंचायत वार्ड 5 किरण देवी
जामताड़ा नगर पंचायत वार्ड 6 संगीता दास
जामताड़ा नगर पंचायत वार्ड 7 अशोक साव
जामताड़ा नगर पंचायत वार्ड 8 हरनाद गान

चतरा वार्ड परिणाम

वार्ड विजयी प्रत्याशी
वार्ड 1 राकेश कुमार
वार्ड 2 ऋतिका सिन्हा
वार्ड 3 मो नेहाल
वार्ड 4 पार्वती देवी
वार्ड 5 रिंकू देवी
वार्ड 6 दीपक वर्मा उर्फ दीपू वर्मा
वार्ड 7 पूनम कुमारी
वार्ड 8 सरिता देवी
वार्ड 9 प्रमिला देवी
वार्ड 10 बबीता देवी
वार्ड 11 परिणाम का इंतजार
वार्ड 12 आबिद हुसैन
वार्ड 13 परिणाम का इंतजार
वार्ड 14 अफसाना खातून
वार्ड 15 उजाला प्रविन

अन्य निकायों के परिणाम

निकाय वार्ड/पद विजयी विशेष
फुसरो नगर परिषद वार्ड 1 रेणू देवी
फुसरो नगर परिषद वार्ड 2 मनोज कुमार राज
फुसरो नगर परिषद वार्ड 3 सुरेश कुमार करमाली
फुसरो नगर परिषद वार्ड 4 गंगा देवी
फुसरो नगर परिषद वार्ड 5 कुमार विनायक
फुसरो नगर परिषद वार्ड 6 राम चरण तुरी
फुसरो नगर परिषद वार्ड 7 अनिल कुमार मौर्या
फुसरो नगर परिषद वार्ड 8 बिनोद कुमार नोनिया
गिरिडीह नगर निगम वार्ड 23 मुन्ना रजवार सांसद प्रतिनिधि गुड्डू यादव को हराया
लातेहार नगर पंचायत वार्ड 4 जयराम कपूर विजयी
लातेहार नगर पंचायत वार्ड 5 शबनम परवीन 364 वोट के अंतर से जीत
दुमका नगर परिषद वार्ड 4 संजीव कुमार यादव
दुमका नगर परिषद वार्ड 10 कन्हैया साह
हजारीबाग वार्ड 7 रीता नाथ 30 वोट से जीत
हजारीबाग वार्ड 21 वसीम अहमद खान 360 वोट से जीत
रामगढ़ वार्ड 8 राहुल उर्फ सोनू राज्य का पहला नतीजा
जुगसलाई नगर परिषद वार्ड 1 शेख अब्दुल अकीब 1,121 वोट
जुगसलाई नगर परिषद वार्ड 3 जगदीप सिंह 447 वोट
जुगसलाई नगर परिषद वार्ड 4 राहत हुसैन 1,373 वोट
महागामा नगर पंचायत वार्ड 1 रॉकी जायसवाल
महागामा नगर पंचायत वार्ड 3 निलेश सिंह
महागामा नगर पंचायत वार्ड 4 हेमंत कुमार
महागामा नगर पंचायत वार्ड 5 दिलीप रविदास
महागामा नगर पंचायत वार्ड 6 सिकंदर पासवान
महागामा नगर पंचायत वार्ड 7 भीम ब्रह्म

Jharkhand Nikay Chunav Result 2026: चुनाव से जुड़े अहम आंकड़े

विवरण संख्या/तथ्य
कुल नगर निकाय 48
नगर निगम 9
नगर परिषद 20
नगर पंचायत 19
कुल वार्ड 1,087
मतदान वाले वार्ड 1,042
कुल मतदाता 43 लाख
कुल मतदान प्रतिशत 63% से अधिक
सर्वाधिक मतदान सरायकेला नगर पंचायत — 74.86%
न्यूनतम मतदान रांची नगर निगम — 43.35%
कुल मतगणना केंद्र 25
कुल मतगणना टेबल 1,309
मेयर/अध्यक्ष पद उम्मीदवार 562 (235 महिला)
वार्ड पार्षद उम्मीदवार 5,562 (2,727 महिला)

राज्य की सभी निकायों के अंतिम नतीजे आज देर शाम तक आने की उम्मीद है जबकि धनबाद जैसे बड़े निकायों के मेयर पद का परिणाम 28 फरवरी को भी आ सकता है।

Read More Here

झारखंड DGP विवाद, UPSC ने तदाशा मिश्रा के सेवा विस्तार को बताया अवैध, राज्य सरकार और आयोग के बीच बढ़ा टकराव

BJP की परिवर्तन यात्रा बनेगी गेमचेंजर? 5,000 किलोमीटर की यात्रा से TMC के किले में सेंध लगाने की तैयारी, अमित शाह करेंगे शुभारंभ, PM मोदी की ब्रिगेड रैली होगी समापन

पश्चिम बंगाल SIR विवाद मामले में सुप्रीम कोर्ट ने लगाई फटकार, CJI बोले “जजों पर संदेह मत कीजिए, अब इस विवाद का अंत होना चाहिए”

PM Rahat Scheme: झारखंड में सड़क दुर्घटना पीड़ितों को गोल्डेन आवर में मिलेगा डेढ़ लाख तक का मुफ्त इलाज, स्वास्थ्य मंत्री ने की सराहना

Sanjna Gupta
Author: Sanjna Gupta

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles