Top 5 This Week

Related Posts

Attack on police team that went to catch the criminal: फायरिंग में चौकीदार घायल

  • चतरा में अपराधी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला, फायरिंग में चौकीदार घायल
चतरा : वशिष्ठ नगर थाना क्षेत्र के केवाल गांव में एक अपराधी ने जमकर तांडव मचाया। अपराधी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला कर दिया गया। अपराधी ने पुलिस पर फायरिंग की जिसमें वशिष्ठ नगर थाने का चौकीदार रामप्रवेश कुमार घायल हो गया। घायल चौकीदार को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसका इलाज चल रहा है।
दरअसल, पुलिस को सूचना में मिली कि केवाल गांव में एक अपराधी हथियार के साथ घूम रहा है। इस सूचना के बाद पुलिस बिना विलंब किये गांव पहुंची और अपराधी की तलाश शुरू कर दी। इसी बीच अपराधी ने पुलिस को देखकर गोली चलाना शुरू कर दिया जिसमें चौकीदार रामप्रवेश कुमार घायल हो गया, गोली उसकी बांह में जाकर लग गई।
फायरिंग के बीच पुलिस ने अपराधी को दौड़ाकर धर दबोचा। पकड़े गए अपराधी की पहचान केवाल गांव के ही मुनेश्वर गंझू के रूप में हुई है।घटना की सूचना मिलते ही चतरा के एसपी विकास कुमार पांडेय, एसडीपीओ संदीप सुमन और सदर थाना प्रभारी विपिन कुमार सदर अस्पताल पहुंचे। अधिकारियों ने घायल चौकीदार से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली और घटना की जांच शुरू कर दी।
newsmedia kiran.com
Author: newsmedia kiran.com

Welcome to News Media Kiran, your premier source for global news. Stay updated daily with the latest in sports, politics, entertainment, and more. Experience comprehensive coverage of diverse categories, keeping you informed and engaged.

newsmedia kiran.com
newsmedia kiran.comhttps://newsmediakiran.com/
Welcome to News Media Kiran, your premier source for global news. Stay updated daily with the latest in sports, politics, entertainment, and more. Experience comprehensive coverage of diverse categories, keeping you informed and engaged.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles